'गांधारी' का नेटफ्लिक्स पर गदर, तापसी पन्नू के नाम दर्ज हुआ करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गंधारी’ ने ओटीटी पर आते ही अच्छी पकड़ बना ली है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. पहले ही हफ्ते में इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा. इसके साथ ही फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. नेटफ्लिक्स के 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, ‘गंधारी’ को 59 लाख व्यूज मिले. फिल्म को कुल 11.5 मिलियन यानी करीब 1.15 करोड़ घंटे देखा गया. इस के साथ फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों में तीसरे नंबर पर रही. ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं चली, बल्कि 26 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों में शामिल रही. भारत के अलावा ओमान और मलेशिया में भी फिल्म ने नंबर 1 पर जगह भी बनाई. तापसी के करियर की सबसे बड़ी डिजिटल ओपनिंग ‘गंधारी’ तापसी पन्नू के डिजिटल करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के नाम था. उस फिल्म को पहले हफ्ते में 37 लाख व्यूज मिले थे. अब ‘गंधारी’ ने 59 लाख व्यूज के साथ तापसी ने नया रिकॉर्ज बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों की कहानी लिखने वालीं कनिका ढिल्लों ही हैं. ये भी पढ़ें: 80s Retro AI Trend: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर परिणीति-राघव तक, स्टार्स पर चढ़ा विंटेज खुमार नेटफ्लिक्स पर पांचवीं सबसे बड़ी इंडियन फिल्म 2024 से 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में, पहले हफ्ते की व्यूअरशिप की बात करें तो फिल्म पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. गांधारी के 59 लाख व्यूज के चलते ये खिताब हासिल किया है. इस लिस्ट में ‘ज्वेल थीफ’ 78 लाख व्यूज के साथ सबसे ऊपर है. इसके बाद ‘धुरंधर’ को 76 लाख और ‘अक्यूज्ड’ को 75 लाख व्यूज मिले. वहीं ‘एनिमल’ को 62 लाख व्यूज मिले थे. ‘गंधारी’ के 59 लाख व्यूज ‘फाइटर’ के बराबर हैं. फिल्म ने ‘पुष्पा 2’, ‘रेड 2’, ‘क्रू’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फीमेल लीड फिल्मों में भी बनाया रिकॉर्ड ‘गंधारी’ ने वुमन सेंटर्ड फिल्मों की लिस्ट में भी बड़ी जगह बनाई है. नेटफ्लिक्स पर 2024 के बाद रिलीज हुई फीमेल लीड फिल्मों में यह दूसरी सबसे बड़ी डेब्यू बनी है. इस लिस्ट में ‘अक्यूज्ड’ 75 लाख व्यूज के साथ पहले नंबर पर है. ‘गंधारी’ 59 लाख के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके बाद ‘क्रू’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां बहन’ जैसी फिल्में हैं. ये भी पढ़ें: बड़ी फिल्मों के सेट पर जूनियर एक्टर्स संग होता है भेदभाव, इस एक्टर ने किया खुलासा आपको बता दें कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा था कि 'अल्फा' जैसी बड़ी फीमेल लेड फिल्म के फ्लॉप होने का असर बाकी वुमेन सेंटर्ड फिल्मों पर भी पड़ता है. इंवेस्टर्स दूसरी महिला केंद्रित फिल्मों पर भी पैसा नहीं लगाना चाहते. ऐसे में 'गांधारी' के ये रिकॉर्ड्स उनके लिए बहुत बड़ी जीत है. नेटफ्लिक्स ओरिजिनल में भी टॉप 3 में पहुंची नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्मों की बात करें तो ‘गंधारी’ तीसरे नंबर पर है. इससे आगे ‘ज्वेल थीफ’ और ‘अक्यूज्ड’ हैं. ‘गंधारी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें तापसी पन्नू एक मां के किरदार में नजर आती हैं. फिल्म की कहानी एक मां के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म की डायरेक्टर देवाशीष मखीजा हैं. वहीं कनिका ढिल्लों ने इसे लिखा और प्रोड्यूस किया है. तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से अलग तरह के रोल्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं. ‘गंधारी’ में भी उन्होंने एक दमदार और एक्शन रोल निभाया है. ये रिकॉर्ड्स इस बात की गवाही दे रहे हैं कि फैंस को उनका ये रोल कितना पसंद आ रहा है.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गंधारी’ ने ओटीटी पर आते ही अच्छी पकड़ बना ली है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. पहले ही हफ्ते में इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा. इसके साथ ही फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. नेटफ्लिक्स के 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, ‘गंधारी’ को 59 लाख व्यूज मिले. फिल्म को कुल 11.5 मिलियन यानी करीब 1.15 करोड़ घंटे देखा गया.
