तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड; कई दिग्गज छूटे पीछे

भारत ने चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से बाजी मारी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में भारत के सामने 219 रनों का लक्ष्य था. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ 170 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित ने 69 गेंद में ताबड़तोड़ 79 रन बनाए. भारत ने सिर्फ 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया.  यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के लिए उनकी पारियां बेहद अहम रहीं. दोनों बल्लेबाजों से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, और दोनों ने ही भारतीय टीम, चयनकर्ताओं और फैंस की उम्मीदों को पूरा किया. जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े. भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.  रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली. इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर बनाए हैं. भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है.  यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने. उनसे ज्यादा बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार), और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं. कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं. वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल द्वारा पहले विकेट के लिए की गई 170 रनों की साझेदारी चौथी बड़ी साझेदारी है. पहले नंबर पर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसकाद्जा और सिकंदर रजा हैं. दोनों ने 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी. दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं. 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे. तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है. दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी. यह भी पढ़ें-  भारत ने 9 विकेट से जीता तीसरा वनडे, अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ; चेपॉक में गरजे रोहित और जायसवाल

Jun 21, 2026 - 11:30
 0
तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड; कई दिग्गज छूटे पीछे

भारत ने चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से बाजी मारी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में भारत के सामने 219 रनों का लक्ष्य था. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ 170 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित ने 69 गेंद में ताबड़तोड़ 79 रन बनाए. भारत ने सिर्फ 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के लिए उनकी पारियां बेहद अहम रहीं. दोनों बल्लेबाजों से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, और दोनों ने ही भारतीय टीम, चयनकर्ताओं और फैंस की उम्मीदों को पूरा किया. जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े. भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. 

रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली. इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर बनाए हैं. भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है. 

यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने. उनसे ज्यादा बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार), और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं. कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं. वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल द्वारा पहले विकेट के लिए की गई 170 रनों की साझेदारी चौथी बड़ी साझेदारी है. पहले नंबर पर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसकाद्जा और सिकंदर रजा हैं. दोनों ने 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी. दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं. 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे. तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है. दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी.

यह भी पढ़ें- 

भारत ने 9 विकेट से जीता तीसरा वनडे, अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ; चेपॉक में गरजे रोहित और जायसवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow