तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, क्या विजय की पार्टी TVK का समर्थन करेगी कांग्रेस?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने बहुमत के लिए कांग्रेस से संपर्क साधा है. सूत्रों के मुताबिक, विजय ने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र लिखकर समर्थन का अनुरोध किया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए TVK का समर्थन करेगी और सरकार में शामिल भी होने के आसार है. 240 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK को तमिलनाडु की जनता ने प्रचंड समर्थन दिया, जिससे उनकी पार्टी को 108 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. TVK चीफ विजय ने राहुल गांधी से क्या कहा? इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक अहम बैठक हुई. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडंकर भी मौजूद रहे. बैठक में पोस्ट-इलेक्शन स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. विजय ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने सेक्युलर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है. उनका कहना है कि तमिलनाडु की जनता ने संविधान की रक्षा और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने के पक्ष में जनादेश दिया है. के. कामराज के आदर्शों से लेते हैं प्रेरणाः विजय कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि वह किसी भी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) या उसके प्रॉक्सी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेगी. विजय ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि वे के. कामराज (K. Kamaraj) के आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं और उसी दिशा में जनहित की राजनीति करना चाहते हैं. फिलहाल, कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) को निर्देश दिया है कि राज्य के लोगों की भावनाओं और राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाए. यह भी पढे़ंः कैबिनेट बैठक में बोले पीएम मोदी, बंगाल में जीत का लंबे समय से था इंतजार, सत्ता के साथ आती है बड़ी जिम्मेदारी

May 6, 2026 - 06:30
 0
तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, क्या विजय की पार्टी TVK का समर्थन करेगी कांग्रेस?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने बहुमत के लिए कांग्रेस से संपर्क साधा है. सूत्रों के मुताबिक, विजय ने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र लिखकर समर्थन का अनुरोध किया है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए TVK का समर्थन करेगी और सरकार में शामिल भी होने के आसार है. 240 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK को तमिलनाडु की जनता ने प्रचंड समर्थन दिया, जिससे उनकी पार्टी को 108 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है.

TVK चीफ विजय ने राहुल गांधी से क्या कहा?

इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक अहम बैठक हुई. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडंकर भी मौजूद रहे.

बैठक में पोस्ट-इलेक्शन स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. विजय ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने सेक्युलर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है. उनका कहना है कि तमिलनाडु की जनता ने संविधान की रक्षा और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने के पक्ष में जनादेश दिया है.

के. कामराज के आदर्शों से लेते हैं प्रेरणाः विजय

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि वह किसी भी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) या उसके प्रॉक्सी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेगी. विजय ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि वे के. कामराज (K. Kamaraj) के आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं और उसी दिशा में जनहित की राजनीति करना चाहते हैं. फिलहाल, कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) को निर्देश दिया है कि राज्य के लोगों की भावनाओं और राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाए.

यह भी पढे़ंः कैबिनेट बैठक में बोले पीएम मोदी, बंगाल में जीत का लंबे समय से था इंतजार, सत्ता के साथ आती है बड़ी जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow