टेक गिफ्ट देने के लिए जेब पर नहीं डालना पड़ेगा बोझ, 200 रुपये से भी कम में आ जाएंगी काम की एक्सेसरीज
Budget Tech Accessories to Gift: आप टेक के शौकीन हैं या आपका कोई दोस्त टेक का दीवाना है और आप उसे गिफ्ट देना चाहते हैं तो बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप कई ऐसी एक्सेसरीज गिफ्ट कर सकते हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से भी कम है, लेकिन काम आने के मामले में ये किसी महंगे गैजेट से कम नहीं हैं. इनकी खास बात यह भी है कि इन एक्सेसरीज को स्टूडेंट्स लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स तक सब यूज कर सकते हैं और ये आसानी से हर जगह अवेलेबल हैं. किफायती और काम के टेक गिफ्ट फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड- अगर आप किसी ऐसे दोस्त को गिफ्ट देना चाहते हैं, जो पूरा दिन फोन से चिपका रहता है तो उसे फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड दिया जा सकता है. मूवी देखनी हो, वीडियो कॉल करनी हो या रेसिपी देखकर कुछ खाना बनाना, यह स्टैंड हर जगह काम आएगा. USB LED Light- गर्मियों के मौसम में पावर कट होना कोई बड़ी बात नहीं है. ऐसी स्थिति में USB LED लाइट बड़े काम आ सकती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे पावर बैंक और लैपटॉप समेत किसी भी डिवाइस के साथ यूज किया जा सकता है. सिर्फ प्लग-इन करने की जरूरत है और अगले ही पल अंधेरा गायब. गिफ्ट के लिए यह एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन है. स्क्रीन क्लीनिंग किट- आजकल लोग दिन के कई घंटे स्क्रीन के आगे ही बिताने लगे हैं. अगर फोन स्क्रीन की बात करें तो यह पसीने, धूल, फेस ऑयल और फिंगप्रिंट आदि के कारण गंदी हो जाती है. इसी तरह टैबलेट भी फिंगरप्रिंट आदि के कारण गंदे हो जाते हैं. अगर आपके दोस्तों के पास मोबाइल, लैपटॉप और टैब जैसे गैजेट हैं तो उन्हें स्क्रीन क्लीनिंग किट भी दी जा सकती है. ईयरफोन केस- ट्रैवल के दौरान या ऑफिस आते-जाते समय म्यूजिक और पॉडकास्ट आदि सुनने के लिए ईयरफोन अपने पास ही रखते हैं. आमतौर पर इन्हें जेब या बैग में ठूंस दिया जाता है. जेब से जहां गिरने का डर रहता है, वहीं बैग में ये बाकी सामान के नीचे दब जाते हैं. इसलिए ईयरफोन केस बहुत काम की एक्सेसरी बन जाती है. अगर आप यह किसी को गिफ्ट करते हैं तो उसके काफी काम आएगा. ये सस्ती चीजें भी आती हैं काम इनके अलावा आप कीबोर्ड ब्रश, केबल ऑर्गेनाइजर, मोबाइल ग्रिप और वेबकैम प्राइवेसी कवर समेत दूसरी टेक एक्सेसरीज भी गिफ्ट कर सकते हैं. ये ऐसी एक्सेसरीज हैं, जिनकी जरूरत सभी को पड़ती है, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें खरीदना अवॉयड करते हैं. ये भी पढ़ें- आ गया Claude Mythos से भी बड़ा खतरा, इस नए एआई मॉडल से डर गई दुनिया!
Budget Tech Accessories to Gift: आप टेक के शौकीन हैं या आपका कोई दोस्त टेक का दीवाना है और आप उसे गिफ्ट देना चाहते हैं तो बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप कई ऐसी एक्सेसरीज गिफ्ट कर सकते हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से भी कम है, लेकिन काम आने के मामले में ये किसी महंगे गैजेट से कम नहीं हैं. इनकी खास बात यह भी है कि इन एक्सेसरीज को स्टूडेंट्स लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स तक सब यूज कर सकते हैं और ये आसानी से हर जगह अवेलेबल हैं.
किफायती और काम के टेक गिफ्ट
फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड- अगर आप किसी ऐसे दोस्त को गिफ्ट देना चाहते हैं, जो पूरा दिन फोन से चिपका रहता है तो उसे फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड दिया जा सकता है. मूवी देखनी हो, वीडियो कॉल करनी हो या रेसिपी देखकर कुछ खाना बनाना, यह स्टैंड हर जगह काम आएगा.
USB LED Light- गर्मियों के मौसम में पावर कट होना कोई बड़ी बात नहीं है. ऐसी स्थिति में USB LED लाइट बड़े काम आ सकती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे पावर बैंक और लैपटॉप समेत किसी भी डिवाइस के साथ यूज किया जा सकता है. सिर्फ प्लग-इन करने की जरूरत है और अगले ही पल अंधेरा गायब. गिफ्ट के लिए यह एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन है.
स्क्रीन क्लीनिंग किट- आजकल लोग दिन के कई घंटे स्क्रीन के आगे ही बिताने लगे हैं. अगर फोन स्क्रीन की बात करें तो यह पसीने, धूल, फेस ऑयल और फिंगप्रिंट आदि के कारण गंदी हो जाती है. इसी तरह टैबलेट भी फिंगरप्रिंट आदि के कारण गंदे हो जाते हैं. अगर आपके दोस्तों के पास मोबाइल, लैपटॉप और टैब जैसे गैजेट हैं तो उन्हें स्क्रीन क्लीनिंग किट भी दी जा सकती है.
ईयरफोन केस- ट्रैवल के दौरान या ऑफिस आते-जाते समय म्यूजिक और पॉडकास्ट आदि सुनने के लिए ईयरफोन अपने पास ही रखते हैं. आमतौर पर इन्हें जेब या बैग में ठूंस दिया जाता है. जेब से जहां गिरने का डर रहता है, वहीं बैग में ये बाकी सामान के नीचे दब जाते हैं. इसलिए ईयरफोन केस बहुत काम की एक्सेसरी बन जाती है. अगर आप यह किसी को गिफ्ट करते हैं तो उसके काफी काम आएगा.
ये सस्ती चीजें भी आती हैं काम
इनके अलावा आप कीबोर्ड ब्रश, केबल ऑर्गेनाइजर, मोबाइल ग्रिप और वेबकैम प्राइवेसी कवर समेत दूसरी टेक एक्सेसरीज भी गिफ्ट कर सकते हैं. ये ऐसी एक्सेसरीज हैं, जिनकी जरूरत सभी को पड़ती है, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें खरीदना अवॉयड करते हैं.
ये भी पढ़ें-
आ गया Claude Mythos से भी बड़ा खतरा, इस नए एआई मॉडल से डर गई दुनिया!
What's Your Reaction?