'तुम सिर्फ मेरी हो', पहले से ही शादीशुदा थी गर्लफ्रेंड, शक होने पर बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डाल लगा दी आग
Telangana News: तेलंगाना के महबूबाबाद जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह जघन्य घटना महबूबाबाद जिले के प्रगति नगर क्षेत्र में हुई. जानकारी के मुताबिक, कुरवी मंडल के मोदुगुलगुडम गांव निवासी अंजैया पिछले कुछ सालों से महबूबाबाद शहर में कृषि बाजार के सामने एक छोटा व्यवसाय चला रहा था. दो साल पहले उसकी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद वह अकेलेपन से जूझ रहा था, इसी दौरान उसकी मुलाकात पनोथ पद्मा नाम की एक महिला से हुई. शक के चलते महिला पर किया हमला पद्मा पहले से शादीशुदा है. उसके पति और दो बच्चे हैं. इसके बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और उनका रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया. दोनों अक्सर एकांत में मिलते थे और समय बिताते थे. इसी बीच अंजैया को शक हुआ कि पद्मा का किसी अन्य पुरुष से भी संबंध है. जब उसने इस बारे में पद्मा से सवाल किया तो उसने उसे नजरअंदाज कर दिया. इससे नाराज होकर अंजैया ने उसे सबक सिखाने की ठान ली और मौके की तलाश करने लगा. घटना के दिन पद्मा प्रगति नगर में अपने माता-पिता के घर आई हुई थी. यह जानकारी मिलते ही अंजैया वहां पहुंचा और दोनों के बीच जमकर बहस हुई. बहस के दौरान अंजैया ने अपने साथ छिपाकर रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और पद्मा पर डालकर आग लगाने की कोशिश की. इसके बाद उसने खुद पर भी पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और दर्द से चिल्लाने लगे. आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और दोनों को महबूबाबाद जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. महबूबाबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
Telangana News: तेलंगाना के महबूबाबाद जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह जघन्य घटना महबूबाबाद जिले के प्रगति नगर क्षेत्र में हुई. जानकारी के मुताबिक, कुरवी मंडल के मोदुगुलगुडम गांव निवासी अंजैया पिछले कुछ सालों से महबूबाबाद शहर में कृषि बाजार के सामने एक छोटा व्यवसाय चला रहा था. दो साल पहले उसकी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद वह अकेलेपन से जूझ रहा था, इसी दौरान उसकी मुलाकात पनोथ पद्मा नाम की एक महिला से हुई.
शक के चलते महिला पर किया हमला
पद्मा पहले से शादीशुदा है. उसके पति और दो बच्चे हैं. इसके बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और उनका रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया. दोनों अक्सर एकांत में मिलते थे और समय बिताते थे. इसी बीच अंजैया को शक हुआ कि पद्मा का किसी अन्य पुरुष से भी संबंध है. जब उसने इस बारे में पद्मा से सवाल किया तो उसने उसे नजरअंदाज कर दिया. इससे नाराज होकर अंजैया ने उसे सबक सिखाने की ठान ली और मौके की तलाश करने लगा.
घटना के दिन पद्मा प्रगति नगर में अपने माता-पिता के घर आई हुई थी. यह जानकारी मिलते ही अंजैया वहां पहुंचा और दोनों के बीच जमकर बहस हुई. बहस के दौरान अंजैया ने अपने साथ छिपाकर रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और पद्मा पर डालकर आग लगाने की कोशिश की. इसके बाद उसने खुद पर भी पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया.
दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और दर्द से चिल्लाने लगे. आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और दोनों को महबूबाबाद जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. महबूबाबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
What's Your Reaction?