इस के साथ फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों में तीसरे नंबर पर रही. ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं चली, बल्कि 26 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों में शामिल रही. भारत के अलावा ओमान और मलेशिया में भी फिल्म ने नंबर 1 पर जगह भी बनाई.
तापसी के करियर की सबसे बड़ी डिजिटल ओपनिंग
‘गंधारी’ तापसी पन्नू के डिजिटल करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के नाम था. उस फिल्म को पहले हफ्ते में 37 लाख व्यूज मिले थे. अब ‘गंधारी’ ने 59 लाख व्यूज के साथ तापसी ने नया रिकॉर्ज बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों की कहानी लिखने वालीं कनिका ढिल्लों ही हैं.
ये भी पढ़ें: 80s Retro AI Trend: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर परिणीति-राघव तक, स्टार्स पर चढ़ा विंटेज खुमार
नेटफ्लिक्स पर पांचवीं सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
2024 से 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में, पहले हफ्ते की व्यूअरशिप की बात करें तो फिल्म पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. गांधारी के 59 लाख व्यूज के चलते ये खिताब हासिल किया है.
इस लिस्ट में ‘ज्वेल थीफ’ 78 लाख व्यूज के साथ सबसे ऊपर है. इसके बाद ‘धुरंधर’ को 76 लाख और ‘अक्यूज्ड’ को 75 लाख व्यूज मिले. वहीं ‘एनिमल’ को 62 लाख व्यूज मिले थे. ‘गंधारी’ के 59 लाख व्यूज ‘फाइटर’ के बराबर हैं. फिल्म ने ‘पुष्पा 2’, ‘रेड 2’, ‘क्रू’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
फीमेल लीड फिल्मों में भी बनाया रिकॉर्ड
‘गंधारी’ ने वुमन सेंटर्ड फिल्मों की लिस्ट में भी बड़ी जगह बनाई है. नेटफ्लिक्स पर 2024 के बाद रिलीज हुई फीमेल लीड फिल्मों में यह दूसरी सबसे बड़ी डेब्यू बनी है. इस लिस्ट में ‘अक्यूज्ड’ 75 लाख व्यूज के साथ पहले नंबर पर है. ‘गंधारी’ 59 लाख के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके बाद ‘क्रू’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां बहन’ जैसी फिल्में हैं.
ये भी पढ़ें: बड़ी फिल्मों के सेट पर जूनियर एक्टर्स संग होता है भेदभाव, इस एक्टर ने किया खुलासा
आपको बता दें कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा था कि 'अल्फा' जैसी बड़ी फीमेल लेड फिल्म के फ्लॉप होने का असर बाकी वुमेन सेंटर्ड फिल्मों पर भी पड़ता है. इंवेस्टर्स दूसरी महिला केंद्रित फिल्मों पर भी पैसा नहीं लगाना चाहते. ऐसे में 'गांधारी' के ये रिकॉर्ड्स उनके लिए बहुत बड़ी जीत है.
नेटफ्लिक्स ओरिजिनल में भी टॉप 3 में पहुंची
नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्मों की बात करें तो ‘गंधारी’ तीसरे नंबर पर है. इससे आगे ‘ज्वेल थीफ’ और ‘अक्यूज्ड’ हैं. ‘गंधारी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें तापसी पन्नू एक मां के किरदार में नजर आती हैं. फिल्म की कहानी एक मां के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म की डायरेक्टर देवाशीष मखीजा हैं. वहीं कनिका ढिल्लों ने इसे लिखा और प्रोड्यूस किया है.
तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से अलग तरह के रोल्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं. ‘गंधारी’ में भी उन्होंने एक दमदार और एक्शन रोल निभाया है. ये रिकॉर्ड्स इस बात की गवाही दे रहे हैं कि फैंस को उनका ये रोल कितना पसंद आ रहा है.
What's Your Reaction?