टॉस के बाद शुभमन गिल से शादी को लेकर पूछा गया सवाल, जानें क्या बोले गुजरात टाइटंस के कप्तान

शुभमन गिल युवा हैं, हैंडसम हैं, काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में सेलिब्रिटी का दर्ज भी हासिल कर चुके हैं. गिल के फैंस जरूर जानना चाहेंगे कि उनका शादी करने पर क्या विचार है? फैंस की तरफ से यह सवाल कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा. दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के समय शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या वे शादी करने का विचार कर रहे हैं. इस पर गिल का रिएक्शन चर्चा का केंद्र बन गया है. शादी करने पर क्या विचार है? आमतौर पर प्री-मैच या पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में इस तरह के सवाल नहीं पूछे जाते हैं. मगर डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से शादी पर सवाल पूछकर ना केवल गिल बल्कि फैंस को भी चौंका दिया. इस सवाल काअ जवाब देने से पहले गिल कुछ क्षण के लिए चुप हो गए थे. मगर उन्होंने शादी करने की किसी भी अफवाह को खारिज कर दिया. डैनी मॉरिसन ने पूछा कि आने वाले समय में किसी की शादी करने की खबर नहीं है. क्या ऐसा कुछ है, जो हम सबको जानना चाहिए. गिल ने जवाब दिया, "नहीं ऐसा कुछ नहीं है." यह भी पढ़ें: MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण गिल ने किया था बड़ा खुलासा शुभमन गिल ने पिछले साल एक मीडिया इन्टरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी. गिल ने उन अफवाहों पर निशाना साधा था, जिनमें गिल के रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए गए थे. गिल ने बताया था कि वे 3 साल से सिंगल हैं और ऐसे-ऐसे लोगों के साथ उनका नाम जोड़ा गया, जिनसे वे जीवन में कभी मिले तक नहीं हैं. IPL 2026 की बात करें तो शुभमन गिल ने दमदार प्रदर्शन किया है और अब तक 9 मैचों में 373 रन बना चुके हैं. उनकी कप्तानी में गुजरात पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है. यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से बाहर किए जाएंगे 3 खिलाड़ी! IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी सख्त फैसले

May 4, 2026 - 11:30
 0
टॉस के बाद शुभमन गिल से शादी को लेकर पूछा गया सवाल, जानें क्या बोले गुजरात टाइटंस के कप्तान

शुभमन गिल युवा हैं, हैंडसम हैं, काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में सेलिब्रिटी का दर्ज भी हासिल कर चुके हैं. गिल के फैंस जरूर जानना चाहेंगे कि उनका शादी करने पर क्या विचार है? फैंस की तरफ से यह सवाल कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा. दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के समय शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या वे शादी करने का विचार कर रहे हैं. इस पर गिल का रिएक्शन चर्चा का केंद्र बन गया है.

शादी करने पर क्या विचार है?

आमतौर पर प्री-मैच या पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में इस तरह के सवाल नहीं पूछे जाते हैं. मगर डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से शादी पर सवाल पूछकर ना केवल गिल बल्कि फैंस को भी चौंका दिया. इस सवाल काअ जवाब देने से पहले गिल कुछ क्षण के लिए चुप हो गए थे. मगर उन्होंने शादी करने की किसी भी अफवाह को खारिज कर दिया.

डैनी मॉरिसन ने पूछा कि आने वाले समय में किसी की शादी करने की खबर नहीं है. क्या ऐसा कुछ है, जो हम सबको जानना चाहिए. गिल ने जवाब दिया, "नहीं ऐसा कुछ नहीं है."

यह भी पढ़ें: MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण

गिल ने किया था बड़ा खुलासा

शुभमन गिल ने पिछले साल एक मीडिया इन्टरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी. गिल ने उन अफवाहों पर निशाना साधा था, जिनमें गिल के रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए गए थे. गिल ने बताया था कि वे 3 साल से सिंगल हैं और ऐसे-ऐसे लोगों के साथ उनका नाम जोड़ा गया, जिनसे वे जीवन में कभी मिले तक नहीं हैं.

IPL 2026 की बात करें तो शुभमन गिल ने दमदार प्रदर्शन किया है और अब तक 9 मैचों में 373 रन बना चुके हैं. उनकी कप्तानी में गुजरात पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस से बाहर किए जाएंगे 3 खिलाड़ी! IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी सख्त फैसले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow