खुशखबरी: KVS-NVS शिक्षक भर्ती टियर-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने केंद्रीय विद्यालय संगठन KVS और नवोदय विद्यालय समिति NVS में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. CBSE ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर हिंदी और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर हिंदी के पदों के लिए आयोजित हुई टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह परीक्षा परिणाम 5 सितंबर 2026 की शाम को आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं. पोर्टल पर चुन सकेंगे अपनी पसंद CBSE द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन पदों के लिए उम्मीदवारों से पोस्ट प्रेफरेंस मांगी गई है, वे इस विकल्प को पोर्टल के माध्यम से सबमिट कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड ने एक निश्चित समयसीमा तय की है, जिसके भीतर ही उम्मीदवारों को अपनी पसंद दर्ज करनी होगी. बोर्ड ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वे अपनी प्राथमिकता सबमिट करने से पहले अपने लॉगिन अकाउंट में दिखाए जा रहे निर्देशों को बहुत ध्यान से पढ़ लें ताकि सबमिशन के दौरान कोई गलती न हो. इसके बाद क्या होगी आगे की प्रक्रिया? टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब आगे की चयन प्रक्रिया अलग-अलग पदों के आधार पर तय की जाएगी. Interview वाले पदों के लिए- जिन शिक्षण पदों के चयन में Interview शामिल है, उनके लिए यह टियर-2 का रिजल्ट केवल शॉर्टलिस्टिंग का काम करेगा. यानी जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में आया है, उन्हें अब अगले चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इन उम्मीदवारों की फाइनल मार्कशीट अभी जारी नहीं की जाएगी. Interview की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर उनकी मार्कशीट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. बिना Interview वाले पदों के लिए- जिन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कोई Interview नहीं होना है, उनके टियर-2 के Marks उम्मीदवारों के लॉगिन अकाउंट में रिजल्ट के साथ ही तुरंत उपलब्ध करा दिए गए हैं. यह भी पढ़ें: CTET परीक्षा की नई तारीख पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल एडमिट कार्ड और Interview शेड्यूल जिन उम्मीदवारों के पदों के लिए आगे Interview या स्किल टेस्ट आयोजित किया जाना है, वे इससे जुड़ा पूरा शेड्यूल और अपना कॉल लेटर अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से ही एक्सेस कर पाएंगे. बोर्ड जैसे ही Interview की तारीखें फाइनल कर लेगा, वैसे ही कैंडिडेट लॉगिन में कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. अन्य पदों के परिणाम भी जल्द होंगे जारी आपको बता दें कि पीजीटी और टीजीटी हिंदी शिक्षकों के इस रिजल्ट से पहले, सीबीएसई ने 3 सितंबर 2026 को केवीएस और एनवीएस में प्रिंसिपल पद के लिए भी टियर-2 का रिजल्ट जारी किया था. बोर्ड का कहना है कि बाकी बचे हुए अन्य पदों के परीक्षा परिणाम भी अंतिम चरण में हैं और उन्हें भी बहुत जल्द अलग-अलग चरणों में घोषित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: इस राज्य में निकली 45000 शिक्षक भर्ती, जानें डिटेल्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने केंद्रीय विद्यालय संगठन KVS और नवोदय विद्यालय समिति NVS में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. CBSE ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर हिंदी और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर हिंदी के पदों के लिए आयोजित हुई टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह परीक्षा परिणाम 5 सितंबर 2026 की शाम को आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं.
पोर्टल पर चुन सकेंगे अपनी पसंद
CBSE द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन पदों के लिए उम्मीदवारों से पोस्ट प्रेफरेंस मांगी गई है, वे इस विकल्प को पोर्टल के माध्यम से सबमिट कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड ने एक निश्चित समयसीमा तय की है, जिसके भीतर ही उम्मीदवारों को अपनी पसंद दर्ज करनी होगी. बोर्ड ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वे अपनी प्राथमिकता सबमिट करने से पहले अपने लॉगिन अकाउंट में दिखाए जा रहे निर्देशों को बहुत ध्यान से पढ़ लें ताकि सबमिशन के दौरान कोई गलती न हो.
इसके बाद क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब आगे की चयन प्रक्रिया अलग-अलग पदों के आधार पर तय की जाएगी.
Interview वाले पदों के लिए- जिन शिक्षण पदों के चयन में Interview शामिल है, उनके लिए यह टियर-2 का रिजल्ट केवल शॉर्टलिस्टिंग का काम करेगा. यानी जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में आया है, उन्हें अब अगले चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इन उम्मीदवारों की फाइनल मार्कशीट अभी जारी नहीं की जाएगी. Interview की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर उनकी मार्कशीट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी.
बिना Interview वाले पदों के लिए- जिन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कोई Interview नहीं होना है, उनके टियर-2 के Marks उम्मीदवारों के लॉगिन अकाउंट में रिजल्ट के साथ ही तुरंत उपलब्ध करा दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: CTET परीक्षा की नई तारीख पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल
एडमिट कार्ड और Interview शेड्यूल
जिन उम्मीदवारों के पदों के लिए आगे Interview या स्किल टेस्ट आयोजित किया जाना है, वे इससे जुड़ा पूरा शेड्यूल और अपना कॉल लेटर अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से ही एक्सेस कर पाएंगे. बोर्ड जैसे ही Interview की तारीखें फाइनल कर लेगा, वैसे ही कैंडिडेट लॉगिन में कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
अन्य पदों के परिणाम भी जल्द होंगे जारी
आपको बता दें कि पीजीटी और टीजीटी हिंदी शिक्षकों के इस रिजल्ट से पहले, सीबीएसई ने 3 सितंबर 2026 को केवीएस और एनवीएस में प्रिंसिपल पद के लिए भी टियर-2 का रिजल्ट जारी किया था. बोर्ड का कहना है कि बाकी बचे हुए अन्य पदों के परीक्षा परिणाम भी अंतिम चरण में हैं और उन्हें भी बहुत जल्द अलग-अलग चरणों में घोषित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: इस राज्य में निकली 45000 शिक्षक भर्ती, जानें डिटेल्स
What's Your Reaction?