दो दिन में 25 परसेंट चढ़े RailTel के शेयर, यूपी पुलिस और RVNL जैसी कंपनियों से मिला 700 करोड़ का ठेका

RailTel Share: देश की नवरत्न पीएसयू कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार को कारोबार के दौरान रेलटेक के स्टॉक 5 परसेंट से ज्यादा चढ़कर 353.90  रुपये के अपने हाई लेवल पर पहुंच गए. कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कई बड़े ऑर्डर है. रेलटेल को 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं. इसी के चलते बीते दो दिनों में इसके शेयर 25 परसेंट तक चढ़ गए.  UP पुलिस से लेकर RVNL तक से मिला ऑर्डर रेलेटल को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से 44 करोड़ रुपये का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसके तहत, रेलटेल इस विभाग में भर्ती परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा और डिजिटल निगरानी से जुड़ी सेवाएं प्रदान करेगा. इसे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से भी लगभग 564 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं. यह प्रोजेक्ट रेलवे टनल (T8 से T11) में इंटीग्रेटेड टनल कम्युनिकेशन सिस्टम के डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन से जुड़ा है. कंपनी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) से भी डिजिटल शिक्षा पहलों के लिए ऑर्डर मिले हैं. इसके तहत, कंपनी को डिजिटल क्लासरूम और ICT लैब डेवलप करने हैं. इन ऑर्डर्स के चलते आज रेलटेल के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. इन नए ऑडर्स के साथ रेलटेल का ऑर्डरबुक 7200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है.  माइनिंग सेक्टर में भी बढ़ रही आगे  मुख्य रूप से टेलीकॉम प्रोवाइडर रेलटेल खुद को फिलहाल डिजिटल प्रोवाइडर में बदलने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी माइनिंग सेक्टर में भी हाथ आजमा रही है. इसे कोकण डिवीजन के संभागीय आयुक्त से भी 1000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिल रखा है. इसके तहत, इसका काम यहां सिस्टम इंटीग्रेटर की भूमिका निभाना है. 5 साल लंबे इस प्रोजेक्ट में कंपनी साइट पर 'लघु खनिजों' की निगरानी करने के लिए एक इंटीग्रेटेड आईटी सॉल्यूशन डेवलप करना है.                                                                                                                                                      डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: विवादों के बीच TCS ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, किसी की नहीं जाएगी नौकरी, सैलरी भी बढ़ेगी 

Apr 16, 2026 - 23:30
 0
दो दिन में 25 परसेंट चढ़े RailTel के शेयर, यूपी पुलिस और RVNL जैसी कंपनियों से मिला 700 करोड़ का ठेका

RailTel Share: देश की नवरत्न पीएसयू कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार को कारोबार के दौरान रेलटेक के स्टॉक 5 परसेंट से ज्यादा चढ़कर 353.90  रुपये के अपने हाई लेवल पर पहुंच गए. कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कई बड़े ऑर्डर है. रेलटेल को 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं. इसी के चलते बीते दो दिनों में इसके शेयर 25 परसेंट तक चढ़ गए. 

UP पुलिस से लेकर RVNL तक से मिला ऑर्डर

रेलेटल को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से 44 करोड़ रुपये का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसके तहत, रेलटेल इस विभाग में भर्ती परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा और डिजिटल निगरानी से जुड़ी सेवाएं प्रदान करेगा. इसे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से भी लगभग 564 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं.

यह प्रोजेक्ट रेलवे टनल (T8 से T11) में इंटीग्रेटेड टनल कम्युनिकेशन सिस्टम के डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन से जुड़ा है. कंपनी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) से भी डिजिटल शिक्षा पहलों के लिए ऑर्डर मिले हैं. इसके तहत, कंपनी को डिजिटल क्लासरूम और ICT लैब डेवलप करने हैं. इन ऑर्डर्स के चलते आज रेलटेल के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. इन नए ऑडर्स के साथ रेलटेल का ऑर्डरबुक 7200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है. 

माइनिंग सेक्टर में भी बढ़ रही आगे 

मुख्य रूप से टेलीकॉम प्रोवाइडर रेलटेल खुद को फिलहाल डिजिटल प्रोवाइडर में बदलने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी माइनिंग सेक्टर में भी हाथ आजमा रही है. इसे कोकण डिवीजन के संभागीय आयुक्त से भी 1000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिल रखा है. इसके तहत, इसका काम यहां सिस्टम इंटीग्रेटर की भूमिका निभाना है. 5 साल लंबे इस प्रोजेक्ट में कंपनी साइट पर 'लघु खनिजों' की निगरानी करने के लिए एक इंटीग्रेटेड आईटी सॉल्यूशन डेवलप करना है.                                                                                                                                                     

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

विवादों के बीच TCS ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, किसी की नहीं जाएगी नौकरी, सैलरी भी बढ़ेगी 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow