गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

Multibagger Stock India: निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें मल्टीबैगर रिटर्न दे सके. बाजार के जोखिमों के बीच कुछ चुनिंदा शेयर अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कमाने का मौका देते हैं. City Pulse Multiventures Ltd एक ऐसा ही नाम है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में कई गुना रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में... 1 लाख का निवेश बना 3.50 करोड़ पिछले कुछ सालों में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है. अप्रैल 2021 में इसका भाव करीब 8 रुपये था और अगर उस समय किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी रकम लगभग 3.50 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती थी. फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में शेयर 2,887 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे. यानी इस दौरान शेयरों ने करीब 31,900 प्रतिशत की छलांग लगाई है. इस वजह से ही कंपनी शेयर को मल्टीबैगर कहा जा रहा है. ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि तक बाजार में टिके रहे, उन्हें मल्टीबैगर रिटर्न मिला है.  शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन बीएसई पर शुक्रवार, 27 फरवरी को कंपनी शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी शेयर 0.86 प्रतिशत या 24.90 रुपये की गिरावट के साथ 2883.05 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 2907.95 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 3,289.95 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 1080 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 3074.49 करोड़ रुपये है.    क्या करती है कंपनी? कंपनी की शुरुआत साल 2000 में हुई थी. कंपनी मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करती है. कंपनी फिल्मों के वितरण, मल्टीप्लेक्स ऑपरेशन और सिनेमा हॉल में फूड और बेवरेज मुहैया करवाने का काम करती है. इसके अलावा WOWPLEX नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म भी चलाती है.   डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव

Mar 1, 2026 - 14:30
 0
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

Multibagger Stock India: निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें मल्टीबैगर रिटर्न दे सके. बाजार के जोखिमों के बीच कुछ चुनिंदा शेयर अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कमाने का मौका देते हैं. City Pulse Multiventures Ltd एक ऐसा ही नाम है.

कंपनी ने पिछले कुछ सालों में कई गुना रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में...

1 लाख का निवेश बना 3.50 करोड़

पिछले कुछ सालों में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है. अप्रैल 2021 में इसका भाव करीब 8 रुपये था और अगर उस समय किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी रकम लगभग 3.50 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती थी. फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में शेयर 2,887 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे.

यानी इस दौरान शेयरों ने करीब 31,900 प्रतिशत की छलांग लगाई है. इस वजह से ही कंपनी शेयर को मल्टीबैगर कहा जा रहा है. ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि तक बाजार में टिके रहे, उन्हें मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. 

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

बीएसई पर शुक्रवार, 27 फरवरी को कंपनी शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी शेयर 0.86 प्रतिशत या 24.90 रुपये की गिरावट के साथ 2883.05 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 2907.95 रुपये था.

कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 3,289.95 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 1080 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 3074.49 करोड़ रुपये है.   

क्या करती है कंपनी?

कंपनी की शुरुआत साल 2000 में हुई थी. कंपनी मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करती है. कंपनी फिल्मों के वितरण, मल्टीप्लेक्स ऑपरेशन और सिनेमा हॉल में फूड और बेवरेज मुहैया करवाने का काम करती है. इसके अलावा WOWPLEX नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म भी चलाती है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow