जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इससे पहले वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक ने जो रूट के टेस्ट कप्तान बनने पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि ब्रूक को टेस्ट टीम की भी कमान सौंपी जाएगी, लेकिन ईसीबी ने सीनियर बल्लेबाज जो रूट को यह जिम्मेदारी सौंप दी. अब इस पर हैरी ब्रूक की प्रतिक्रिया आई है.  हैरी ब्रूक ने 'बीबीसी स्पोर्ट' से कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं पता. मैं इसे उस नजरिए से नहीं देखता. रूट को कप्तान बनाने का फैसला सही है. मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह क्या कर सकते हैं. वह निश्चित रूप से इस काम को संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं. मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं." ब्रूक इंग्लिश टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान हैं और 8 सितंबर, 2022 को टेस्ट डेब्यू करने के बाद से उन्होंने रेड बॉल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के दौरों पर उनका शानदार प्रदर्शन रहा, जहां टेस्ट में उनका औसत क्रमशः 84.10 और 75.44 रहा. हालांकि, अक्टूबर 2025 में नाइट क्लब में एक बाउंसर के साथ हुई हाथापाई के कारण उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा, "यह एक मुश्किल दौर था, खासकर जब मैं घर पर था और मीडिया का सामना करने की तैयारी कर रहा था." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उस दौरान मैंने जो जज्बा दिखाया - मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना और व्हाइट-बॉल टीम की अच्छी तरह से कप्तानी करना - उसके लिए मुझे खुद पर और टीम पर गर्व है. मैं यह नहीं कहना चाहता कि इससे मुझे मदद मिली, लेकिन इसने मुझे एहसास कराया कि इंग्लैंड का कप्तान होना कितनी बड़ी बात है. यह सिर्फ मैदान पर नेतृत्व करने के बारे में नहीं है. अगर आप मैदान के बाहर भी जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व कर सकते हैं, तो इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है." ब्रूक पर ईसीबी ने जुर्माना लगाया और चेतावनी दी, लेकिन घटना के बावजूद उनकी व्हाइट-बॉल कप्तानी बनी रही. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की कप्तानी की, जहां वे अपनी टीम को सेमीफाइनल तक ले गए और वानखेड़े में चैंपियन बनी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज ब्रूक के लिए अच्छी नहीं रही, जिसमें इंग्लैंड को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने 10 पारियों में 39.78 की औसत से 358 रन बनाए, जो उम्मीद के मुताबिक नहीं थे. कुछ शॉट सिलेक्शन की वजह से उनकी आलोचना हुई, जिससे इंग्लिश फैंस काफी निराश हुए. उन्होंने कहा, "अगर समर्थक निराश होते हैं, तो सोचिए मुझे कितनी निराशा होती होगी." इस बीच, उन्हें पता है कि उन्हें टेस्ट कप्तानी मिल सकती है और फिलहाल वे इस भूमिका में रूट का 100 प्रतिशत समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "अपने करियर के दौरान आप छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं. जाहिर है कि पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ हुआ है. कप्तानी की जिम्मेदारी के होने से मुझमें बहुत बड़ा बदलाव आया है. हो सकता है कि मैं टेस्ट कप्तान बनूं, लेकिन इस समय मेरा पूरा ध्यान कुछ क्रिकेट मैच जीतने पर है. मैं रूट का 100 प्रतिशत समर्थन करूंगा और मैं सच में यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह टेस्ट टीम क्या कर सकती है." यह भी पढ़ें-  रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

Aug 18, 2026 - 02:30
 0
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इससे पहले वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक ने जो रूट के टेस्ट कप्तान बनने पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि ब्रूक को टेस्ट टीम की भी कमान सौंपी जाएगी, लेकिन ईसीबी ने सीनियर बल्लेबाज जो रूट को यह जिम्मेदारी सौंप दी. अब इस पर हैरी ब्रूक की प्रतिक्रिया आई है. 

हैरी ब्रूक ने 'बीबीसी स्पोर्ट' से कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं पता. मैं इसे उस नजरिए से नहीं देखता. रूट को कप्तान बनाने का फैसला सही है. मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह क्या कर सकते हैं. वह निश्चित रूप से इस काम को संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं. मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं."

ब्रूक इंग्लिश टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान हैं और 8 सितंबर, 2022 को टेस्ट डेब्यू करने के बाद से उन्होंने रेड बॉल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के दौरों पर उनका शानदार प्रदर्शन रहा, जहां टेस्ट में उनका औसत क्रमशः 84.10 और 75.44 रहा. हालांकि, अक्टूबर 2025 में नाइट क्लब में एक बाउंसर के साथ हुई हाथापाई के कारण उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा, "यह एक मुश्किल दौर था, खासकर जब मैं घर पर था और मीडिया का सामना करने की तैयारी कर रहा था."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उस दौरान मैंने जो जज्बा दिखाया - मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना और व्हाइट-बॉल टीम की अच्छी तरह से कप्तानी करना - उसके लिए मुझे खुद पर और टीम पर गर्व है. मैं यह नहीं कहना चाहता कि इससे मुझे मदद मिली, लेकिन इसने मुझे एहसास कराया कि इंग्लैंड का कप्तान होना कितनी बड़ी बात है. यह सिर्फ मैदान पर नेतृत्व करने के बारे में नहीं है. अगर आप मैदान के बाहर भी जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व कर सकते हैं, तो इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है."

ब्रूक पर ईसीबी ने जुर्माना लगाया और चेतावनी दी, लेकिन घटना के बावजूद उनकी व्हाइट-बॉल कप्तानी बनी रही. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की कप्तानी की, जहां वे अपनी टीम को सेमीफाइनल तक ले गए और वानखेड़े में चैंपियन बनी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी.

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज ब्रूक के लिए अच्छी नहीं रही, जिसमें इंग्लैंड को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने 10 पारियों में 39.78 की औसत से 358 रन बनाए, जो उम्मीद के मुताबिक नहीं थे. कुछ शॉट सिलेक्शन की वजह से उनकी आलोचना हुई, जिससे इंग्लिश फैंस काफी निराश हुए. उन्होंने कहा, "अगर समर्थक निराश होते हैं, तो सोचिए मुझे कितनी निराशा होती होगी."

इस बीच, उन्हें पता है कि उन्हें टेस्ट कप्तानी मिल सकती है और फिलहाल वे इस भूमिका में रूट का 100 प्रतिशत समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "अपने करियर के दौरान आप छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं. जाहिर है कि पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ हुआ है. कप्तानी की जिम्मेदारी के होने से मुझमें बहुत बड़ा बदलाव आया है. हो सकता है कि मैं टेस्ट कप्तान बनूं, लेकिन इस समय मेरा पूरा ध्यान कुछ क्रिकेट मैच जीतने पर है. मैं रूट का 100 प्रतिशत समर्थन करूंगा और मैं सच में यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह टेस्ट टीम क्या कर सकती है."

यह भी पढ़ें- 

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow