चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और ईद पर नहीं चलेगी राज्यसभा, वीकेंड पर होगी कार्यवाही, जानें क्या बोले उपराष्ट्रपति?
संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा वीकेंड पर भी काम करेगी यानी 28 और 29 मार्च को सदन चलेगा. इसकी वजह है कि कुछ सदस्यों ने अनुरोध किया था कि त्योहारों की वजह से 19-20 मार्च को सदन में बैठकें न रखी जाएं. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को सदस्यों को यह जानकारी दी. नवरात्रि, गुड़ी पड़वा की होगी छुट्टी इससे पहले 11 मार्च 2026 को हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया था कि 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, रमजान आदि के कई त्योहारों को देखते हुए सदन की बैठकें आयोजित करना उचित नहीं होगा. 19 और 20 मार्च की बैठकें रद्द कीं, सभापति ने और क्या कहा? इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा,'मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं, कि इस संबंध में किए गए अनुरोध पर सरकार ने सकारात्मक रूप से विचार किया है. इसके बाद ही गुरुवार 19 मार्च 2026 और शुक्रवार 20 मार्च 2026 को निर्धारित सदन की बैठकें रद्द की जाती हैं.' इसके अलावा सभापति ने समय की बर्बादी की भरपाई को लेकर भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है, 'सदन इसके बजाय शनिवार 28 मार्च 2026 और रविवार 29 मार्च 2026 को बैठेगा. सदस्य कृपया इस बात पर संज्ञान लें. राज्यसभा की 11 सीटों पर सदन में वोटिंग जारी इधर, सोमवार का यानी आज राज्यसभा में 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें बिहार, ओडिशा और हरियाणा की राज्यसभा सीटें हैं. इन 3 राज्यों में बेहद ही दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. मतगणना शाम पांच बजे के बाद की जाएगी. इसका रिजल्ट भी आज घोषित होने की उम्मीद है. बता दें कि राज्यसभा में 37 सीटों पर चुनाव होने थे. लेकिन सात राज्यों में निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं. इनमें बंगाल की 5, महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, ओडिशा की 4, असम की 3, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2 और 2 और हिमाचल प्रदेश की सीटें शामिल हैं. यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा वीकेंड पर भी काम करेगी यानी 28 और 29 मार्च को सदन चलेगा. इसकी वजह है कि कुछ सदस्यों ने अनुरोध किया था कि त्योहारों की वजह से 19-20 मार्च को सदन में बैठकें न रखी जाएं. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को सदस्यों को यह जानकारी दी.
नवरात्रि, गुड़ी पड़वा की होगी छुट्टी
इससे पहले 11 मार्च 2026 को हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया था कि 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, रमजान आदि के कई त्योहारों को देखते हुए सदन की बैठकें आयोजित करना उचित नहीं होगा.
19 और 20 मार्च की बैठकें रद्द कीं, सभापति ने और क्या कहा?
इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा,'मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं, कि इस संबंध में किए गए अनुरोध पर सरकार ने सकारात्मक रूप से विचार किया है. इसके बाद ही गुरुवार 19 मार्च 2026 और शुक्रवार 20 मार्च 2026 को निर्धारित सदन की बैठकें रद्द की जाती हैं.'
इसके अलावा सभापति ने समय की बर्बादी की भरपाई को लेकर भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है, 'सदन इसके बजाय शनिवार 28 मार्च 2026 और रविवार 29 मार्च 2026 को बैठेगा. सदस्य कृपया इस बात पर संज्ञान लें.
राज्यसभा की 11 सीटों पर सदन में वोटिंग जारी
इधर, सोमवार का यानी आज राज्यसभा में 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें बिहार, ओडिशा और हरियाणा की राज्यसभा सीटें हैं. इन 3 राज्यों में बेहद ही दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. मतगणना शाम पांच बजे के बाद की जाएगी. इसका रिजल्ट भी आज घोषित होने की उम्मीद है.
बता दें कि राज्यसभा में 37 सीटों पर चुनाव होने थे. लेकिन सात राज्यों में निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं. इनमें बंगाल की 5, महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, ओडिशा की 4, असम की 3, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2 और 2 और हिमाचल प्रदेश की सीटें शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
What's Your Reaction?