जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भारत में गौरक्षा को लेकर भारत और उत्तर प्रदेश सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है. उन्होंने गुरुवार (4 जून, 2026) को केंद्र और उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के शासनकाल में गौ हत्या बढ़ गई है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि गौ माता को राजमाता का दर्जा दिया जाए. वहीं, गोरक्ष पीठ के महंत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि निचली अदालत सुप्रीम कोर्ट को मानने से इनकार करे, तो उसको दंडित करना चाहिए. उन्होंने गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को कहा कि वो असली हिंदू नहीं हैं. 2014 के बाद से भारत में बढ़ा बीफ का एक्सपोर्ट स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि साल 2014 के बाद भारत में बीफ का एक्सपोर्ट काफी ज्यादा बढ़ गया है. जब से ऐसे लोग सत्ता में आए, यही हमारी चिंता का कारण है. प्रदेश की गौशालाओं में गायों की स्थिति भी अत्यंत गंभीर है. गायों की रक्षा की जगह वहां उनकी तड़प-तड़पकर मौतें हो रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि गौशाला में भोजन, पानी की समुचित व्यवस्था प्रदेश सरकार की तरफ से नहीं की जा रही है.  उन्होंने अपने कन्नौज प्रवास के दौरान जिला प्रशासन के उनके प्रति रवैये की भी घोर निंदा की और कहा कि ऐसे नकली हिंदुओं पर धिक्कार है. प्रदेश सरकार की तरफ से मेरी आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार सनातन विरोधी नहीं होती, तो आज सनातन विरोधी कार्य नहीं करती. योगी आदित्यनाथ को लेकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद इसके अलावा, गोरक्ष पीठ के महंत को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भेष साधु का, जब तक आचरण साधु का न हो, तब तक साधु कहा जाना संभव नहीं है. उन्होंने प्रदेश सरकार पर कहा कि गली-गली में गुंडे घूम रहे और उठवा रहे. हमको और जनता को डरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह राम का देश है, रावण का नहीं. गोरक्ष पीठ का महंत ऐसा होगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा. यह भी पढे़ंः यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे बितानी पड़ी रात! अस्थायी टेंट में नहीं था बिजली, पंखे का इंतजाम

Jun 5, 2026 - 06:30
 0
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भारत में गौरक्षा को लेकर भारत और उत्तर प्रदेश सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है. उन्होंने गुरुवार (4 जून, 2026) को केंद्र और उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के शासनकाल में गौ हत्या बढ़ गई है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि गौ माता को राजमाता का दर्जा दिया जाए.

वहीं, गोरक्ष पीठ के महंत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि निचली अदालत सुप्रीम कोर्ट को मानने से इनकार करे, तो उसको दंडित करना चाहिए. उन्होंने गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को कहा कि वो असली हिंदू नहीं हैं.

2014 के बाद से भारत में बढ़ा बीफ का एक्सपोर्ट

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि साल 2014 के बाद भारत में बीफ का एक्सपोर्ट काफी ज्यादा बढ़ गया है. जब से ऐसे लोग सत्ता में आए, यही हमारी चिंता का कारण है. प्रदेश की गौशालाओं में गायों की स्थिति भी अत्यंत गंभीर है. गायों की रक्षा की जगह वहां उनकी तड़प-तड़पकर मौतें हो रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि गौशाला में भोजन, पानी की समुचित व्यवस्था प्रदेश सरकार की तरफ से नहीं की जा रही है. 

उन्होंने अपने कन्नौज प्रवास के दौरान जिला प्रशासन के उनके प्रति रवैये की भी घोर निंदा की और कहा कि ऐसे नकली हिंदुओं पर धिक्कार है. प्रदेश सरकार की तरफ से मेरी आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार सनातन विरोधी नहीं होती, तो आज सनातन विरोधी कार्य नहीं करती.

योगी आदित्यनाथ को लेकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद

इसके अलावा, गोरक्ष पीठ के महंत को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भेष साधु का, जब तक आचरण साधु का न हो, तब तक साधु कहा जाना संभव नहीं है. उन्होंने प्रदेश सरकार पर कहा कि गली-गली में गुंडे घूम रहे और उठवा रहे. हमको और जनता को डरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह राम का देश है, रावण का नहीं. गोरक्ष पीठ का महंत ऐसा होगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

यह भी पढे़ंः यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे बितानी पड़ी रात! अस्थायी टेंट में नहीं था बिजली, पंखे का इंतजाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow