दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ? रनवे पर इंतजार करते पैसेंजर, जानें पूरा मामला

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार (7 नवंबर) को सुबह एक बार फिर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी देखी जा रही है. इस कारण कई उड़ानें देरी से रवाना हुईं हैं और यात्रियों को रनवे पर लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा है. सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते आने और जाने दोनों तरह की उड़ानें प्रभावित हुईं हैं, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया और बोर्डिंग गेट्स पर भी भारी भीड़ देखने को मिली. एयरलाइंस का कहना था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक congestion के कारण उड़ान में देरी हो रही है.   कुछ दिनों पहले भी हुई थी तकनीकी खराबीबता दें कि ये घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ ही दिनों में यह दूसरी बार है, जब दिल्ली एयरपोर्ट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है. इस सप्ताह की शुरुआत में भी कुछ एयरलाइंस की चेक-इन प्रक्रिया ठप हो गई थीं, जिससे उड़ानों में देरी हुई. उस समय एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा था कि हम सभी एजेंसियों के साथ मिलकर देरी कम करने और संचालन सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे हैं. Passenger Advisory issued at 08:34 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/ckfpibIazv — Delhi Airport (@DelhiAirport) November 7, 2025 दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से क्या कहा गयाइसके बाद बुधवार को एयरपोर्ट ने अपडेट जारी करते हुए कहा था कि सभी उड़ानें अब सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन शुक्रवार को फिर वही समस्या शुरू हो गई. यानी महज़ कुछ दिनों के भीतर तीसरी बार तकनीकी गड़बड़ी ने दिल्ली एयरपोर्ट के संचालन को प्रभावित किया है, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई है. #TravelUpdate: Due to ATC (Air Traffic Control) congestion at Delhi, all Departures/Arrivals and their consequential flights might get affected. Passengers are requested to keep a check on their flight status via https://t.co/2wynECZugy. — SpiceJet (@flyspicejet) November 7, 2025 स्पाइसजेट की ओर से शुक्रवार को एक्स पर ट्रैवल अपडेट को लेकर एक पोस्ट की गई है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) में तकनीकी खराबी के चलते सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे http://spicejet.com/#status के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर बनाए रखें.  ये भी पढ़ें चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री का ‘टोपी वार’! बंडी संजय ने रेवंत रेड्डी और KTR पर दागे तीखे सवाल

Nov 7, 2025 - 09:30
 0
दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ? रनवे पर इंतजार करते पैसेंजर, जानें पूरा मामला

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार (7 नवंबर) को सुबह एक बार फिर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी देखी जा रही है. इस कारण कई उड़ानें देरी से रवाना हुईं हैं और यात्रियों को रनवे पर लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा है.

सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते आने और जाने दोनों तरह की उड़ानें प्रभावित हुईं हैं, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया और बोर्डिंग गेट्स पर भी भारी भीड़ देखने को मिली. एयरलाइंस का कहना था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक congestion के कारण उड़ान में देरी हो रही है.  

कुछ दिनों पहले भी हुई थी तकनीकी खराबी
बता दें कि ये घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ ही दिनों में यह दूसरी बार है, जब दिल्ली एयरपोर्ट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है. इस सप्ताह की शुरुआत में भी कुछ एयरलाइंस की चेक-इन प्रक्रिया ठप हो गई थीं, जिससे उड़ानों में देरी हुई. उस समय एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा था कि हम सभी एजेंसियों के साथ मिलकर देरी कम करने और संचालन सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से क्या कहा गया
इसके बाद बुधवार को एयरपोर्ट ने अपडेट जारी करते हुए कहा था कि सभी उड़ानें अब सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन शुक्रवार को फिर वही समस्या शुरू हो गई. यानी महज़ कुछ दिनों के भीतर तीसरी बार तकनीकी गड़बड़ी ने दिल्ली एयरपोर्ट के संचालन को प्रभावित किया है, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई है.

स्पाइसजेट की ओर से शुक्रवार को एक्स पर ट्रैवल अपडेट को लेकर एक पोस्ट की गई है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) में तकनीकी खराबी के चलते सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे http://spicejet.com/#status के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर बनाए रखें. 

ये भी पढ़ें

चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री का ‘टोपी वार’! बंडी संजय ने रेवंत रेड्डी और KTR पर दागे तीखे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow