टीम इंडिया ने 15 ओवर पहले ही क्यों मान ली हार, कप्तान शुभमन गिल का खुलासा

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. मुकाबले के आखिरी दिन लगभग एक घंटे का समय बचा था, 15 ओवर और फेंके जा सकते थे लेकिन भारतीय कप्तान ने लगभग एक घंटा पहले ही हार मान ली. वेलिंगटन टेस्ट में आखिरी दिन भारत को कुल 8 विकेट की जरूरत थी, लेकिन वह सिर्फ 3 ही ले पाया. आखिरकार न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 120 ओवर के खेल के बाद मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया गया. न्यूजीलैंड के 5 विकेट शेष थे, दूसरी ओर डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स पिछले 43 ओवरों से लगातार बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया ने 15 ओवर पहले ही हार मान ली. कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद खुद इसकी वजह का खुलासा किया. क्यों पहले ही मान ली हार? मुकाबला ड्रॉ घोषित होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "अगर पिच से थोड़ी बहुत मदद मिल रही होती तो सोचते. शायद हमारे तेज गेंदबाज भी थक चुके थे, उन्होंने पूरे मैच में लगभग 50 ओवर फेंके हैं" कप्तान गिल का सोचना गलत नहीं है, क्योंकि पिच शुरुआत से ही बल्लेबाजी के अनुकूल रही. यहां तक कि नई गेंद से भी तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी. पहली पारी में हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स की 216 रनों की पार्टनरशिप, फिर भारत के 6 बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर करके एक नया कीर्तिमान बना डाला, जिससे टीम इंडिया 720 रन बना पाई. पिच चौथे और पांचवें दिन तक भी बल्लेबाजी के लिए मददगार थी. ट्रेवल भी करना है बताते चलें कि तीन दिन बाद ही भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होना है, जो 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "अगला मैच 3 दिन बाद ही है, उसके लिए कल ट्रेवल भी करना है. इसलिए हम चाहते थे कि हमारे गेंदबाज थके हुए महसूस ना करें. मुझे नहीं लगता कि 5-10 अधिक ओवर हमारे लिए किसी तरह फायदेमंद रहने वाले थे." यह भी पढ़ें: IND-NZ टेस्ट ड्रॉ के बाद इतनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, भारत को तगड़ा नुकसान; न्यूजीलैंड भी फिसला

Nov 23, 2026 - 13:30
 0
टीम इंडिया ने 15 ओवर पहले ही क्यों मान ली हार, कप्तान शुभमन गिल का खुलासा

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. मुकाबले के आखिरी दिन लगभग एक घंटे का समय बचा था, 15 ओवर और फेंके जा सकते थे लेकिन भारतीय कप्तान ने लगभग एक घंटा पहले ही हार मान ली. वेलिंगटन टेस्ट में आखिरी दिन भारत को कुल 8 विकेट की जरूरत थी, लेकिन वह सिर्फ 3 ही ले पाया. आखिरकार न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 120 ओवर के खेल के बाद मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया गया.

न्यूजीलैंड के 5 विकेट शेष थे, दूसरी ओर डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स पिछले 43 ओवरों से लगातार बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया ने 15 ओवर पहले ही हार मान ली. कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद खुद इसकी वजह का खुलासा किया.

क्यों पहले ही मान ली हार?

मुकाबला ड्रॉ घोषित होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "अगर पिच से थोड़ी बहुत मदद मिल रही होती तो सोचते. शायद हमारे तेज गेंदबाज भी थक चुके थे, उन्होंने पूरे मैच में लगभग 50 ओवर फेंके हैं"

कप्तान गिल का सोचना गलत नहीं है, क्योंकि पिच शुरुआत से ही बल्लेबाजी के अनुकूल रही. यहां तक कि नई गेंद से भी तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी. पहली पारी में हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स की 216 रनों की पार्टनरशिप, फिर भारत के 6 बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर करके एक नया कीर्तिमान बना डाला, जिससे टीम इंडिया 720 रन बना पाई. पिच चौथे और पांचवें दिन तक भी बल्लेबाजी के लिए मददगार थी.

ट्रेवल भी करना है

बताते चलें कि तीन दिन बाद ही भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होना है, जो 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "अगला मैच 3 दिन बाद ही है, उसके लिए कल ट्रेवल भी करना है. इसलिए हम चाहते थे कि हमारे गेंदबाज थके हुए महसूस ना करें. मुझे नहीं लगता कि 5-10 अधिक ओवर हमारे लिए किसी तरह फायदेमंद रहने वाले थे."

यह भी पढ़ें:

IND-NZ टेस्ट ड्रॉ के बाद इतनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, भारत को तगड़ा नुकसान; न्यूजीलैंड भी फिसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow