दिसंबर में पूरे 18 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट और पहले से कर लें प्लानिंग

December Bank Holidays India: नवंबर महीना खत्म होने वाला हैं और साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत होने जा रही है. दिसंबर महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं. अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम हैं तो, आपको दिसंबर महीने में की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के द्वारा बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की जाती है. इस बार दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अलग-अलग शहरों में विभिन्न कारणों से छुट्टी दी गई है. इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों के बारे में पता कर लें. ताकि आपको किसी तरह की परेशानी ना हो.... दिसंबर महीने में है छुट्टियों की भरमार दिसंबर महीने में आरबीआई के द्वारा अलग-अलग राज्यों में कई क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों को लेकर बैंक हॉलिडे की घोषणा की गई है. 1 दिसंबर को इंडिजिनस फेथ डे मनाए जाने की वजह से अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवसर पर गोवा में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी. वहीं 12 दिसंबर को पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस के चलते मेघालय में बैंक बंद करने का ऐलान किया गया है. अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो, इस दिन बैंक जाने से परहेज करना चाहिए.  दिसंबर महीने के बीच में भी कई राज्यों में बैंक की छुट्टियां आने वाली हैं.  18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 19 दिसंबर को मुक्ति दिवस के चलते गोवा में भी बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेगी.   24 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर  मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक अवकाश का ऐलान किया गया हैं.  क्रिसमस की छुट्टी 26 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में बैंक नहीं खुलेंगे, साथ ही इस दिन हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती की वजह से भी बैंक हॉलिडे रहेगा. 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 30 दिसंबर को यू कियांग नांगबाह दिवस पर मेघालय और तामु लोसर के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेगा. 31 दिसंबर को नए साल को लेकर मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.  यह भी पढ़ें: New Labour Code: महिलाओं को नाइट शिफ्ट की छूट से 1 साल में ग्रैच्यूटी तक… क्या-क्या हुए बड़े बदलाव 

Nov 24, 2025 - 08:30
 0
दिसंबर में पूरे 18 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट और पहले से कर लें प्लानिंग

December Bank Holidays India: नवंबर महीना खत्म होने वाला हैं और साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत होने जा रही है. दिसंबर महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं. अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम हैं तो, आपको दिसंबर महीने में की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के द्वारा बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की जाती है. इस बार दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अलग-अलग शहरों में विभिन्न कारणों से छुट्टी दी गई है. इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों के बारे में पता कर लें. ताकि आपको किसी तरह की परेशानी ना हो....

दिसंबर महीने में है छुट्टियों की भरमार

दिसंबर महीने में आरबीआई के द्वारा अलग-अलग राज्यों में कई क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों को लेकर बैंक हॉलिडे की घोषणा की गई है. 1 दिसंबर को इंडिजिनस फेथ डे मनाए जाने की वजह से अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

इसके बाद 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवसर पर गोवा में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी. वहीं 12 दिसंबर को पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस के चलते मेघालय में बैंक बंद करने का ऐलान किया गया है. अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो, इस दिन बैंक जाने से परहेज करना चाहिए. 

दिसंबर महीने के बीच में भी कई राज्यों में बैंक की छुट्टियां आने वाली हैं.  18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 19 दिसंबर को मुक्ति दिवस के चलते गोवा में भी बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेगी.  

24 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर  मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक अवकाश का ऐलान किया गया हैं. 

क्रिसमस की छुट्टी

26 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में बैंक नहीं खुलेंगे, साथ ही इस दिन हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती की वजह से भी बैंक हॉलिडे रहेगा. 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

वहीं, 30 दिसंबर को यू कियांग नांगबाह दिवस पर मेघालय और तामु लोसर के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेगा. 31 दिसंबर को नए साल को लेकर मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: New Labour Code: महिलाओं को नाइट शिफ्ट की छूट से 1 साल में ग्रैच्यूटी तक… क्या-क्या हुए बड़े बदलाव 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow