गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...

Japan Office Dress Code: जापान में तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच कर्मचारियों के लिए एक अनोखी पहल की गई है. टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस में पारंपरिक सूट-टाई की जगह शॉर्ट्स, पोलो टी-शर्ट और स्नीकर्स पहनकर आने की इजाजत दी है. इस पहल का खास मकसद कर्मचारियों को गर्मी से राहत दिलाना और एयर कंडीशनर (AC) के इस्तेमाल को कम करके ऊर्जा की बचत करना है. हालांकि, सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया और ऑफिसों में एक नई बहस छिड़ गई है.  क्या है 'कूल बिज़' अभियान? जापान में लंबे समय से ऑफिस में सूट और टाई पहनने की परंपरा रही है, लेकिन अब टोक्यो सरकार ने 'Tokyo Cool Biz' अभियान के तहत ड्रेस कोड में ढील दे दी है. इसके जरिए अब कर्मचारियों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने के लिए कहा गया है. खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग? साथ ही पुरुष कर्मचारी अब शॉर्ट्स, पोलो टी-शर्ट और स्नीकर्स पहनकर ऑफिस आ सकते हैं. इसका मकसद बढ़ती गर्मी में कर्मचारियों को आराम देना और बिजली की खपत कम करना है. हालांकि इस अभियान पहली शुरुआत 2005 में हुई थी और अब इसे और ज्यादा लचीला बना दिया गया है.  महिलाओं की क्या रही प्रतिक्रिया? कुछ महिला कर्मचारियों ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पुरुषों के शॉर्ट्स पहनकर आने से उनके पैरों के बाल नजर आते हैं, जिससे वे अनकंफरटेबल महसूस करती है. वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि अगर ड्रेस कोड आरामदायक हो तो गर्मी में भी काम करना आसान हो सकता है. क्यों उठाया गया यह कदम? जापान में इस साल भी लोग लगातार तेज गर्मी और हीटवे का सामना कर रहे हैं. वहीं कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पिछले साल हीट स्ट्रोक के कारण एक लाख से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यही वजह है कि सरकार कर्मचारियों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने के लिए कहा गया है, ताकि AC पर लोगों की निर्भरता कम हो सके. ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Jul 23, 2026 - 19:30
 0
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...

Japan Office Dress Code: जापान में तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच कर्मचारियों के लिए एक अनोखी पहल की गई है. टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस में पारंपरिक सूट-टाई की जगह शॉर्ट्स, पोलो टी-शर्ट और स्नीकर्स पहनकर आने की इजाजत दी है. इस पहल का खास मकसद कर्मचारियों को गर्मी से राहत दिलाना और एयर कंडीशनर (AC) के इस्तेमाल को कम करके ऊर्जा की बचत करना है. हालांकि, सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया और ऑफिसों में एक नई बहस छिड़ गई है. 

क्या है 'कूल बिज़' अभियान?

जापान में लंबे समय से ऑफिस में सूट और टाई पहनने की परंपरा रही है, लेकिन अब टोक्यो सरकार ने 'Tokyo Cool Biz' अभियान के तहत ड्रेस कोड में ढील दे दी है. इसके जरिए अब कर्मचारियों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने के लिए कहा गया है.

खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?

साथ ही पुरुष कर्मचारी अब शॉर्ट्स, पोलो टी-शर्ट और स्नीकर्स पहनकर ऑफिस आ सकते हैं. इसका मकसद बढ़ती गर्मी में कर्मचारियों को आराम देना और बिजली की खपत कम करना है. हालांकि इस अभियान पहली शुरुआत 2005 में हुई थी और अब इसे और ज्यादा लचीला बना दिया गया है. 

महिलाओं की क्या रही प्रतिक्रिया?

कुछ महिला कर्मचारियों ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पुरुषों के शॉर्ट्स पहनकर आने से उनके पैरों के बाल नजर आते हैं, जिससे वे अनकंफरटेबल महसूस करती है. वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि अगर ड्रेस कोड आरामदायक हो तो गर्मी में भी काम करना आसान हो सकता है.

क्यों उठाया गया यह कदम?

जापान में इस साल भी लोग लगातार तेज गर्मी और हीटवे का सामना कर रहे हैं. वहीं कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पिछले साल हीट स्ट्रोक के कारण एक लाख से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यही वजह है कि सरकार कर्मचारियों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने के लिए कहा गया है, ताकि AC पर लोगों की निर्भरता कम हो सके.

ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow