गहने खरीदने और पहनने का शुभ मुहूर्त क्या है? वैदिक ग्रंथों में छिपा है इसका जवाब?

Auspicious Nakshatra for buying jewelry: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में किसी भी शुभ कामों को करने के लिए सही समय और मुहूर्त का खास महत्व बताया गया है. आभूषण बनवाना भी उन्हीं कार्यों में शामिल माना गया है. ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक यदि सही नक्षत्र और शुभ समय में गहने बनवाए जाएं, तो उन्हें ज्यादा शुभ और लाभदायक माना जाता है.  ज्योतिष के प्राचीन ग्रंथ मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार, कुछ खास नक्षत्र ऐसे होते हैं, जिनमें आभूषण बनवाना या गढ़वाना शुभ माना जाता है. शुभ नक्षत्रों में सोना खरीदने या बनवाने से लंबे समय तक सुख और समृद्धि बनी रहती है.  Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की अनोखी रस्म, जहां पत्नियों के हाथ से मार खाते हैं पति! किन नक्षत्रों में गहने बनवाना शुभ? शास्त्रों की मुताबिक, चर, क्षिप्र और ध्रुव संज्ञक नक्षत्रों में गहने बनवाना शुभ माना गया है. इनमें स्वाती, पुनर्वसु, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा जैसे नक्षत्र शामिल हैं. इसके साथ ही हस्त, अश्विनी, पुष्य और अभिजीत नक्षत्र भी आभूषण निर्माण के लिए सही माने गए हैं.  ध्रुव संज्ञक नक्षत्रों में रोहिणी और तीनों उत्तरा नक्षत्रों का भी खास महत्व बताया गया है. इन नक्षत्रों में आभूषण बनवाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं.  रत्न जड़े गहनों के लिए शुभ समय? अगर आपको आभूषण में रत्न जड़वाने हों, तो उसके लिए तीक्ष्ण और उग्र संज्ञक नक्षत्रों को छोड़कर बाकी अधिकांश नक्षत्रों को शुभ माना गया है. इसके साथ ही रविवार और मंगलवार के दिन तथा मेष, सिंह और वृश्चिक लग्न में रत्नयुक्त गहने बनवाना अत्यंत शुभ माना गया है.  मोती जड़े गहने के लिए शुभ समय? मोती वाले आभूषण बनवाने के लिए चर, ध्रुव, मृदु और क्षिप्र संज्ञक नक्षत्रों को अनुकूल माना गया है. इन नक्षत्रों में शुभ लग्न के साथ गहने बनवाना और भी ज्यादा अच्छा माना जाता है.  शस्त्र निर्माण के लिए बताए गए खास नक्षत्र हिंदू धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, कुछ नक्षत्र ऐसे होते हैं, जिनमें शस्त्र बनवाना शुभ माना जाता है. तीक्ष्ण और उग्र संज्ञक नक्षत्रों के साथ अश्विनी, मृगशिरा, विशाखा और कृत्तिका जैसे नक्षत्रों में भी शस्त्र निर्माण को शुभ माना गया है.  शास्त्रीय मान्यताएं ज्योतिष शास्त्र में समय और नक्षत्रों को काफी महत्व दिया गया है. माना जाता है कि, सही मुहूर्त में किए गए काम अधिक सफल और शुभ माने जाते हैं. हालांकि इन मान्यताओं को पारंपरिक ज्योतिषीय नजरिए से देखा जाता है.  कुंडली के इन 3 भावों में मजबूत हो शनि, तो मिल सकती है पावर, लीडरशिप और बड़ा पद! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Mar 14, 2026 - 15:30
 0
गहने खरीदने और पहनने का शुभ मुहूर्त क्या है? वैदिक ग्रंथों में छिपा है इसका जवाब?

Auspicious Nakshatra for buying jewelry: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में किसी भी शुभ कामों को करने के लिए सही समय और मुहूर्त का खास महत्व बताया गया है. आभूषण बनवाना भी उन्हीं कार्यों में शामिल माना गया है. ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक यदि सही नक्षत्र और शुभ समय में गहने बनवाए जाएं, तो उन्हें ज्यादा शुभ और लाभदायक माना जाता है. 

ज्योतिष के प्राचीन ग्रंथ मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार, कुछ खास नक्षत्र ऐसे होते हैं, जिनमें आभूषण बनवाना या गढ़वाना शुभ माना जाता है. शुभ नक्षत्रों में सोना खरीदने या बनवाने से लंबे समय तक सुख और समृद्धि बनी रहती है. 

Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की अनोखी रस्म, जहां पत्नियों के हाथ से मार खाते हैं पति!

किन नक्षत्रों में गहने बनवाना शुभ?

शास्त्रों की मुताबिक, चर, क्षिप्र और ध्रुव संज्ञक नक्षत्रों में गहने बनवाना शुभ माना गया है. इनमें स्वाती, पुनर्वसु, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा जैसे नक्षत्र शामिल हैं. इसके साथ ही हस्त, अश्विनी, पुष्य और अभिजीत नक्षत्र भी आभूषण निर्माण के लिए सही माने गए हैं. 

ध्रुव संज्ञक नक्षत्रों में रोहिणी और तीनों उत्तरा नक्षत्रों का भी खास महत्व बताया गया है. इन नक्षत्रों में आभूषण बनवाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. 


रत्न जड़े गहनों के लिए शुभ समय?

अगर आपको आभूषण में रत्न जड़वाने हों, तो उसके लिए तीक्ष्ण और उग्र संज्ञक नक्षत्रों को छोड़कर बाकी अधिकांश नक्षत्रों को शुभ माना गया है.

इसके साथ ही रविवार और मंगलवार के दिन तथा मेष, सिंह और वृश्चिक लग्न में रत्नयुक्त गहने बनवाना अत्यंत शुभ माना गया है. 

मोती जड़े गहने के लिए शुभ समय?

मोती वाले आभूषण बनवाने के लिए चर, ध्रुव, मृदु और क्षिप्र संज्ञक नक्षत्रों को अनुकूल माना गया है. इन नक्षत्रों में शुभ लग्न के साथ गहने बनवाना और भी ज्यादा अच्छा माना जाता है. 

शस्त्र निर्माण के लिए बताए गए खास नक्षत्र

हिंदू धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, कुछ नक्षत्र ऐसे होते हैं, जिनमें शस्त्र बनवाना शुभ माना जाता है. तीक्ष्ण और उग्र संज्ञक नक्षत्रों के साथ अश्विनी, मृगशिरा, विशाखा और कृत्तिका जैसे नक्षत्रों में भी शस्त्र निर्माण को शुभ माना गया है. 

शास्त्रीय मान्यताएं

ज्योतिष शास्त्र में समय और नक्षत्रों को काफी महत्व दिया गया है. माना जाता है कि, सही मुहूर्त में किए गए काम अधिक सफल और शुभ माने जाते हैं. हालांकि इन मान्यताओं को पारंपरिक ज्योतिषीय नजरिए से देखा जाता है. 

कुंडली के इन 3 भावों में मजबूत हो शनि, तो मिल सकती है पावर, लीडरशिप और बड़ा पद!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow