टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दिन आई हैट्रिक, रोमारियो शेफर्ड और हेटमायर ने रचा इतिहास, WI ने स्कॉटलैंड को धो डाला

Romario Shepherd Hattrick T20 World Cup 2026: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हरा दिया है. वर्ल्ड कप के पहले ही दिन हैट्रिक देखने को मिली. रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के ऐसे पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 147 रन ही बना सकी. इससे पहले नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के पसीने छुटा दिए थे, लेकिन अंत में पाक टीम 3 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. उसी तरह एक बार के लिए स्कॉटलैंड भी जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक ने सारा मैच ही पलट कर रख दिया. उन्होंने 17वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लिए. पहले दिन लग गई हैट्रिक 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना चुकी थी और टीम का रन रेट लगभग 9 का चल रहा था. मगर इसके बाद स्कॉटलैंड की टीम लगातार विकेट खोने लगी. 17वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करने ये. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस (11), तीसरी गेंद पर माइकल लीस्क (0) और चौथी गेंद पर ओलिवर डेविडसन (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 9वें और वेस्टइंडीज के सबसे पहले गेंदबाज हैं. वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, दूसरे छोर पर जेसन होल्डर ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती ने भी एक-एक विकेट चटकाया. यह भी पढ़ें: ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़ सिर्फ वैभव सूर्यवंशी या आयुष म्हात्रे नहीं, अंडर 19 के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

Feb 7, 2026 - 21:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दिन आई हैट्रिक, रोमारियो शेफर्ड और हेटमायर ने रचा इतिहास, WI ने स्कॉटलैंड को धो डाला

Romario Shepherd Hattrick T20 World Cup 2026: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हरा दिया है. वर्ल्ड कप के पहले ही दिन हैट्रिक देखने को मिली. रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के ऐसे पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 147 रन ही बना सकी.

इससे पहले नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के पसीने छुटा दिए थे, लेकिन अंत में पाक टीम 3 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. उसी तरह एक बार के लिए स्कॉटलैंड भी जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक ने सारा मैच ही पलट कर रख दिया. उन्होंने 17वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लिए.

पहले दिन लग गई हैट्रिक

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना चुकी थी और टीम का रन रेट लगभग 9 का चल रहा था. मगर इसके बाद स्कॉटलैंड की टीम लगातार विकेट खोने लगी.

17वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करने ये. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस (11), तीसरी गेंद पर माइकल लीस्क (0) और चौथी गेंद पर ओलिवर डेविडसन (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 9वें और वेस्टइंडीज के सबसे पहले गेंदबाज हैं.

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, दूसरे छोर पर जेसन होल्डर ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:

ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी या आयुष म्हात्रे नहीं, अंडर 19 के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow