गौतम गंभीर की खास 'स्ट्रीक' जारी, अगले साल टी20 वर्ल्ड कप पक्का! देखें हैरान करने वाले आंकड़े
गौतम गंभीर का कोई टी20 सीरीज ना हारने का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया में भी जारी है. दरअसल जबसे गंभीर हेड कोच बने हैं, तबसे भारतीय क्रिकेट टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में 48 रनों की जीत से टीम इंडिया ने 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम अब यह सीरीज हार नहीं सकती है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप बहुत करीब आ रहा है, उससे पहले भारतीय टीम की यह फॉर्म एक और ट्रॉफी आने के संकेत दे रही है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने टी20 में श्रीलंका को 3-0, बांग्लादेश को 3-0, दक्षिण अफ्रीका को 3-1 और इंग्लैंड को 4-1 से हरा चुकी है. अब ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज में उसके पास 2-1 की बढ़त है और शृंखला में सिर्फ एक मुकाबला बाकी रह गया है. ऑस्ट्रेलिया में सिलसिला बरकरार गुरुवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का चौथा मैच क्वींसलैंड में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 167 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 119 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कहर बरपाया. सुंदर ने सिर्फ 8 गेंद फेंकीं, जिनमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए. दूसरी ओर अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया बहुत लंबे अरसे से अपने ही घर पर भारत से टी20 सीरीज हारता आ रहा है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सरजमीं पर भारत को आखिरी बार किसी टी20 सीरीज में साल 2008 में हराया था. उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 शृंखला खेलते हुए भारत ने 2 बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर रौंदा है, जबकि दो बार टी20 सीरीज को ड्रॉ करवाने में सफलता पाई थी. यह भी पढ़ें: 17 खिलाड़ियों पर लुटाए 39 करोड़, ऑक्शन से पहले किस टीम ने कितने खिलाड़ी रिटेन किए? देखें सबका हाल
गौतम गंभीर का कोई टी20 सीरीज ना हारने का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया में भी जारी है. दरअसल जबसे गंभीर हेड कोच बने हैं, तबसे भारतीय क्रिकेट टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में 48 रनों की जीत से टीम इंडिया ने 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम अब यह सीरीज हार नहीं सकती है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप बहुत करीब आ रहा है, उससे पहले भारतीय टीम की यह फॉर्म एक और ट्रॉफी आने के संकेत दे रही है.
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने टी20 में श्रीलंका को 3-0, बांग्लादेश को 3-0, दक्षिण अफ्रीका को 3-1 और इंग्लैंड को 4-1 से हरा चुकी है. अब ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज में उसके पास 2-1 की बढ़त है और शृंखला में सिर्फ एक मुकाबला बाकी रह गया है.
ऑस्ट्रेलिया में सिलसिला बरकरार
गुरुवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का चौथा मैच क्वींसलैंड में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 167 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 119 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कहर बरपाया. सुंदर ने सिर्फ 8 गेंद फेंकीं, जिनमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए. दूसरी ओर अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया बहुत लंबे अरसे से अपने ही घर पर भारत से टी20 सीरीज हारता आ रहा है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सरजमीं पर भारत को आखिरी बार किसी टी20 सीरीज में साल 2008 में हराया था. उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 शृंखला खेलते हुए भारत ने 2 बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर रौंदा है, जबकि दो बार टी20 सीरीज को ड्रॉ करवाने में सफलता पाई थी.
यह भी पढ़ें:
17 खिलाड़ियों पर लुटाए 39 करोड़, ऑक्शन से पहले किस टीम ने कितने खिलाड़ी रिटेन किए? देखें सबका हाल
What's Your Reaction?