क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?

Healthy Oil: आजकल हेल्थ को लेकर जागरूक लोग अपने किचन में इस्तेमाल होने वाले तेल पर भी खास ध्यान देने लगे हैं. सोशल मीडिया और फिटनेस ट्रेंड्स के चलते नारियल ऑयल और एवोकाडो ऑयल को हेल्दी ऑप्शन  बताया जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या ये तेल वास्तव में डेली  कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं या फिर यह सिर्फ एक ट्रेंड है.  तेल की अपनी खासियत होती है डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोई भी एक तेल सभी लोगों के लिए सबसे अच्छा नहीं माना जा सकता. हर तेल की अपनी न्यूट्रिशन प्रोफाइल, फैटी एसिड और इस्तेमाल का तरीका अलग होता है. इसलिए तेल का चुनाव आपकी सेहत, उम्र और खाने की आदतों पर भी निर्भर करता है. यह भी पढ़ें: Having Pizza During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पिज्जा खा सकते हैं या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर नारियल ऑयल के फायदे नारियल ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है. इसकी वजह से यह हाई हीट पर भी अच्छा  रहता है और जल्दी खराब नहीं होता. कुछ रिसर्च में इसे अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल बढ़ाने से जोड़ा गया है. हालांकि जिन लोगों का एलडीएल  कोलेस्ट्रॉल पहले से ज्यादा है, या जिन्हें दिल की बीमारी का खतरा है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है. जान लें के बारे में एवोकाडो ऑयल एवोकाडो ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं. यह सलाद, हल्की कुकिंग और मध्यम से तेज आंच पर खाना बनाने के लिए भी अच्छा ऑप्शन  माना जाता है. हालांकि इसकी कीमत और तेलों की तुलना में काफी कम  होती है. दूसरे ऑयल भी खराब नहीं सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी और राइस ब्रान जैसे सामान्य कुकिंग ऑयल भी सही मात्रा में इस्तेमाल किए जाएं तो शरीर को जरूरी फैटी एसिड उपलब्ध कराते हैं. एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि एक ही तरह का तेल लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बजाय समय समय पर अलग अलग तेलों का संतुलित इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. इन बातों का रखें ध्यान सबसे जरूरी बात तेल की मात्रा है. चाहे नारियल ऑयल हो, एवोकाडो ऑयल या सामान्य कुकिंग ऑयल, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किसी भी तेल का नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा बार बार एक ही तेल को गर्म करके इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हानिकारक तत्व बनने का खतरा बढ़ जाता है. जान लें यह सीक्रेट राज अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग अलग हेल्दी तेलों का संतुलित इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं जिन लोगों को दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल या दूसरी स्वास्थ्य परेशानियाँ  हैं, उन्हें तेल बदलने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहेगा. सही तेल वही है जो आपकी सेहत, खानपान और लाइफस्टाइल  के मुताबिक संतुलित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए. यह भी पढ़ें: Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

Aug 4, 2026 - 19:30
 0
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?

Healthy Oil: आजकल हेल्थ को लेकर जागरूक लोग अपने किचन में इस्तेमाल होने वाले तेल पर भी खास ध्यान देने लगे हैं. सोशल मीडिया और फिटनेस ट्रेंड्स के चलते नारियल ऑयल और एवोकाडो ऑयल को हेल्दी ऑप्शन  बताया जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या ये तेल वास्तव में डेली  कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं या फिर यह सिर्फ एक ट्रेंड है.

 तेल की अपनी खासियत होती है

डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोई भी एक तेल सभी लोगों के लिए सबसे अच्छा नहीं माना जा सकता. हर तेल की अपनी न्यूट्रिशन प्रोफाइल, फैटी एसिड और इस्तेमाल का तरीका अलग होता है. इसलिए तेल का चुनाव आपकी सेहत, उम्र और खाने की आदतों पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: Having Pizza During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पिज्जा खा सकते हैं या नहीं, क्या कहते हैं डॉक्टर

नारियल ऑयल के फायदे

नारियल ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है. इसकी वजह से यह हाई हीट पर भी अच्छा  रहता है और जल्दी खराब नहीं होता. कुछ रिसर्च में इसे अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल बढ़ाने से जोड़ा गया है. हालांकि जिन लोगों का एलडीएल  कोलेस्ट्रॉल पहले से ज्यादा है, या जिन्हें दिल की बीमारी का खतरा है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है.

जान लें के बारे में एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं. यह सलाद, हल्की कुकिंग और मध्यम से तेज आंच पर खाना बनाने के लिए भी अच्छा ऑप्शन  माना जाता है. हालांकि इसकी कीमत और तेलों की तुलना में काफी कम  होती है.

दूसरे ऑयल भी खराब नहीं

सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी और राइस ब्रान जैसे सामान्य कुकिंग ऑयल भी सही मात्रा में इस्तेमाल किए जाएं तो शरीर को जरूरी फैटी एसिड उपलब्ध कराते हैं. एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि एक ही तरह का तेल लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बजाय समय समय पर अलग अलग तेलों का संतुलित इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

इन बातों का रखें ध्यान

सबसे जरूरी बात तेल की मात्रा है. चाहे नारियल ऑयल हो, एवोकाडो ऑयल या सामान्य कुकिंग ऑयल, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किसी भी तेल का नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा बार बार एक ही तेल को गर्म करके इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हानिकारक तत्व बनने का खतरा बढ़ जाता है.

जान लें यह सीक्रेट राज

अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग अलग हेल्दी तेलों का संतुलित इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं जिन लोगों को दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल या दूसरी स्वास्थ्य परेशानियाँ  हैं, उन्हें तेल बदलने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहेगा. सही तेल वही है जो आपकी सेहत, खानपान और लाइफस्टाइल  के मुताबिक संतुलित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए.

यह भी पढ़ें: Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow