डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
Karnataka Governor Invitation for Oath Ceremony: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का रास्ता साफ हो गया है. डीके शिवकुमार को कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. साथ ही अब उन्हें 3 जून को शपथ लेने के लिए राज्यपाल ने निमंत्रण भेजा है. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डी.के. शिवकुमार को 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है. तीन साल से चल रही थी कुर्सी को लेकर खींचतान कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन कुर्सी को लेकर तीन साल से खींचतान चल रही थी. इससे पहले कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री पद सिद्धारमैया संभाल रहे थे. पार्टी के अंदर काफी वक्त से दावे किए जा रहे थे कि सत्ता में बदलाव होगा. गुरुवार को सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दिया, तो शिवकुमार का रास्ता साफ हुआ. शुक्रवार को उनका इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर किया. साथ ही मंत्रिमंडल को भंग कर दिया. अब नई सरकार बनने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. यह भी पढ़ेंः ‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ और...’, बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला, BJP पर लगाए आरोप सीएलपी की बैठक में शिवकुमार को चुना गया दल का नेताशनिवार को डीके शिवकुमार के नाम की मुहर लगने के बाद बेंगलुरु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल यानी सीएलपी की मीटिंग हुई. इसमें पार्टी के दो बड़े नेताओं ने केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे. उन्होंने पूरी प्रक्रिया को संभाला. इसके अलावा नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार ने प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजदू रहे. वहीं पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे. बैठक में सबसे पहले सभी विधायकों के प्रस्ताव पास किए गए. इसमें दल के नेता का फैसला पार्टी की तरफ से किया गया. यह प्रस्ताव सिद्धारमैया ने रखा. डॉ. परमेश्वर ने इसका समर्थन किया और सभी विधायकों ने हाथ उठाकर इसे पारित कर दिया. इसके बाद सिद्धारमैया ने खुद डीके शिवकुमार को सीएलपी के नेता के तौर पर पेश किया. इसके बाद डीके शिवकुमार ने एक प्रस्ताव के जरिए सिद्धारमैया का शुक्रिया अदा किया. यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने से साफ इनकार, CM सम्राट चौधरी को दी चुनौती, कहा- 'फोर्स बुलाकर...'
Karnataka Governor Invitation for Oath Ceremony: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का रास्ता साफ हो गया है. डीके शिवकुमार को कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. साथ ही अब उन्हें 3 जून को शपथ लेने के लिए राज्यपाल ने निमंत्रण भेजा है. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डी.के. शिवकुमार को 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है.
तीन साल से चल रही थी कुर्सी को लेकर खींचतान
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन कुर्सी को लेकर तीन साल से खींचतान चल रही थी. इससे पहले कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री पद सिद्धारमैया संभाल रहे थे. पार्टी के अंदर काफी वक्त से दावे किए जा रहे थे कि सत्ता में बदलाव होगा.
गुरुवार को सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दिया, तो शिवकुमार का रास्ता साफ हुआ. शुक्रवार को उनका इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर किया. साथ ही मंत्रिमंडल को भंग कर दिया. अब नई सरकार बनने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है.
यह भी पढ़ेंः ‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ और...’, बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला, BJP पर लगाए आरोप
सीएलपी की बैठक में शिवकुमार को चुना गया दल का नेता
शनिवार को डीके शिवकुमार के नाम की मुहर लगने के बाद बेंगलुरु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल यानी सीएलपी की मीटिंग हुई. इसमें पार्टी के दो बड़े नेताओं ने केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे. उन्होंने पूरी प्रक्रिया को संभाला. इसके अलावा नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार ने प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजदू रहे. वहीं पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे.
बैठक में सबसे पहले सभी विधायकों के प्रस्ताव पास किए गए. इसमें दल के नेता का फैसला पार्टी की तरफ से किया गया. यह प्रस्ताव सिद्धारमैया ने रखा. डॉ. परमेश्वर ने इसका समर्थन किया और सभी विधायकों ने हाथ उठाकर इसे पारित कर दिया. इसके बाद सिद्धारमैया ने खुद डीके शिवकुमार को सीएलपी के नेता के तौर पर पेश किया. इसके बाद डीके शिवकुमार ने एक प्रस्ताव के जरिए सिद्धारमैया का शुक्रिया अदा किया.
यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने से साफ इनकार, CM सम्राट चौधरी को दी चुनौती, कहा- 'फोर्स बुलाकर...'
What's Your Reaction?