क्या मिचेल स्टार्क होंगे IPL 2026 से बाहर? दिल्ली कैपिटल्स ने दिया ताजा अपडेट

मिचेल स्टार्क, IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेकर बहुत बड़ा अपडेट दिया है कि उन्हें अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिला है. दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 में सबसे पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा. दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी ने प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड के साथ संपर्क में हैं. स्टार्क खेलेंगे या नहीं? दरअसल मिचेल स्टार्क की फिटनेस दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. CA ने उन्हें फिटनेस क्लियरेंस नहीं दिया है, इसी कारण उन्हें एनओसी मिलने में देरी हो रही है. कोच हेमंग बदानी ने बताया कि वो एनओसी मिलने के इंतजार में है. जैसे ही एनओसी मिल जाती है, स्टार्क आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे. कोच ने बताया कि स्टार्क ने कुछ दिन पहले गेंदबाजी का अभ्यास भी किया था. मगर जब तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड उन्हें खेलने की अनुमति नहीं देता तब तक दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज संकट में IPL 2026 से पहले विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज चोट के कारण चर्चा का केंद्र बने हैं. मिचेल स्टार्क को फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस कमर की समस्या से जूझ रहे हैं. कमिंस पहले कुछ मैचों से बाहर रहने वाले हैं, इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन SRH टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं आईपीएल 2025 में RCB के लिए 22 विकेट चटकाने वाले जोश हेजलवुड भी चोट का शिकार हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है और रॉयल चैलेंजर्स के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. एलिस इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले थे. यह भी पढ़ें: PSL पर मंडराया आतंकी साया, पाकिस्तान में हमले की साजिश, विदेशी खिलाड़ियों को धमकी

Mar 24, 2026 - 01:30
 0
क्या मिचेल स्टार्क होंगे IPL 2026 से बाहर? दिल्ली कैपिटल्स ने दिया ताजा अपडेट

मिचेल स्टार्क, IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेकर बहुत बड़ा अपडेट दिया है कि उन्हें अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिला है. दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 में सबसे पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा. दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी ने प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड के साथ संपर्क में हैं.

स्टार्क खेलेंगे या नहीं?

दरअसल मिचेल स्टार्क की फिटनेस दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. CA ने उन्हें फिटनेस क्लियरेंस नहीं दिया है, इसी कारण उन्हें एनओसी मिलने में देरी हो रही है. कोच हेमंग बदानी ने बताया कि वो एनओसी मिलने के इंतजार में है. जैसे ही एनओसी मिल जाती है, स्टार्क आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे.

कोच ने बताया कि स्टार्क ने कुछ दिन पहले गेंदबाजी का अभ्यास भी किया था. मगर जब तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड उन्हें खेलने की अनुमति नहीं देता तब तक दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज संकट में

IPL 2026 से पहले विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज चोट के कारण चर्चा का केंद्र बने हैं. मिचेल स्टार्क को फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस कमर की समस्या से जूझ रहे हैं. कमिंस पहले कुछ मैचों से बाहर रहने वाले हैं, इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन SRH टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

वहीं आईपीएल 2025 में RCB के लिए 22 विकेट चटकाने वाले जोश हेजलवुड भी चोट का शिकार हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है और रॉयल चैलेंजर्स के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. एलिस इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले थे.

यह भी पढ़ें:

PSL पर मंडराया आतंकी साया, पाकिस्तान में हमले की साजिश, विदेशी खिलाड़ियों को धमकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow