जो किस्मत में लिखा है, कोई नहीं छीन..., टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने पर पहली बार बोले शुभमन गिल
शायद शुभमन गिल ने भी नहीं सोचा होगा कि वो 2026 का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होगा, जिसके लिए जब भारतीय स्क्वाड की घोषणा हुई, तब उसमें दूर-दूर तक गिल का नाम नहीं था. यह इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली बात रही, क्योंकि गिल भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर होने पर शुभमन गिल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. 11 जनवरी से भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसमें शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे. सीरीज से पहले उन्होंने कहा कि वो सेलेक्टर्स का सम्मान करते हैं और साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप टीम को शुभकामनाएं भी दीं. ड्रॉप होने से पूर्व शुभमन गिल टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी फिर से अक्षर पटेल को मिली है. जो किस्मत में है, कोई नहीं छीन... भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच से पूर्व शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में मुझे जहां होना चाहिए, मैं वहीं पर हूं. जो भी मेरी किस्मत में लिखा है, मुझे लगता है उनमें से मुझसे कोई भी चीज छीनी नहीं जा सकती. एक खिलाड़ी के तौर पर आपका विश्वास होता है कि आप अच्छा खेलकर अपनी टीम और देश को जीत दिलाएंगे." शुभमन गिल ने आगे कहा, "मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं. उनका फैसला मुझे स्वीकार है. मैं टी20 टीम को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे आशा है कि वो हमारे लिए वर्ल्ड कप जीतकर लाएंगे." शुभमन गिल आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टी20 मैच खेले थे. उस सीरीज की 3 पारियों में गिल केवल 32 रन बना पाए और एक बार बिना खाता खोले आउट हो गए थे. उनकी जगह पांचवें टी20 मैच में संजू सैमसन खेले थे. सैमसन ने मौके को भुनाते हुए 22 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. संभावना है कि सैमसन ही टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शतमा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं.
शायद शुभमन गिल ने भी नहीं सोचा होगा कि वो 2026 का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होगा, जिसके लिए जब भारतीय स्क्वाड की घोषणा हुई, तब उसमें दूर-दूर तक गिल का नाम नहीं था. यह इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली बात रही, क्योंकि गिल भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर होने पर शुभमन गिल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है.
11 जनवरी से भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसमें शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे. सीरीज से पहले उन्होंने कहा कि वो सेलेक्टर्स का सम्मान करते हैं और साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप टीम को शुभकामनाएं भी दीं. ड्रॉप होने से पूर्व शुभमन गिल टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी फिर से अक्षर पटेल को मिली है.
जो किस्मत में है, कोई नहीं छीन...
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच से पूर्व शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में मुझे जहां होना चाहिए, मैं वहीं पर हूं. जो भी मेरी किस्मत में लिखा है, मुझे लगता है उनमें से मुझसे कोई भी चीज छीनी नहीं जा सकती. एक खिलाड़ी के तौर पर आपका विश्वास होता है कि आप अच्छा खेलकर अपनी टीम और देश को जीत दिलाएंगे."
शुभमन गिल ने आगे कहा, "मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं. उनका फैसला मुझे स्वीकार है. मैं टी20 टीम को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे आशा है कि वो हमारे लिए वर्ल्ड कप जीतकर लाएंगे."
शुभमन गिल आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टी20 मैच खेले थे. उस सीरीज की 3 पारियों में गिल केवल 32 रन बना पाए और एक बार बिना खाता खोले आउट हो गए थे. उनकी जगह पांचवें टी20 मैच में संजू सैमसन खेले थे. सैमसन ने मौके को भुनाते हुए 22 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. संभावना है कि सैमसन ही टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शतमा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं.
What's Your Reaction?