डिलीट हुआ हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट? सर्च करने पर नहीं खुल रहा पेज

Hardik Pandya Instagram Account News: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है. इंस्टाग्राम एप या वेबसाइट पर सर्च करने से हार्दिक का अकाउंट नहीं दिख रहा है. उनके अकाउंट की जगह 'Sorry, this page isn't available' लिखकर आ रहा है.  अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हुआ है, हैक हुआ है या फिर सस्पेंड हुआ है? फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी हार्दिक के अकाउंट गायब होने के स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए हैं.  Hardik Pandya deleted his Instagram account ????????What’s happening with him hope everything is well ???? pic.twitter.com/1RgZWXLMA3 — DB (@Internetumpire7) May 27, 2026 यह कोई ग्लिच हो सकता है. कुछ देर बाद अकाउंट वापस आ सकता है. लेकिन जब तक अकाउंट गायब रहता है, तब यह वाकई चिंता की बात है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उनका अकाउंट कब वापस आता है. बताते चलें कि इंस्टा पर हार्दिक के 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. विराट कोहली का अकाउंट भी हो चुका है गायब  बताते चलें कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो चुका है. साल की शुरुआत में कोहली के अकाउंट गायब होने की खबर आई थी. उस वक्त भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या कोहली का अकाउंट डिलीट हो गया है? कुछ वक्त बाद कोहली का अकाउंट वापस आ गया था. अपडेट जारी है...  

May 27, 2026 - 20:30
 0
डिलीट हुआ हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट? सर्च करने पर नहीं खुल रहा पेज

Hardik Pandya Instagram Account News: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है. इंस्टाग्राम एप या वेबसाइट पर सर्च करने से हार्दिक का अकाउंट नहीं दिख रहा है. उनके अकाउंट की जगह 'Sorry, this page isn't available' लिखकर आ रहा है. 

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हुआ है, हैक हुआ है या फिर सस्पेंड हुआ है? फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी हार्दिक के अकाउंट गायब होने के स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए हैं. 

यह कोई ग्लिच हो सकता है. कुछ देर बाद अकाउंट वापस आ सकता है. लेकिन जब तक अकाउंट गायब रहता है, तब यह वाकई चिंता की बात है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उनका अकाउंट कब वापस आता है. बताते चलें कि इंस्टा पर हार्दिक के 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

विराट कोहली का अकाउंट भी हो चुका है गायब 

बताते चलें कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो चुका है. साल की शुरुआत में कोहली के अकाउंट गायब होने की खबर आई थी. उस वक्त भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या कोहली का अकाउंट डिलीट हो गया है? कुछ वक्त बाद कोहली का अकाउंट वापस आ गया था.

अपडेट जारी है...

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow