नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का नया प्रमुख घोषित किया गया है. वह 31 अक्टूबर 2026 को एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यभार संभालेंगे. फिलहाल वह वॉइस एयर चीफ मार्शल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और वह 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे. आशुतोष दीक्षित एपी सिंह की जगह लेंगे. आपको बता दें कि आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम के अधिकारी हैं, उन्हें कारगिल युद्ध के दौरान भी ऑपरेशनल एक्सपीरियंस रहा है. वह 20 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर है और अब देश की वायु सेना की कमान संभालेंगे. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी है और उन्हें कौन-कौन से सुविधा मिलती है.  भारतीय वायु सेना के प्रमुख को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-18 के तहत सैलरी मिलती है. इस पद का बेसिक पे करीब 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह होता है. इसके अलावा सैन्य सेवा से जुड़े अधिकारियों को मिलिट्री सर्विस पे भी मिलता है. यह राशि करीब 15,500  रुपये प्रतिमाह होती है. इसके साथ नियमों के अनुसार चीफ को अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं.  एयर चीफ को कौन-कौन से मिलते हैं भत्ते? एयर चीफ मार्शल को पद और सरकारी नियमों के अनुसार कई तरह की सुविधा मिलती है. इनमें महंगाई भत्ता,  हाउस रेंट अलाउंस और दूसरे लागू भत्ते शामिल है. वहीं एचआरए की जरूरत उस स्थिति में होती है, जब सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है. वहीं महंगाई भत्ता समय-समय पर निर्धारित नियमों के अनुसार बदलता रहता है. इसके अलावा पद की जिम्मेदारियां और तैनाती से जुड़े दूसरे भत्ते भी सैलरी पैकेज का हिस्सा होते हैं.  ये भी पढ़ें-बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार सरकारी आवास से लेकर इलाज तक की सुविधा  वायु सेना प्रमुख जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को सरकारी आवास की सुविधा मिलती है. सरकारी आवास उपलब्ध होने की स्थिति में अलग से एचआरए का प्रावधान उसी हिसाब से लागू होता है. वहीं इसके अलावा परिवहन और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती है. इन मेडिकल सुविधाओं का लाभ अधिकारी के साथ उसके परिवार को भी दिया जाता है. वहीं रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा भी मिलती है. नए वायुसेना अध्यक्ष की उपलब्धियां और पढ़ाई  आशुतोष दीक्षित ने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था. वह एनडीए, डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं. उनके पास 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान का एक्सपीरियंस है. वह स्वदेशी एलसीए तेजस सहित कई विमान कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं. 1 जुलाई 2026 को उन्होंने वाइस एयर चीफ का पद संभाला था. अब 31 अक्टूबर को वह एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यभार संभालेंगे. वहीं आशुतोष दीक्षित एपी सिंह की जगह लेंगे. ये भी पढ़ें-एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Oct 7, 2026 - 10:30
 0
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का नया प्रमुख घोषित किया गया है. वह 31 अक्टूबर 2026 को एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यभार संभालेंगे. फिलहाल वह वॉइस एयर चीफ मार्शल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और वह 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे. आशुतोष दीक्षित एपी सिंह की जगह लेंगे. आपको बता दें कि आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम के अधिकारी हैं, उन्हें कारगिल युद्ध के दौरान भी ऑपरेशनल एक्सपीरियंस रहा है. वह 20 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर है और अब देश की वायु सेना की कमान संभालेंगे. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी है और उन्हें कौन-कौन से सुविधा मिलती है. 

भारतीय वायु सेना के प्रमुख को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-18 के तहत सैलरी मिलती है. इस पद का बेसिक पे करीब 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह होता है. इसके अलावा सैन्य सेवा से जुड़े अधिकारियों को मिलिट्री सर्विस पे भी मिलता है. यह राशि करीब 15,500  रुपये प्रतिमाह होती है. इसके साथ नियमों के अनुसार चीफ को अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं. 

एयर चीफ को कौन-कौन से मिलते हैं भत्ते?

एयर चीफ मार्शल को पद और सरकारी नियमों के अनुसार कई तरह की सुविधा मिलती है. इनमें महंगाई भत्ता,  हाउस रेंट अलाउंस और दूसरे लागू भत्ते शामिल है. वहीं एचआरए की जरूरत उस स्थिति में होती है, जब सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है. वहीं महंगाई भत्ता समय-समय पर निर्धारित नियमों के अनुसार बदलता रहता है. इसके अलावा पद की जिम्मेदारियां और तैनाती से जुड़े दूसरे भत्ते भी सैलरी पैकेज का हिस्सा होते हैं. 

ये भी पढ़ें-बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार

सरकारी आवास से लेकर इलाज तक की सुविधा 

वायु सेना प्रमुख जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को सरकारी आवास की सुविधा मिलती है. सरकारी आवास उपलब्ध होने की स्थिति में अलग से एचआरए का प्रावधान उसी हिसाब से लागू होता है. वहीं इसके अलावा परिवहन और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती है. इन मेडिकल सुविधाओं का लाभ अधिकारी के साथ उसके परिवार को भी दिया जाता है. वहीं रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा भी मिलती है.

नए वायुसेना अध्यक्ष की उपलब्धियां और पढ़ाई 

आशुतोष दीक्षित ने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था. वह एनडीए, डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं. उनके पास 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान का एक्सपीरियंस है. वह स्वदेशी एलसीए तेजस सहित कई विमान कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं. 1 जुलाई 2026 को उन्होंने वाइस एयर चीफ का पद संभाला था. अब 31 अक्टूबर को वह एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यभार संभालेंगे. वहीं आशुतोष दीक्षित एपी सिंह की जगह लेंगे.

ये भी पढ़ें-एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow