डायबिटीज के मरीजों का सबसे बड़ा दुश्मन है मोटापा, ऐसे करें कंट्रोल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में डायबिटीज की समस्या होना आम हो गया है. डायबिटीज एक बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है. यह तब होता है जब शरीर इंसुलिन नामक हार्मोन को सही तरीके से नहीं बना पाता या उसका उपयोग नहीं कर पाता. इंसुलिन खून में मौजूद शुगर को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है.  इसे शुगर की बीमारी भी कहा जाता है. इसकी वजह से थकान, कमजोरी, चोट का जल्दी ठीक न होना, त्वचा रोग, पेशाब के रोग आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए मोटापा एक गंभीर खतरा है. आमतौर पर डायबिटीज दो तरह का होता है- टाइप 1 डायबिटीज-  यह तब होता है जब शरीर बिल्कुल भी इंसुलिन नहीं बनाता है.टाइप 2 डायबिटीज- इसमें शरीर इंसुलिन कम बनाता है या उसका सही उपयोग नहीं कर पाता है.  वैसे तो मोटापा टाइप 2 डायबिटीज का एक प्रमुख कारण है. जब शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं करता है, तो खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज हो सकती है. डायबिटीज से परेशान लोगों में मोटापा दिल से संबंधित बीमारियां, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.  कंट्रोल करने के उपाय -  व्यायाम- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए. साथ ही साथ हेल्दी खाना भी खाना चाहिए.  वजन घटाने पर ध्यान देना- मोटापा टाइप 2 डायबिटीज में बढ़ता है. इसे कंट्रोल करने के लिए वजन घटाने पर ध्यान देना जरूरी होता है.  डॉक्टर की सलाह लें- डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि सही डाइट और एक्सरसाइज बताए. जिससे इससे कंट्रोल किया जा सकें. संतुलित आहार-  डायबिटीज के मरीजों को साबुत अनाज, फल, और सब्जियां खाना चाहिए. साथ में दालें, मेवे, और बीज जैसे प्रोटीन से युक्त खाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. पर्याप्त नींद- डायबिटीज के मरीजों को रात में 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है. साथ ही तनाव लेने से बचना चाहिए. ये भी पढ़े- क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट में होने लगता है पेन? जान लीजिए क्या है सच

May 28, 2025 - 12:30
 0
डायबिटीज के मरीजों का सबसे बड़ा दुश्मन है मोटापा, ऐसे करें कंट्रोल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में डायबिटीज की समस्या होना आम हो गया है. डायबिटीज एक बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है. यह तब होता है जब शरीर इंसुलिन नामक हार्मोन को सही तरीके से नहीं बना पाता या उसका उपयोग नहीं कर पाता. इंसुलिन खून में मौजूद शुगर को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है.  इसे शुगर की बीमारी भी कहा जाता है. इसकी वजह से थकान, कमजोरी, चोट का जल्दी ठीक न होना, त्वचा रोग, पेशाब के रोग आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए मोटापा एक गंभीर खतरा है. आमतौर पर डायबिटीज दो तरह का होता है-

टाइप 1 डायबिटीज-  यह तब होता है जब शरीर बिल्कुल भी इंसुलिन नहीं बनाता है.
टाइप 2 डायबिटीज- इसमें शरीर इंसुलिन कम बनाता है या उसका सही उपयोग नहीं कर पाता है.  वैसे तो मोटापा टाइप 2 डायबिटीज का एक प्रमुख कारण है. जब शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं करता है, तो खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज हो सकती है. डायबिटीज से परेशान लोगों में मोटापा दिल से संबंधित बीमारियां, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. 

कंट्रोल करने के उपाय - 

  • व्यायाम- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए. साथ ही साथ हेल्दी खाना भी खाना चाहिए. 
  • वजन घटाने पर ध्यान देना- मोटापा टाइप 2 डायबिटीज में बढ़ता है. इसे कंट्रोल करने के लिए वजन घटाने पर ध्यान देना जरूरी होता है. 
  • डॉक्टर की सलाह लें- डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि सही डाइट और एक्सरसाइज बताए. जिससे इससे कंट्रोल किया जा सकें.
  • संतुलित आहार-  डायबिटीज के मरीजों को साबुत अनाज, फल, और सब्जियां खाना चाहिए. साथ में दालें, मेवे, और बीज जैसे प्रोटीन से युक्त खाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
  • पर्याप्त नींद- डायबिटीज के मरीजों को रात में 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है. साथ ही तनाव लेने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़े- क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट में होने लगता है पेन? जान लीजिए क्या है सच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow