टीम इंडिया को चेन्नई में मिली जीत पर कोलकाता में होगा ‘असली परीक्षा’, क्या सूर्या की सेना वेस्टइंडीज को हरा पाएगी?

Team India Do Or Die Match Aganist West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच बीती रात यानी 26 फरवरी को सुपर-8 मुकाबला खेला गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच ने सेमीफाइनल की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के भारी अंतर से तो हरा दिया, लेकिन इस बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम की राह अभी भी मुश्किलों से भरी है. आइए समझते हैं कि 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी कैसे भारत की किस्मत अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले पर टिकी है. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को जमकर धोया. भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. चेन्नई की पिच पर रनों का ये पहाड़ देखकर लगा था कि भारत अपनी नेट रन रेट (NRR) में बड़ा सुधार करेगा, लेकिन जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने 184/6 का स्कोर बनाया. टीम इंडिया ने मैच तो 72 रनों से जीत लिया, लेकिन सेमीफाइनल की समीकरण का ‘पेंच’ अभी भी फंसा हुआ है. नेट रन रेट में सुधार करने से चूकी टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की सीट पक्की करने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को कम से कम 148 रनों के अंतर से हराना था. ऐसा करने पर भारत की नेट रन रेट वेस्टइंडीज से बेहतर हो जाती, लेकिन भारतीय टीम ने केवल 72 रनों से मैच जीता. इसका मतलब ये है कि अगर ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमें बराबर अंकों पर रहती हैं, तो बेहतर रन रेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी. भारत के लिए अब आगे क्या है सेमीफाइनल का समीकरण? टीम इंडिया के पास अब सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता बचा हुआ है. उसे अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा. ये मुकाबला रविवार यानी 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में भारत के अंक वेस्टइंडीज से ज्यादा हो जाएंगे. हालांकि, ईडन गार्डन्स में अगर भारत को वेस्टइंडीज हरा देती है, तो टीम इंडिया ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान की टीम बन जाएगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर कोलकाता में मैच के दौरान बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में भी वेस्टइंडीज को फायदा होगा, क्योंकि उनकी नेट रन रेट बेहतर है, जिससे उन्हें सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.

Feb 27, 2026 - 09:30
 0
टीम इंडिया को चेन्नई में मिली जीत पर कोलकाता में होगा ‘असली परीक्षा’, क्या सूर्या की सेना वेस्टइंडीज को हरा पाएगी?

Team India Do Or Die Match Aganist West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच बीती रात यानी 26 फरवरी को सुपर-8 मुकाबला खेला गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच ने सेमीफाइनल की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के भारी अंतर से तो हरा दिया, लेकिन इस बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम की राह अभी भी मुश्किलों से भरी है. आइए समझते हैं कि 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी कैसे भारत की किस्मत अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले पर टिकी है.

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को जमकर धोया. भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. चेन्नई की पिच पर रनों का ये पहाड़ देखकर लगा था कि भारत अपनी नेट रन रेट (NRR) में बड़ा सुधार करेगा, लेकिन जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने 184/6 का स्कोर बनाया. टीम इंडिया ने मैच तो 72 रनों से जीत लिया, लेकिन सेमीफाइनल की समीकरण का ‘पेंच’ अभी भी फंसा हुआ है.

नेट रन रेट में सुधार करने से चूकी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की सीट पक्की करने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को कम से कम 148 रनों के अंतर से हराना था. ऐसा करने पर भारत की नेट रन रेट वेस्टइंडीज से बेहतर हो जाती, लेकिन भारतीय टीम ने केवल 72 रनों से मैच जीता. इसका मतलब ये है कि अगर ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमें बराबर अंकों पर रहती हैं, तो बेहतर रन रेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी.

भारत के लिए अब आगे क्या है सेमीफाइनल का समीकरण?

टीम इंडिया के पास अब सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता बचा हुआ है. उसे अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा. ये मुकाबला रविवार यानी 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में भारत के अंक वेस्टइंडीज से ज्यादा हो जाएंगे.

हालांकि, ईडन गार्डन्स में अगर भारत को वेस्टइंडीज हरा देती है, तो टीम इंडिया ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान की टीम बन जाएगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर कोलकाता में मैच के दौरान बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में भी वेस्टइंडीज को फायदा होगा, क्योंकि उनकी नेट रन रेट बेहतर है, जिससे उन्हें सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow