घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश

घर में मेहमान आने वाले हों, तो सबसे पहले उनके लिए कुछ अच्छा बनाने की चिंता होने लगती है. कई बार समय कम होता है और समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो जल्दी तैयार भी हो जाए और खाने में भी स्वादिष्ट लगे. ऐसे में आपको घंटों किचन में बिताने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसी डिश हैं, जिन्हें आप कम सामग्री और थोड़ी सी मेहनत से लगभग 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आसान रेसिपी, जो अचानक घर आए मेहमानों को भी खुश कर देंगी. वेज सैंडविच अगर घर में ब्रेड, प्याज, टमाटर, खीरा और मक्खन मौजूद है, तो आप झटपट वेज सैंडविच बना सकती हैं. इसके लिए सभी सब्जियों को बारीक काट लें. अब ब्रेड पर मक्खन लगाकर सब्जियां रखें और ऊपर से नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें. दूसरी ब्रेड से ढककर सैंडविच को तवे या सैंडविच मेकर में सेंक लें. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. सूजी का चीला कम समय में कुछ हल्का और स्वादिष्ट बनाना है, तो सूजी का चीला अच्छा विकल्प है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी सूजी में दही और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. स्वादानुसार नमक मिलाकर घोल को अच्छी तरह मिला लें. अब गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाएं और घोल फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे हरी चटनी के साथ परोसें. यह भी पढ़ें : छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश? मसाला मैगी बच्चों से लेकर बड़ों तक को मैगी पसंद आती है. इसे थोड़ा अलग स्वाद देने के लिए आप इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और मटर जैसी सब्जियां मिला सकती हैं. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई सब्जियां डालकर कुछ मिनट पकाएं. अब पानी, मैगी मसाला और नूडल्स डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर नूडल्स पकने तक उबालें. आपकी मसाला मैगी तैयार है.  ब्रेड पिज्जा अगर मेहमानों के लिए कुछ चटपटा बनाना है, तो ब्रेड पिज्जा ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए ब्रेड पर पिज्जा सॉस या टमाटर सॉस लगाएं. ऊपर से बारीक कटी प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर थोड़ा चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़कें. अब इसे ढककर तवे या माइक्रोवेव पर धीमी आंच में पकाएं, जब तक चीज पिघल न जाए और ब्रेड कुरकुरी न हो जाए. इसे गर्मागर्म परोसें. कुछ मीठा भी ट्राई करें  अगर मेहमानों के लिए जल्दी से कुछ मीठा बनाना है, तो सेवईं का हलवा एक आसान ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें सेवईं डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें पानी या दूध और स्वादानुसार चीनी डालें. धीमी आंच पर पकाएं, जब तक सेवईं नरम न हो जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें हैं. गर्मागर्म सेवईं का हलवा परोसें. यह भी पढ़ें : घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा

Oct 26, 2026 - 05:30
 0
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश

घर में मेहमान आने वाले हों, तो सबसे पहले उनके लिए कुछ अच्छा बनाने की चिंता होने लगती है. कई बार समय कम होता है और समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो जल्दी तैयार भी हो जाए और खाने में भी स्वादिष्ट लगे. ऐसे में आपको घंटों किचन में बिताने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसी डिश हैं, जिन्हें आप कम सामग्री और थोड़ी सी मेहनत से लगभग 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आसान रेसिपी, जो अचानक घर आए मेहमानों को भी खुश कर देंगी.

वेज सैंडविच

अगर घर में ब्रेड, प्याज, टमाटर, खीरा और मक्खन मौजूद है, तो आप झटपट वेज सैंडविच बना सकती हैं. इसके लिए सभी सब्जियों को बारीक काट लें. अब ब्रेड पर मक्खन लगाकर सब्जियां रखें और ऊपर से नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें. दूसरी ब्रेड से ढककर सैंडविच को तवे या सैंडविच मेकर में सेंक लें. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

सूजी का चीला

कम समय में कुछ हल्का और स्वादिष्ट बनाना है, तो सूजी का चीला अच्छा विकल्प है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी सूजी में दही और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. स्वादानुसार नमक मिलाकर घोल को अच्छी तरह मिला लें. अब गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाएं और घोल फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे हरी चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें : छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

मसाला मैगी

बच्चों से लेकर बड़ों तक को मैगी पसंद आती है. इसे थोड़ा अलग स्वाद देने के लिए आप इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और मटर जैसी सब्जियां मिला सकती हैं. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई सब्जियां डालकर कुछ मिनट पकाएं. अब पानी, मैगी मसाला और नूडल्स डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर नूडल्स पकने तक उबालें. आपकी मसाला मैगी तैयार है. 

ब्रेड पिज्जा

अगर मेहमानों के लिए कुछ चटपटा बनाना है, तो ब्रेड पिज्जा ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए ब्रेड पर पिज्जा सॉस या टमाटर सॉस लगाएं. ऊपर से बारीक कटी प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर थोड़ा चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़कें. अब इसे ढककर तवे या माइक्रोवेव पर धीमी आंच में पकाएं, जब तक चीज पिघल न जाए और ब्रेड कुरकुरी न हो जाए. इसे गर्मागर्म परोसें.

कुछ मीठा भी ट्राई करें 

अगर मेहमानों के लिए जल्दी से कुछ मीठा बनाना है, तो सेवईं का हलवा एक आसान ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें सेवईं डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें पानी या दूध और स्वादानुसार चीनी डालें. धीमी आंच पर पकाएं, जब तक सेवईं नरम न हो जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें हैं. गर्मागर्म सेवईं का हलवा परोसें.

यह भी पढ़ें : घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow