धनतेरस के दिन सोना 1.48 लाख के पार, चांदी भी महंगी, पिछले साल से कितना बढ़ गया भाव?

आज धनतेरस का शुभ दिन है और आज ज्यादातर लोग सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने वाले हैं तो इस बार आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है. त्योहार के दिन ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ और 2,200 रुपए की छलांग लगाकर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कीमतों में इस तेजी के पीछे धनतेरस से पहले ज्वेलर्स और खुदरा कारोबारियों की बढ़ी हुई खरीदारी को बड़ी वजह माना जा रहा है. इसके अलावा निवेशकों की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल ने भी भाव को सहारा दिया है. यहां से जानें सोना और चांदी का ताजा भाव.  आज कितना है सोने और चांदी का भाव?अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,200 रुपए बढ़कर 1,48,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. इससे पहले गुरुवार को सोना 1,46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी भी 1,500 रुपए महंगी होकर 1,94,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,93,000 रुपए प्रति किलो था. सोना/ चांदी 5 नवंबर का रेट 6 नवंबर का ताजा रेट कितना बदला भाव? सोना (10 ग्राम) 1,46,600 1,48,800 2,200 चांदी (1 किलोग्राम) 1,93,000 1,94,500 1,500 रुपए पिछले साल धनतेरस पर कितना सस्ता था सोना?इस बार सोने की कीमतों में तेजी को समझने के लिए पिछले साल के भाव पर नजर डालना भी जरूरी है. पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर सोना 1,32,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं, चांदी की कीमत 1.70 लाख रुपए प्रति किलो थी. इस हिसाब से देखें तो पिछले साल के धनतेरस के मुकाबले इस बार सोना करीब 16,400 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा है. यानी एक साल में सोने की कीमत में करीब 12.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. चांदी भी पिछले साल के मुकाबले महंगी हो चुकी है. Monarch PMS के सहायक कोष प्रबंधक ध्रुव जोगलेकर के मुताबिक, पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने की कीमतों में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.  क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इसी वजह से इन त्योहारों के आसपास ज्वेलर्स, थोक कारोबारियों और आम ग्राहकों की तरफ से खरीदारी बढ़ जाती है. इस बार भी बाजार में मांग बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला है. इसके अलावा निवेशक भी सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. जब शेयर बाजार या वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बढ़ती है तो कई निवेशक सोने में पैसा लगाना पसंद करते हैं. इससे भी इसकी मांग और कीमतों पर असर पड़ता है. धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपए, समझें मेकिंग चार्जेज का हिसाब- किताब

Nov 6, 2026 - 16:30
 0
धनतेरस के दिन सोना 1.48 लाख के पार, चांदी भी महंगी, पिछले साल से कितना बढ़ गया भाव?

आज धनतेरस का शुभ दिन है और आज ज्यादातर लोग सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने वाले हैं तो इस बार आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है. त्योहार के दिन ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ और 2,200 रुपए की छलांग लगाकर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कीमतों में इस तेजी के पीछे धनतेरस से पहले ज्वेलर्स और खुदरा कारोबारियों की बढ़ी हुई खरीदारी को बड़ी वजह माना जा रहा है. इसके अलावा निवेशकों की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल ने भी भाव को सहारा दिया है. यहां से जानें सोना और चांदी का ताजा भाव. 

आज कितना है सोने और चांदी का भाव?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,200 रुपए बढ़कर 1,48,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. इससे पहले गुरुवार को सोना 1,46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

वहीं, चांदी भी 1,500 रुपए महंगी होकर 1,94,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,93,000 रुपए प्रति किलो था.

सोना/ चांदी 5 नवंबर का रेट 6 नवंबर का ताजा रेट कितना बदला भाव?
सोना (10 ग्राम) 1,46,600 1,48,800 2,200
चांदी (1 किलोग्राम) 1,93,000 1,94,500 1,500 रुपए

पिछले साल धनतेरस पर कितना सस्ता था सोना?
इस बार सोने की कीमतों में तेजी को समझने के लिए पिछले साल के भाव पर नजर डालना भी जरूरी है. पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर सोना 1,32,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं, चांदी की कीमत 1.70 लाख रुपए प्रति किलो थी.

इस हिसाब से देखें तो पिछले साल के धनतेरस के मुकाबले इस बार सोना करीब 16,400 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा है. यानी एक साल में सोने की कीमत में करीब 12.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. चांदी भी पिछले साल के मुकाबले महंगी हो चुकी है. Monarch PMS के सहायक कोष प्रबंधक ध्रुव जोगलेकर के मुताबिक, पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने की कीमतों में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इसी वजह से इन त्योहारों के आसपास ज्वेलर्स, थोक कारोबारियों और आम ग्राहकों की तरफ से खरीदारी बढ़ जाती है. इस बार भी बाजार में मांग बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला है.

इसके अलावा निवेशक भी सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. जब शेयर बाजार या वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बढ़ती है तो कई निवेशक सोने में पैसा लगाना पसंद करते हैं. इससे भी इसकी मांग और कीमतों पर असर पड़ता है.

धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपए, समझें मेकिंग चार्जेज का हिसाब- किताब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow