जब क्रिसमस के मौके पर विराट कोहली बने थे सांता क्लॉज, बच्चों से मिलकर दिया था उपहार

Virat Kohli Surprised Children By Dressing Up As Santa Claus:  दुनिया भर में हर साल आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. ये दिन बच्चों के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि उन्हें सांता क्लॉज का बेसब्री इंतजार रहता है. इस दिन बच्चों के लिए सांता खूब उपहार लेकर आते है. अगर विराट कोहली सांता बनकर फैंस की इच्छाएं पूरी करने के लिए क्रिसमस गिफ्ट लेकर आएं तो बात ही कुछ और होगी.  सांता क्लॉज बनकर विराट ने दिया उपहार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो स्टार स्पोर्ट्स के ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें विराट सांता क्लॉज बने हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में विराट कोलकाता के एक शेल्टर होम के बच्चों से मिल रहे हैं और क्रिसमस के मौके पर विराट उन बच्चों को खास उपहार देते दिख रहे हैं. वीडियो में शेल्टर होम के कई बच्चे क्रिसमस पर सांता से अलग-अलग गिफ्ट मांग रहे हैं. जिसमें कोई बच्चा क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलने की ख्वाहिश जताता है तो कोई विराट कोहली और स्पाइडर मैन से मिलना चाहता है. When @imVkohli turned Santa! ???? ????Throwback to a heartwarming Christmas surprise for little kids at a shelter home in Kolkata! ????????????Merry Christmas & a Happy New Year! ❤️✨ pic.twitter.com/QOW7NY7JJn — Star Sports (@StarSportsIndia) December 24, 2025 विराट का 6 साल पुराना है ये वीडियो दरअसल, विराट कोहली का ये वीडियो 6 साल पुराना है, जब साल 2019 में वो इस शेल्टर होम गए थे. वीडियो में विराट बच्चों की इच्छाएं सुनते दिख रहे हैं और फिर खुद क्रिसमस वाले दिन सांता क्लॉज बनकर बच्चों से मिलकर उन्हें गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं. गिफ्ट लेकर बच्चे खुश दिख रहे हैं, लेकिन उनकी खुशी उस वक्त और बढ़ जाती है, जब विराट सांता की ड्रेस को उतारकर अपने असली रूप में सामने आते हैं. तब विराट को अपने सामने देखकर सारे बच्चे दौड़कर उनसे लिपट जाते है. वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

Dec 25, 2025 - 16:30
 0
जब क्रिसमस के मौके पर विराट कोहली बने थे सांता क्लॉज, बच्चों से मिलकर दिया था उपहार

Virat Kohli Surprised Children By Dressing Up As Santa Claus:  दुनिया भर में हर साल आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. ये दिन बच्चों के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि उन्हें सांता क्लॉज का बेसब्री इंतजार रहता है. इस दिन बच्चों के लिए सांता खूब उपहार लेकर आते है. अगर विराट कोहली सांता बनकर फैंस की इच्छाएं पूरी करने के लिए क्रिसमस गिफ्ट लेकर आएं तो बात ही कुछ और होगी. 

सांता क्लॉज बनकर विराट ने दिया उपहार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो स्टार स्पोर्ट्स के ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें विराट सांता क्लॉज बने हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में विराट कोलकाता के एक शेल्टर होम के बच्चों से मिल रहे हैं और क्रिसमस के मौके पर विराट उन बच्चों को खास उपहार देते दिख रहे हैं. वीडियो में शेल्टर होम के कई बच्चे क्रिसमस पर सांता से अलग-अलग गिफ्ट मांग रहे हैं. जिसमें कोई बच्चा क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलने की ख्वाहिश जताता है तो कोई विराट कोहली और स्पाइडर मैन से मिलना चाहता है.

विराट का 6 साल पुराना है ये वीडियो

दरअसल, विराट कोहली का ये वीडियो 6 साल पुराना है, जब साल 2019 में वो इस शेल्टर होम गए थे. वीडियो में विराट बच्चों की इच्छाएं सुनते दिख रहे हैं और फिर खुद क्रिसमस वाले दिन सांता क्लॉज बनकर बच्चों से मिलकर उन्हें गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं. गिफ्ट लेकर बच्चे खुश दिख रहे हैं, लेकिन उनकी खुशी उस वक्त और बढ़ जाती है, जब विराट सांता की ड्रेस को उतारकर अपने असली रूप में सामने आते हैं. तब विराट को अपने सामने देखकर सारे बच्चे दौड़कर उनसे लिपट जाते है. वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow