चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ट्रस्ट की बैठक में लिए गए फैसलों और जांच को लेकर अपनी बात रखी है. VHP के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं थे, लेकिन बैठक में मौजूद सदस्यों ने उन्हें पूरी जानकारी दी. सुरेंद्र जैन के मुताबिक, बैठक में सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए. उन्होंने बताया कि नियमित नियुक्ति होने तक श्री कृष्णमोहन कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. एक-एक सामान सुरक्षित: VHP राम मंदिर में दान और चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर सुरेंद्र जैन ने कहा कि बैठक में यह पाया गया कि एक-एक सामान सुरक्षित है. उनका दावा है कि दान में मिली चांदी की सभी वस्तुओं को सरकारी नियमों के अनुसार पिघलाया गया और उन्हें सरकारी मिंट में सुरक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा कि इसका पूरा रिकॉर्ड भी मौजूद है कि कितना सामान था. उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के संज्ञान में आया, उन्होंने खुद विशेष जांच दल (SIT) बनाने की बात कही. सुरेंद्र जैन के अनुसार, जांच पर किसी तरह का संदेह न रहे इसलिए चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा नैतिक आधार पर स्वीकार किया गया. सुरेंद्र जैन ने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े तथ्य या सबूत हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराएं, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. चंपत राय पर लगे सभी आरोप झूठे: VHP उन्होंने कहा कि बैठक में एक सर्च कमेटी बनाने का भी फैसला किया गया है, जो नियमित रूप से जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी. चंपत राय पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए सुरेंद्र जैन ने कहा कि उनके भतीजे को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वे गलत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चंपत राय का अपना कोई मकान नहीं है और उन पर बार-बार झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. महिपाल सिंह को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी उन्होंने सफाई दी. उनका कहना है कि महिपाल सिंह कभी लेखा प्रभारी के दायित्व में थे ही नहीं, जबकि अक्सर उन्हीं का नाम इस मामले में लिया जाता है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी. किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई: वीएचपी मीडिया से अपील करते हुए सुरेंद्र जैन ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए और बिना तथ्यों के कहानियां नहीं चलाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को मिले चंदे का नियमित ऑडिट होता है और ट्रस्ट के अनुसार ऑडिट में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई है. ये भी पढ़ें : अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'

Jul 6, 2026 - 23:30
 0
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ट्रस्ट की बैठक में लिए गए फैसलों और जांच को लेकर अपनी बात रखी है. VHP के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं थे, लेकिन बैठक में मौजूद सदस्यों ने उन्हें पूरी जानकारी दी. सुरेंद्र जैन के मुताबिक, बैठक में सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए. उन्होंने बताया कि नियमित नियुक्ति होने तक श्री कृष्णमोहन कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे.

एक-एक सामान सुरक्षित: VHP

राम मंदिर में दान और चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर सुरेंद्र जैन ने कहा कि बैठक में यह पाया गया कि एक-एक सामान सुरक्षित है. उनका दावा है कि दान में मिली चांदी की सभी वस्तुओं को सरकारी नियमों के अनुसार पिघलाया गया और उन्हें सरकारी मिंट में सुरक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा कि इसका पूरा रिकॉर्ड भी मौजूद है कि कितना सामान था.

उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के संज्ञान में आया, उन्होंने खुद विशेष जांच दल (SIT) बनाने की बात कही. सुरेंद्र जैन के अनुसार, जांच पर किसी तरह का संदेह न रहे इसलिए चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा नैतिक आधार पर स्वीकार किया गया. सुरेंद्र जैन ने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े तथ्य या सबूत हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराएं, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.

चंपत राय पर लगे सभी आरोप झूठे: VHP

उन्होंने कहा कि बैठक में एक सर्च कमेटी बनाने का भी फैसला किया गया है, जो नियमित रूप से जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी. चंपत राय पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए सुरेंद्र जैन ने कहा कि उनके भतीजे को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वे गलत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चंपत राय का अपना कोई मकान नहीं है और उन पर बार-बार झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

महिपाल सिंह को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी उन्होंने सफाई दी. उनका कहना है कि महिपाल सिंह कभी लेखा प्रभारी के दायित्व में थे ही नहीं, जबकि अक्सर उन्हीं का नाम इस मामले में लिया जाता है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी.

किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई: वीएचपी

मीडिया से अपील करते हुए सुरेंद्र जैन ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए और बिना तथ्यों के कहानियां नहीं चलाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को मिले चंदे का नियमित ऑडिट होता है और ट्रस्ट के अनुसार ऑडिट में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई है.

ये भी पढ़ें : अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow