तिलक वर्मा ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक, IPL में लिख डाला नया इतिहास

तिलक वर्मा ने अपने IPL करियर का सबसे पहला शतक लगा दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इसी के साथ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 45 गेंद में 101 रन बनाए. MI के लिए सबसे तेज शतक तिलक वर्मा ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनसे पहले सनथ जयसूर्या ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों में शतक पूरा किया था. उसके 18 साल बाद तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है. 45 गेंद - तिलक वर्मा 45 गेंद - सनथ जयसूर्या 47 गेंद - कैमरून ग्रीन 49 गेंद- सूर्यकुमार यादव यह भी पढ़ें: Watch: संजीव गोयनका ने पंजाब के स्टार प्रियांश आर्या को बुलाकर सबको किया हैरान, वीडियो हुआ वायरल 23 गेंद में ठोके 82 रन मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जिसने 44 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे. ऐसे में तिलक वर्मा ने पहले क्रीज पर पैर जमाए और एक समय 22 गेंद में 19 रन बनयकर खेल रहे थे. मगर उसके बाद उन्होंने ऐसी तबाही मचाई कि अपनी पारी की अगली 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए.  मुंबई इंडियंस ने भी गजब ही कर दिया. एक समय टीम ने 14 ओवरों में 103 रन बनाए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा के तूफान की बदौलत मुंबई ने अंतिम 6 ओवरों में 98 रन बना डाले. हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. हार्दिक 13वें ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे. यह समझा जा सकता है कि तिलक अच्छे टच में थे, इसलिए उन्होंने ज्यादा गेंद खेलीं. मगर हार्दिक ने 16 गेंद खराब की और केवल 15 रन बना पाए. यह भी पढ़ें: बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगाया बैन

Apr 21, 2026 - 03:30
 0
तिलक वर्मा ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक, IPL में लिख डाला नया इतिहास

तिलक वर्मा ने अपने IPL करियर का सबसे पहला शतक लगा दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इसी के साथ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 45 गेंद में 101 रन बनाए.

MI के लिए सबसे तेज शतक

तिलक वर्मा ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनसे पहले सनथ जयसूर्या ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों में शतक पूरा किया था. उसके 18 साल बाद तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है.

  • 45 गेंद - तिलक वर्मा
  • 45 गेंद - सनथ जयसूर्या
  • 47 गेंद - कैमरून ग्रीन
  • 49 गेंद- सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: Watch: संजीव गोयनका ने पंजाब के स्टार प्रियांश आर्या को बुलाकर सबको किया हैरान, वीडियो हुआ वायरल

23 गेंद में ठोके 82 रन

मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जिसने 44 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे. ऐसे में तिलक वर्मा ने पहले क्रीज पर पैर जमाए और एक समय 22 गेंद में 19 रन बनयकर खेल रहे थे. मगर उसके बाद उन्होंने ऐसी तबाही मचाई कि अपनी पारी की अगली 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए. 

मुंबई इंडियंस ने भी गजब ही कर दिया. एक समय टीम ने 14 ओवरों में 103 रन बनाए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा के तूफान की बदौलत मुंबई ने अंतिम 6 ओवरों में 98 रन बना डाले. हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. हार्दिक 13वें ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे. यह समझा जा सकता है कि तिलक अच्छे टच में थे, इसलिए उन्होंने ज्यादा गेंद खेलीं. मगर हार्दिक ने 16 गेंद खराब की और केवल 15 रन बना पाए.

यह भी पढ़ें:

बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगाया बैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow