चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं. मेजबान न्यूजीलैंड सीरीज हार चुकी है. क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में खेले गए शुरूआती 3 मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. हालांकि माना जा रहा है कि फर्ग्यूसन वनडे सीरीज में खेलेंगे. लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली में चोट (Calf Strain) के चलते चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं. बता दें कि फर्ग्यूसन तीसरे टी20 में भी नहीं खेले थे. न्यूजीलैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें ठीक होने में करीब 1 हफ्ते का समय लग सकता है.  मैट फिशर बने रिप्लेसमेंट न्यूजीलैंड ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है. हैगली ओवल में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान फर्ग्यूसन को अपनी दाईं पिंडली में दर्द महसूस हुआ. स्कैन से पता चला है कि उन्हें 'लो-ग्रेड टियर' (मांसपेशियों में मामूली खिंचाव या चोट) है. न्यूजीलैंड ने बताया कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने और दोबारा खेलने के लिए लगभग एक हफ्ते का समय और लग सकता है. Looking forward to seeing Lockie back in the final two ODIs ???? Full update on the bowling group ahead of the final two T20Is and the ODI series against India ???? https://t.co/vbLOusLymq #NZvIND https://t.co/WlDsgNqxkK — BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 28, 2026 यह भी पढ़ें- 'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

Oct 29, 2026 - 08:30
 0
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं. मेजबान न्यूजीलैंड सीरीज हार चुकी है. क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में खेले गए शुरूआती 3 मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. हालांकि माना जा रहा है कि फर्ग्यूसन वनडे सीरीज में खेलेंगे.

लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली में चोट (Calf Strain) के चलते चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं. बता दें कि फर्ग्यूसन तीसरे टी20 में भी नहीं खेले थे. न्यूजीलैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें ठीक होने में करीब 1 हफ्ते का समय लग सकता है. 

मैट फिशर बने रिप्लेसमेंट

न्यूजीलैंड ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है.

हैगली ओवल में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान फर्ग्यूसन को अपनी दाईं पिंडली में दर्द महसूस हुआ. स्कैन से पता चला है कि उन्हें 'लो-ग्रेड टियर' (मांसपेशियों में मामूली खिंचाव या चोट) है. न्यूजीलैंड ने बताया कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने और दोबारा खेलने के लिए लगभग एक हफ्ते का समय और लग सकता है.

यह भी पढ़ें- 'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow