क्या है Clawdbot और हर कोई क्यों कर रहा है इसकी बात? यहां जान लें सारी बातें

Clawdbot: पिछले कुछ दिनों से एक नाम से टेक जगत में हलचल मचा रखी है. ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक हर जगह Clawdbot का जिक्र हो रहा है. दरअसल, पिछले कुछ समय से एक के बाद एक एआई टूल्स अवेलेबल हो रहे हैं. कई मामलों में ये एक-दूसरे जैसे ही लगते हैं. Clawdbot इन सबसे अलग है और यही कारण है कि लोग इसके बारे में बिना थमे बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Clawdbot क्या है और कैसे इसने सबको अपना फैन बना लिया. क्या है Clawdbot? यह एक पर्सनल एआई असिस्टेंट है, जो किसी सर्वर की बजाय आपके कंप्यूटर पर चलता है. इसे यूज करने वाले अधिकतर लोग इसे अपने कंप्यूटर पर रन कर रहे हैं. यह यूजर को बाकी टूल्स के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल देता है. इसके फीचर्स की बात करें तो परमिशन मिलने पर यह आपके ईमेल रीड और कैलेंडर चेक कर सकता है. यह आपके डॉक्यूमेंट्स पढ़ने के साथ-साथ आपकी बताई हुई चीजों का भी ध्यान रखता है. इसलिए थोड़े समय यूज करने के बाद यह एक चैटबॉट कम और असिस्टेंट ज्यादा लगने लगता है. इसके अलावा यह ओपन-सोर्स है. इसका मतलब है कि कोई भी देख सकता है कि यह चैटबॉट कैसे काम करता है. डेवलपर्स चाहें तो इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव कर अपना खुद का वर्जन बना सकते हैं. थोड़ा रिस्की भी है! इस चैटबॉट के पास आपके कंप्यूटर की कई जरूरी एक्सेस होती है. यह फाइल्स रीड करने के साथ-साथ कमांड भी रन कर सकता है. इससे कुछ रिस्क भी खड़े हो जाते हैं. दरअसल, अगर कुछ गलत हो जाए तो आपका डेटा लीक हो सकता है. इसके क्रिएटर भी यह बात मानते हैं और वो इसे पूरी तरह सेफ नहीं बता रहे हैं. फिर लोग इसे पसंद क्यों कर रहे हैं? रिस्क के बावजूद लोग इसे पसंद कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह एक ईमानदार टूल है और मार्केटिंग से लोगों को बहका नहीं रहा है. कई लोगों को लगता है कि पर्सनल एआई को ऐसा ही होना चाहिए, जो इंडिपेडेंट तरीके से आपकी मदद कर सके. यह टूल हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन जिन लोगों को टेक्नीकल नॉलेज है और जो एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, उनको यह एआई का रियल वर्जन लग रहा है. ये भी पढ़ें- इस स्मार्टफोन की दीवानी हुई दुनिया, बिक्री में निकला सबसे आगे, जानिए क्या आ रहा लोगों को पसंद?

Jan 31, 2026 - 09:30
 0
क्या है Clawdbot और हर कोई क्यों कर रहा है इसकी बात? यहां जान लें सारी बातें

Clawdbot: पिछले कुछ दिनों से एक नाम से टेक जगत में हलचल मचा रखी है. ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक हर जगह Clawdbot का जिक्र हो रहा है. दरअसल, पिछले कुछ समय से एक के बाद एक एआई टूल्स अवेलेबल हो रहे हैं. कई मामलों में ये एक-दूसरे जैसे ही लगते हैं. Clawdbot इन सबसे अलग है और यही कारण है कि लोग इसके बारे में बिना थमे बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Clawdbot क्या है और कैसे इसने सबको अपना फैन बना लिया.

क्या है Clawdbot?

यह एक पर्सनल एआई असिस्टेंट है, जो किसी सर्वर की बजाय आपके कंप्यूटर पर चलता है. इसे यूज करने वाले अधिकतर लोग इसे अपने कंप्यूटर पर रन कर रहे हैं. यह यूजर को बाकी टूल्स के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल देता है. इसके फीचर्स की बात करें तो परमिशन मिलने पर यह आपके ईमेल रीड और कैलेंडर चेक कर सकता है. यह आपके डॉक्यूमेंट्स पढ़ने के साथ-साथ आपकी बताई हुई चीजों का भी ध्यान रखता है. इसलिए थोड़े समय यूज करने के बाद यह एक चैटबॉट कम और असिस्टेंट ज्यादा लगने लगता है. इसके अलावा यह ओपन-सोर्स है. इसका मतलब है कि कोई भी देख सकता है कि यह चैटबॉट कैसे काम करता है. डेवलपर्स चाहें तो इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव कर अपना खुद का वर्जन बना सकते हैं.

थोड़ा रिस्की भी है!

इस चैटबॉट के पास आपके कंप्यूटर की कई जरूरी एक्सेस होती है. यह फाइल्स रीड करने के साथ-साथ कमांड भी रन कर सकता है. इससे कुछ रिस्क भी खड़े हो जाते हैं. दरअसल, अगर कुछ गलत हो जाए तो आपका डेटा लीक हो सकता है. इसके क्रिएटर भी यह बात मानते हैं और वो इसे पूरी तरह सेफ नहीं बता रहे हैं.

फिर लोग इसे पसंद क्यों कर रहे हैं?

रिस्क के बावजूद लोग इसे पसंद कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह एक ईमानदार टूल है और मार्केटिंग से लोगों को बहका नहीं रहा है. कई लोगों को लगता है कि पर्सनल एआई को ऐसा ही होना चाहिए, जो इंडिपेडेंट तरीके से आपकी मदद कर सके. यह टूल हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन जिन लोगों को टेक्नीकल नॉलेज है और जो एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, उनको यह एआई का रियल वर्जन लग रहा है.

ये भी पढ़ें-

इस स्मार्टफोन की दीवानी हुई दुनिया, बिक्री में निकला सबसे आगे, जानिए क्या आ रहा लोगों को पसंद?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow