छोटे बच्चों के रोते ही दूध की बॉटल पकड़ा देते हैं आप, जरूरी नहीं हर बार भूखा ही हो आपका बच्चा, ये भी हो सकते हैं संकेत

Baby Crying Reasons: छोटे बच्चों का रोना किसी भी पैरेंट के लिए टेंशन का कारण बन सकता है. बहुत से माता-पिता ऐसा मान लेते हैं कि बच्चा रो रहा है तो उसे भूख ही लगी होगी. इस वजह से उसे तुरंत दूध की बॉटल थमा देते हैं. लेकिन क्या वाकई हर बार भूख (Hunger) ही बच्चे के रोने की वजह होती है.पीडियाट्रिशन के अनुसार,नवजात या छोटे बच्चों के रोने के कई कारण हो सकते हैं. अगर हम हर बार दूध देकर उसे चुप कराने की कोशिश करेंगे, तो इससे उनकी सेहत और आदतों पर असर पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि पहले समझें कि बच्चा क्यों रो रहा है, ताकि उसकी सही जरूरतें पूरी हो सकें. छोटे बच्चों के रोने के कारण 1. हो सकता है बच्चा थका हुआ हो बच्चे ज्यादा देर तक जागें तो चिड़चिड़े हो जाते हैं और रोने लगते हैं. कई बार उन्हें सिर्फ नींद चाहिए होती है, न कि दूध. इसलिए उनकी जरूरतों को समझने की जरूरत है. 2. डायपर गीला है या स्किन पर रैशेज हैं गीले डायपर या स्किन पर खुजली होने से भी बच्चा रो सकता है. उसे बेचैनी होती है और वो दूध नहीं बल्कि साफ-सफाई चाहता है.  3. गैस या पेट दर्द शिशुओं (New Borns Babies) में गैस बनना आम बात है. ऐसे में वो दूध पिएंगे भी नहीं और रोते रहेंगे. हल्का पेट मसाज या डॉक्टर (Pediatrician) की सलाह फायदेमंद हो सकती है. 4. आपका साथ चाहिए छोटे बच्चे अक्सर सिर्फ मम्मी-पापा के टच भर से शांत हो जाते हैं. उन्हें बस आपकी गोद या गले लगाने की जरूरत होती है. ऐसे में हर बार उनके रोने को भूख समझना सही नहीं है. 5. टेंपरेचर से परेशानी होना छोटे बच्चे बहुत ज्यादा सेंसेटिव होते हैं. बहुत  ज्यादा गर्मी या ठंडक भी उन्हें असहज बना सकती है. इस वजह से भी कभी-कभी वो रोने लगते हैं. ऐसे में तुरंत टेंपरेचर को चेक कर उसे मेंटेन करना चाहिए. 6. ओवरफीडिंग का खतरा बच्चे को हर बार रोने पर दूध देना ओवरफीडिंग का कारण बन सकता है, जिससे बच्चे को उल्टी या गैस जैसी दिक्कत हो सकती है. उसे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए पैरेंट्स हर बार बच्चे को दूध न दें. पहले बच्चे की बॉडी लैंग्वेज और बाकी संकेतों को समझें. धीरे-धीरे आप जान जाएंगे कि उसका रोना भूख का है या किसी और जरूरत की वजह से. Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.  यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

May 11, 2025 - 16:30
 0
छोटे बच्चों के रोते ही दूध की बॉटल पकड़ा देते हैं आप, जरूरी नहीं हर बार भूखा ही हो आपका बच्चा, ये भी हो सकते हैं संकेत

Baby Crying Reasons: छोटे बच्चों का रोना किसी भी पैरेंट के लिए टेंशन का कारण बन सकता है. बहुत से माता-पिता ऐसा मान लेते हैं कि बच्चा रो रहा है तो उसे भूख ही लगी होगी. इस वजह से उसे तुरंत दूध की बॉटल थमा देते हैं. लेकिन क्या वाकई हर बार भूख (Hunger) ही बच्चे के रोने की वजह होती है.पीडियाट्रिशन के अनुसार,नवजात या छोटे बच्चों के रोने के कई कारण हो सकते हैं. अगर हम हर बार दूध देकर उसे चुप कराने की कोशिश करेंगे, तो इससे उनकी सेहत और आदतों पर असर पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि पहले समझें कि बच्चा क्यों रो रहा है, ताकि उसकी सही जरूरतें पूरी हो सकें.

छोटे बच्चों के रोने के कारण

1. हो सकता है बच्चा थका हुआ हो

बच्चे ज्यादा देर तक जागें तो चिड़चिड़े हो जाते हैं और रोने लगते हैं. कई बार उन्हें सिर्फ नींद चाहिए होती है, न कि दूध. इसलिए उनकी जरूरतों को समझने की जरूरत है.

2. डायपर गीला है या स्किन पर रैशेज हैं

गीले डायपर या स्किन पर खुजली होने से भी बच्चा रो सकता है. उसे बेचैनी होती है और वो दूध नहीं बल्कि साफ-सफाई चाहता है. 

3. गैस या पेट दर्द

शिशुओं (New Borns Babies) में गैस बनना आम बात है. ऐसे में वो दूध पिएंगे भी नहीं और रोते रहेंगे. हल्का पेट मसाज या डॉक्टर (Pediatrician) की सलाह फायदेमंद हो सकती है.

4. आपका साथ चाहिए

छोटे बच्चे अक्सर सिर्फ मम्मी-पापा के टच भर से शांत हो जाते हैं. उन्हें बस आपकी गोद या गले लगाने की जरूरत होती है. ऐसे में हर बार उनके रोने को भूख समझना सही नहीं है.

5. टेंपरेचर से परेशानी होना

छोटे बच्चे बहुत ज्यादा सेंसेटिव होते हैं. बहुत  ज्यादा गर्मी या ठंडक भी उन्हें असहज बना सकती है. इस वजह से भी कभी-कभी वो रोने लगते हैं. ऐसे में तुरंत टेंपरेचर को चेक कर उसे मेंटेन करना चाहिए.

6. ओवरफीडिंग का खतरा

बच्चे को हर बार रोने पर दूध देना ओवरफीडिंग का कारण बन सकता है, जिससे बच्चे को उल्टी या गैस जैसी दिक्कत हो सकती है. उसे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए पैरेंट्स हर बार बच्चे को दूध न दें. पहले बच्चे की बॉडी लैंग्वेज और बाकी संकेतों को समझें. धीरे-धीरे आप जान जाएंगे कि उसका रोना भूख का है या किसी और जरूरत की वजह से.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow