दिल्ली में दीपू की मौत पर VHP का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

23 दिसंबर 2025 को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) विरोध-प्रदर्शन कर रहा है. बीते दिनों बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल मचा है. आज सुबह 11 बजे से बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर कार्यकर्ता जुटकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है. बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्तें काफी बिगड़ गए हैं. 2 दिन पहले भी दिल्ली में हुआ था प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में शनिवार रात (20 दिसंबर) को दिल्ली में बांग्लादेश हाई-कमीशन के बाहर प्रदर्शन हुआ था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि यह प्रदर्शन बेहद छोटा और शांतिपूर्ण था. इससे बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कहा कि प्रदर्शन में सिर्फ 20 से 25 युवा शामिल थे.

Dec 23, 2025 - 11:30
 0
दिल्ली में दीपू की मौत पर VHP का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

23 दिसंबर 2025 को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) विरोध-प्रदर्शन कर रहा है. बीते दिनों बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल मचा है.

आज सुबह 11 बजे से बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर कार्यकर्ता जुटकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है.

बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्तें काफी बिगड़ गए हैं.

2 दिन पहले भी दिल्ली में हुआ था प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में शनिवार रात (20 दिसंबर) को दिल्ली में बांग्लादेश हाई-कमीशन के बाहर प्रदर्शन हुआ था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि यह प्रदर्शन बेहद छोटा और शांतिपूर्ण था. इससे बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कहा कि प्रदर्शन में सिर्फ 20 से 25 युवा शामिल थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow