देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बजट सत्र के दौरान संसद में विपक्ष के व्यवहार पर चिंता जताते हुए सोमवार (16 मार्च, 2026) को कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि वह संसद और उसके परिसर के अंदर जिस तरह से अव्यवस्थित माहौल पैदा किया जा रहा है, उससे वे बेहद परेशान हैं, जो मुख्य रूप से विपक्षी दलों की ओर से की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि अगर इस नहीं रोका गया तो यह देश के लोकतंत्री की बुनियाद को नुकसान पहुंचा सकती है और हमेशा के लिए कड़वाहट की स्थिति पैदा कर सकती है. पूर्व प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी से क्या कहा? पूर्व पीएम ने चिट्ठी में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि आप ऐसी अनियंत्रित गतिविधियों और नकारात्मक माहौल के फैलने के नतीजों को किस हद तक देख पा रही हैं, लेकिन मुझे ईमानदारी से लगता है कि इससे हमारे लोकतंत्र की नींव को गहरा नुकसान हो सकता है और यह हमेशा के लिए कड़वाहट की स्थिति पैदा कर सकती है. उन्होंने कहा कि मैंने आपको यह चिट्ठी पहले इसलिए नहीं लिखी, क्योंकि मुझे लगा था कि समय के साथ हालात अपने आप ठीक हो जाएंगे, लेकिन मुझे सुधार के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं. Former Prime Minister HD Deve Gowda writes to Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi."I have been greatly disturbed by a certain chaos that has been unthinkingly introduced inside Parliament, and in its larger premises, primarily by the Opposition parties. I am… pic.twitter.com/mgV7TKNXxK — ANI (@ANI) March 16, 2026 विपक्ष के रवैये ने मेरी भावना को ठेस पहुंचाईः देवगौड़ा एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'मुझे दृढ़ता से लगता है कि विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसदों ने संसद के भीतर और उसके परिसर में जरूरत से ज्यादा मुश्किलें पैदा की हैं. संसद के बाहर उनके धरने और नाकेबंदी अभूतपूर्व हैं. पिछली कुछ समय में संसद ने बहुत ज्यादा नारेबाजी, तख्तियां दिखाने और एक-दूसरे पर नाम लेकर आरोप लगाने जैसी घटनाओं को देखा है. इसमें एक तरह की गैर-गंभीरता का रवैया नजर आता है, जिसने संसद और संसदीय लोकतंत्र के बारे में मेरी मूल अवधारणा को ठेस पहुंचाई है.' उन्होंने कहा कि यह कहने की जरूरत नहीं है कि संसदीय लोकतंत्र के बारे में मेरी समझ जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बीआर अंबेडकर और अबुल कलाम आजाद जैसे हमारे संस्थापक नेताओं से मिली सीख और मार्गदर्शन पर आधारित रही है. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में मैंने संसद को कभी इतनी अव्यवस्था और हंगामे के माहौल में नहीं देखा, जैसा हाल के दिनों में देखने को मिला है. एचडी देवगौड़ा ने सोनिया गांधी से क्या की अपील? एचडी देवगौड़ा ने सोनिया गांधी ने अपील करते हुए कहा, ‘मैं इस मुद्दे पर और आगे नहीं जाना चाहता हूं. मुझे विश्वास है कि आप मेरी चिंताओं और उससे भी ज्यादा मेरी मंशा को समझती होंगी. मेरा उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना या किसी की भूमिका को सीमित करना नहीं है, लेकिन विपक्ष की सबसे वरिष्ठ नेता होने के नाते मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप अपनी पार्टी के नेताओं और अन्य विपक्षी दलों से बात करें और अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से उन्हें समझाएं.’ यह भी पढ़ेंः 'कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू', तेल संकट के बीच सरकार का बयान
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बजट सत्र के दौरान संसद में विपक्ष के व्यवहार पर चिंता जताते हुए सोमवार (16 मार्च, 2026) को कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि वह संसद और उसके परिसर के अंदर जिस तरह से अव्यवस्थित माहौल पैदा किया जा रहा है, उससे वे बेहद परेशान हैं, जो मुख्य रूप से विपक्षी दलों की ओर से की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि अगर इस नहीं रोका गया तो यह देश के लोकतंत्री की बुनियाद को नुकसान पहुंचा सकती है और हमेशा के लिए कड़वाहट की स्थिति पैदा कर सकती है.
पूर्व प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी से क्या कहा?
पूर्व पीएम ने चिट्ठी में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि आप ऐसी अनियंत्रित गतिविधियों और नकारात्मक माहौल के फैलने के नतीजों को किस हद तक देख पा रही हैं, लेकिन मुझे ईमानदारी से लगता है कि इससे हमारे लोकतंत्र की नींव को गहरा नुकसान हो सकता है और यह हमेशा के लिए कड़वाहट की स्थिति पैदा कर सकती है. उन्होंने कहा कि मैंने आपको यह चिट्ठी पहले इसलिए नहीं लिखी, क्योंकि मुझे लगा था कि समय के साथ हालात अपने आप ठीक हो जाएंगे, लेकिन मुझे सुधार के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं.
Former Prime Minister HD Deve Gowda writes to Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi.
"I have been greatly disturbed by a certain chaos that has been unthinkingly introduced inside Parliament, and in its larger premises, primarily by the Opposition parties. I am… pic.twitter.com/mgV7TKNXxK — ANI (@ANI) March 16, 2026
विपक्ष के रवैये ने मेरी भावना को ठेस पहुंचाईः देवगौड़ा
एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'मुझे दृढ़ता से लगता है कि विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसदों ने संसद के भीतर और उसके परिसर में जरूरत से ज्यादा मुश्किलें पैदा की हैं. संसद के बाहर उनके धरने और नाकेबंदी अभूतपूर्व हैं. पिछली कुछ समय में संसद ने बहुत ज्यादा नारेबाजी, तख्तियां दिखाने और एक-दूसरे पर नाम लेकर आरोप लगाने जैसी घटनाओं को देखा है. इसमें एक तरह की गैर-गंभीरता का रवैया नजर आता है, जिसने संसद और संसदीय लोकतंत्र के बारे में मेरी मूल अवधारणा को ठेस पहुंचाई है.'
उन्होंने कहा कि यह कहने की जरूरत नहीं है कि संसदीय लोकतंत्र के बारे में मेरी समझ जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बीआर अंबेडकर और अबुल कलाम आजाद जैसे हमारे संस्थापक नेताओं से मिली सीख और मार्गदर्शन पर आधारित रही है. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में मैंने संसद को कभी इतनी अव्यवस्था और हंगामे के माहौल में नहीं देखा, जैसा हाल के दिनों में देखने को मिला है.
एचडी देवगौड़ा ने सोनिया गांधी से क्या की अपील?
एचडी देवगौड़ा ने सोनिया गांधी ने अपील करते हुए कहा, ‘मैं इस मुद्दे पर और आगे नहीं जाना चाहता हूं. मुझे विश्वास है कि आप मेरी चिंताओं और उससे भी ज्यादा मेरी मंशा को समझती होंगी. मेरा उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना या किसी की भूमिका को सीमित करना नहीं है, लेकिन विपक्ष की सबसे वरिष्ठ नेता होने के नाते मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप अपनी पार्टी के नेताओं और अन्य विपक्षी दलों से बात करें और अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से उन्हें समझाएं.’
यह भी पढ़ेंः 'कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू', तेल संकट के बीच सरकार का बयान
What's Your Reaction?