दिल्ली में 5-12 लाख रुपये सस्ते होंगे DDA फ्लैट्स, पार्किंग फीस को लेकर आया बड़ा फैसला
DDA Flats: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब घर खरीदना सस्ता हो सकता है क्योंकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने घर खरीदारों को बड़ी राहत दी है. इसके तहत, DDA ने अपनी चल रही हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट की कुल कीमत से पार्किंग चार्ज हटाने का फैसला किया है. यानी कि अब खरीदारों को DDA से फ्लैट खरीदते समय कवर्ड या ओपन पार्किंग स्पेस के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे. अथॉरिटी ने फ्लैट की कुल कीमत में कवर्ड पार्किंग या पार्किंग चार्ज नहीं लेने का फैसला लिया है. इस बदलाव से फ्लैट की कैटेगरी और पार्किंग स्पेस के साइज के आधार पर फ्लैट की कीमतों में 5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक की कमी आने की उम्मीद है. अब पार्किंग स्पेस पर अलग से नहीं कोई खर्च दिल्ली विकास प्राधिकरण के इस फैसले का फायदा खासतौर पर MIG और HIG फ्लैट खरीदारों को मिलेगा. इसमें मौजूदा समय में DDA की चार स्कीम्स चल रही हैं- DDA कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS), DDA टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2025 (ई-ऑक्शन), DDA नागरिक आवास योजना 2026 (FCFS) और DDA टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 (FCFS). DDA के ऑर्डर के मुताबिक, अब पार्किंग बनाने का खर्च फ्लैट्स के प्लिंथ एरिया रेट या PAR में जोड़ दिया जाएगा. यानी कि फ्लैट के प्लिंथ एरिया रेट को कैलकुलेट करते वक्त इस खर्च को जोड़ दिया जाएगा. इसका मतलब है कि पार्किंग का खर्च जनरल प्रोजेक्ट कॉस्ट का हिस्सा होगा और खरीदारों से अलग से चार्ज नहीं किया जाएगा. DDA ने अपने ऑर्डर में साफ कहा है, ''कार या स्कूटर गैरेज या कवर्ड या अनकवर्ड पार्किंग के लिए कोई अलग या एक्स्ट्रा चार्ज टोटल कॉस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा.'' पहले के प्राइसिंग फॉर्मूले में कार या स्कूटर गैरेज और पार्किंग स्पेस बनाने का खर्च अलग से जोड़ा जाता था, लेकिन अब इसे टोटल फ्लैट कॉस्ट में जोड़ दिया गया है. घर खरीदारों की बल्ले-बल्ले! DDA अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन भी खरीदारों ने पार्किंग का भुगतान करते हुए इन चारों स्कीमों के तहत फ्लैट खरीदा है, उन्हें या तो उनके पैसे वापस कर दिया जाएंगे या अगली किश्त में इसे एडजस्ट कर दिया जाएगा. DDA ने बताया कि कीमत में कटौती स्कीम और पार्किंग स्पेस के साइज के हिसाब से अलग-अलग होगी. मिसाल के तौर पर, कर्मयोगी आवास योजना के तहत 11-स्क्वायर-मीटर पार्किंग स्पेस वाले HIG फ्लैट्स की कीमत में लगभग 10 लाख रुपये की कमी आएगी. इसी स्कीम के तहत MIG फ्लैट्स के दाम लगभग 4-5 लाख रुपये तक कम हो सकते हैं. टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम में यह कमी और भी ज्यादा होगी, जहां पार्किंग स्पेस और भी बड़े हैं. कुल मिलाकर, खरीदारों को 5 लाख से 12 लाख रुपये तक की बचत होगी. ये भी पढ़ें: PF इंटरेस्ट रेट पर बड़ी खबर! क्या इस साल बढ़ेगा ब्याज या 8.25 परसेंट पर रहेगी बरकरार? इस दिन होगा फैसला
DDA Flats: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब घर खरीदना सस्ता हो सकता है क्योंकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने घर खरीदारों को बड़ी राहत दी है. इसके तहत, DDA ने अपनी चल रही हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट की कुल कीमत से पार्किंग चार्ज हटाने का फैसला किया है.
यानी कि अब खरीदारों को DDA से फ्लैट खरीदते समय कवर्ड या ओपन पार्किंग स्पेस के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे. अथॉरिटी ने फ्लैट की कुल कीमत में कवर्ड पार्किंग या पार्किंग चार्ज नहीं लेने का फैसला लिया है. इस बदलाव से फ्लैट की कैटेगरी और पार्किंग स्पेस के साइज के आधार पर फ्लैट की कीमतों में 5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक की कमी आने की उम्मीद है.
अब पार्किंग स्पेस पर अलग से नहीं कोई खर्च
दिल्ली विकास प्राधिकरण के इस फैसले का फायदा खासतौर पर MIG और HIG फ्लैट खरीदारों को मिलेगा. इसमें मौजूदा समय में DDA की चार स्कीम्स चल रही हैं- DDA कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS), DDA टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2025 (ई-ऑक्शन), DDA नागरिक आवास योजना 2026 (FCFS) और DDA टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 (FCFS).
DDA के ऑर्डर के मुताबिक, अब पार्किंग बनाने का खर्च फ्लैट्स के प्लिंथ एरिया रेट या PAR में जोड़ दिया जाएगा. यानी कि फ्लैट के प्लिंथ एरिया रेट को कैलकुलेट करते वक्त इस खर्च को जोड़ दिया जाएगा. इसका मतलब है कि पार्किंग का खर्च जनरल प्रोजेक्ट कॉस्ट का हिस्सा होगा और खरीदारों से अलग से चार्ज नहीं किया जाएगा.
DDA ने अपने ऑर्डर में साफ कहा है, ''कार या स्कूटर गैरेज या कवर्ड या अनकवर्ड पार्किंग के लिए कोई अलग या एक्स्ट्रा चार्ज टोटल कॉस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा.'' पहले के प्राइसिंग फॉर्मूले में कार या स्कूटर गैरेज और पार्किंग स्पेस बनाने का खर्च अलग से जोड़ा जाता था, लेकिन अब इसे टोटल फ्लैट कॉस्ट में जोड़ दिया गया है.
घर खरीदारों की बल्ले-बल्ले!
DDA अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन भी खरीदारों ने पार्किंग का भुगतान करते हुए इन चारों स्कीमों के तहत फ्लैट खरीदा है, उन्हें या तो उनके पैसे वापस कर दिया जाएंगे या अगली किश्त में इसे एडजस्ट कर दिया जाएगा.
DDA ने बताया कि कीमत में कटौती स्कीम और पार्किंग स्पेस के साइज के हिसाब से अलग-अलग होगी. मिसाल के तौर पर, कर्मयोगी आवास योजना के तहत 11-स्क्वायर-मीटर पार्किंग स्पेस वाले HIG फ्लैट्स की कीमत में लगभग 10 लाख रुपये की कमी आएगी. इसी स्कीम के तहत MIG फ्लैट्स के दाम लगभग 4-5 लाख रुपये तक कम हो सकते हैं. टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम में यह कमी और भी ज्यादा होगी, जहां पार्किंग स्पेस और भी बड़े हैं. कुल मिलाकर, खरीदारों को 5 लाख से 12 लाख रुपये तक की बचत होगी.
ये भी पढ़ें:
What's Your Reaction?