दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

दिल्ली में रहने वाले लोग अब शराब की बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं. इसके लिए एक एप भी लॉन्च की गई है, जिसके जरिए घर बैठे शराब और बीयर बुक कर सकते हैं. इस एप का नाम दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (DSIIDC) ने 'दिल्ली लिकर बुकिंग एप' रखा है. लेकिन क्या आपको पता है किइस एप के जरिए एक व्यक्ति कितनी शराब बुक कर सकता है? नहीं जानते होंगे ना! तो आइये हम आपको बताते हैं कि इस ऑनलाइन बुकिंग एप के जरिए एक व्यक्ति कितनी शारब बुक कर सकता है. कितनी हो सकती है एक बार में बुकिंग?इस एप के जरिए यदि आप भी शराब की बुकिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक व्यक्ति अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर की बुकिंग कर सकता है. इससे ज्यादा की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पाएगी. इसका मकसद शराब को कंट्रोल्ड  क्वांटिटी के हिसाब से इस्तेमाल करना है. ग्राहकों को इन सीमाओं का ध्यान रखकर ही ऑर्डर करना होगा. तो वहीं दिल्ली के नियमों के अनुसार, 25 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. एप के जरिए ग्राहक अपनी पसंद का ब्रांड चुन सकते हैं, बोतल का साइज और संख्या तय कर सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं. कैसे होगी बुकिंग?ऑनलाइन शराब बुक करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में Delhi Liquor Booking एप डाउनलोड करें. इसके बाद एप खोलकर जरूरी चेतावनी स्वीकार करें और अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उपलब्ध शराब के ब्रांड देखें और अपनी पसंद की शराब चुनें. इसके बाद बोतल का साइज और संख्या तय करें. इसके बाद DSIIDC की ओर से संचालित उपलब्ध दुकानों में से किसी एक को चुनें. ऑर्डर की जानकारी जांचने के बाद ऑनलाइन भुगतान करें. भुगतान पूरा होने पर एप में बुकिंग कन्फर्मेशन और QR कोड मिलेगा. इसे संभालकर रखें, क्योंकि दुकान से शराब लेते समय इसकी जरूरत होगी. क्यों शुरू की गई यह सुविधा?बता दें कि इस सुविधा का उद्देश्य शराब की दुकानों पर लगने वाली लंबी लाइनों और भुगतान काउंटरों पर भीड़ को कम करना है. ग्राहक दुकान जाने से पहले उपलब्ध ब्रांड भी देख सकेंगे, जिससे उनका समय बच सकता है. ये भी पढ़ें: Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

Oct 30, 2026 - 08:30
 0
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

दिल्ली में रहने वाले लोग अब शराब की बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं. इसके लिए एक एप भी लॉन्च की गई है, जिसके जरिए घर बैठे शराब और बीयर बुक कर सकते हैं. इस एप का नाम दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (DSIIDC) ने 'दिल्ली लिकर बुकिंग एप' रखा है. लेकिन क्या आपको पता है किइस एप के जरिए एक व्यक्ति कितनी शराब बुक कर सकता है?

नहीं जानते होंगे ना! तो आइये हम आपको बताते हैं कि इस ऑनलाइन बुकिंग एप के जरिए एक व्यक्ति कितनी शारब बुक कर सकता है.

कितनी हो सकती है एक बार में बुकिंग?
इस एप के जरिए यदि आप भी शराब की बुकिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक व्यक्ति अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर की बुकिंग कर सकता है. इससे ज्यादा की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पाएगी. इसका मकसद शराब को कंट्रोल्ड  क्वांटिटी के हिसाब से इस्तेमाल करना है. ग्राहकों को इन सीमाओं का ध्यान रखकर ही ऑर्डर करना होगा.

तो वहीं दिल्ली के नियमों के अनुसार, 25 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. एप के जरिए ग्राहक अपनी पसंद का ब्रांड चुन सकते हैं, बोतल का साइज और संख्या तय कर सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं.

कैसे होगी बुकिंग?
ऑनलाइन शराब बुक करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में Delhi Liquor Booking एप डाउनलोड करें. इसके बाद एप खोलकर जरूरी चेतावनी स्वीकार करें और अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उपलब्ध शराब के ब्रांड देखें और अपनी पसंद की शराब चुनें. इसके बाद बोतल का साइज और संख्या तय करें.

इसके बाद DSIIDC की ओर से संचालित उपलब्ध दुकानों में से किसी एक को चुनें. ऑर्डर की जानकारी जांचने के बाद ऑनलाइन भुगतान करें. भुगतान पूरा होने पर एप में बुकिंग कन्फर्मेशन और QR कोड मिलेगा. इसे संभालकर रखें, क्योंकि दुकान से शराब लेते समय इसकी जरूरत होगी.

क्यों शुरू की गई यह सुविधा?
बता दें कि इस सुविधा का उद्देश्य शराब की दुकानों पर लगने वाली लंबी लाइनों और भुगतान काउंटरों पर भीड़ को कम करना है. ग्राहक दुकान जाने से पहले उपलब्ध ब्रांड भी देख सकेंगे, जिससे उनका समय बच सकता है.

ये भी पढ़ें: Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow