घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत

MCB: आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि अब लोग किसी भी खतरे को पहले ही रोक सकते हैं. ऐसे में अक्सर देखा गया है कि नया घर बनवाते समय में जब वायरिंग होती है तो एमसीबी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को आज भी नहीं पता है कि आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी और ये काम क्या करता है. आइए समझते हैं कि घर में MCB लगाना क्यों सुरक्षित माना जाता है. क्या होता है MCB जानकारी के अनुसार, MCB (Miniature Circuit Breaker) बिजली सर्किट की सेफ्टी के लिए घरों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक डिवाइस है. ये छोटा-सा डिवाइस बिजली के सिस्टम में किसी गड़बड़ी की कंडिशन में अपने आप सप्लाई बंद कर देता है. इससे वायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई मामलों में घर को गंभीर नुकसान से बचाने में मदद भी करता है. दरअसल, इस डिवाइस को घर के इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड में लगाया जाता है. इसका काम बिजली के सर्किट में कोई भी एबनॉर्मल कंडिशन आने पर करंट की सप्लाई को अपने आप रोकना होता है. ओवरलोड होने पर कैसे टल जाता है खतरा? आपको बता दें कि जब एक ही सर्किट पर जरूरत से ज्यादा बिजली के डिवाइस चलने लगते हैं तो उस सर्किट में करंट बढ़ जाता है. इसे ओवरलोड कहा जाता है. जैसे अगर एक ही लाइन पर AC, हीटर, माइक्रोवेव और कई दूसरे हाई-पावर वाले डिवाइस चलने लगें तो वायरिंग पर ज्यादा लोड पड़ता है. ऐसी स्थिति में MCB ज्यादा करंट फ्लो को डिटेक्ट करती है और कुछ समय बाद ट्रिप हो जाती है. ट्रिप के बाद पूरे घर की बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है. इससे होता ये है कि तारों पर एक्सट्रा लोड नहीं पड़ता है और ज्यादा गर्म होने का खतरा भी कम रहता है. क्यों पड़ी जरूरत बताते चलें कि पहले के जमाने में इस डिवाइस की जगह पर फ्यूज का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन फ्यूज के साथ एक समस्या होती थी कि जब भी ज्यादा करंट आता था तो तार गर्म होकर पिघल जाता था और सर्किट टूट जाता था. वहीं, MCB ट्रिप होने के बाद उसे दोबारा स्विच करके चालू किया जा सकता है. शॉर्ट सर्किट में भी आती है काम बताते चलें कि MCB का सबसे जरूरी काम शॉर्ट सर्किट से घर को बचाना होता है. जब किसी खराबी के कारण फेज और न्यूट्रल तार डॉयरेक्ट कॉनटेक्ट में आ जाते हैं तो अचानक बहुत ज्यादा करंट फ्लो होने लगता है. ऐसे में ये स्थिति बहुत खतरनाक होती है. इसी कंडिशन में MCB का इस्तेमाल होता है और ये तेज करंट को पहचानकर बहुत तेजी से ट्रिप करती है और सर्किट को अलग कर देती है. इससे वायरिंग और डिवाइसों को होने वाला खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. यह भी पढ़ें: फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड

Aug 16, 2026 - 23:30
 0
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत

MCB: आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि अब लोग किसी भी खतरे को पहले ही रोक सकते हैं. ऐसे में अक्सर देखा गया है कि नया घर बनवाते समय में जब वायरिंग होती है तो एमसीबी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को आज भी नहीं पता है कि आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी और ये काम क्या करता है. आइए समझते हैं कि घर में MCB लगाना क्यों सुरक्षित माना जाता है.

क्या होता है MCB

जानकारी के अनुसार, MCB (Miniature Circuit Breaker) बिजली सर्किट की सेफ्टी के लिए घरों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक डिवाइस है. ये छोटा-सा डिवाइस बिजली के सिस्टम में किसी गड़बड़ी की कंडिशन में अपने आप सप्लाई बंद कर देता है. इससे वायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई मामलों में घर को गंभीर नुकसान से बचाने में मदद भी करता है. दरअसल, इस डिवाइस को घर के इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड में लगाया जाता है. इसका काम बिजली के सर्किट में कोई भी एबनॉर्मल कंडिशन आने पर करंट की सप्लाई को अपने आप रोकना होता है.

ओवरलोड होने पर कैसे टल जाता है खतरा?

आपको बता दें कि जब एक ही सर्किट पर जरूरत से ज्यादा बिजली के डिवाइस चलने लगते हैं तो उस सर्किट में करंट बढ़ जाता है. इसे ओवरलोड कहा जाता है. जैसे अगर एक ही लाइन पर AC, हीटर, माइक्रोवेव और कई दूसरे हाई-पावर वाले डिवाइस चलने लगें तो वायरिंग पर ज्यादा लोड पड़ता है.

ऐसी स्थिति में MCB ज्यादा करंट फ्लो को डिटेक्ट करती है और कुछ समय बाद ट्रिप हो जाती है. ट्रिप के बाद पूरे घर की बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है. इससे होता ये है कि तारों पर एक्सट्रा लोड नहीं पड़ता है और ज्यादा गर्म होने का खतरा भी कम रहता है.

क्यों पड़ी जरूरत

बताते चलें कि पहले के जमाने में इस डिवाइस की जगह पर फ्यूज का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन फ्यूज के साथ एक समस्या होती थी कि जब भी ज्यादा करंट आता था तो तार गर्म होकर पिघल जाता था और सर्किट टूट जाता था. वहीं, MCB ट्रिप होने के बाद उसे दोबारा स्विच करके चालू किया जा सकता है.

शॉर्ट सर्किट में भी आती है काम

बताते चलें कि MCB का सबसे जरूरी काम शॉर्ट सर्किट से घर को बचाना होता है. जब किसी खराबी के कारण फेज और न्यूट्रल तार डॉयरेक्ट कॉनटेक्ट में आ जाते हैं तो अचानक बहुत ज्यादा करंट फ्लो होने लगता है.

ऐसे में ये स्थिति बहुत खतरनाक होती है. इसी कंडिशन में MCB का इस्तेमाल होता है और ये तेज करंट को पहचानकर बहुत तेजी से ट्रिप करती है और सर्किट को अलग कर देती है. इससे वायरिंग और डिवाइसों को होने वाला खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें:

फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow