क्या करती हैं शिखर धवन की दुल्हन? कितनी है उम्र? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की फुल डिटेल्स

Who is Shikhar Dhawan Wife Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने दूसरी शादी कर ली है. धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) से की. बताते चलें कि 2023 में धवन का पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ था.  तलाक के एक साल बाद ही धवन का नाम सोफी के साथ जुड़ने लगा था. धवन और सोफी की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं. फिर 2025 में दोनों का रिश्ता का दुनिया के सामने आया. इतना सब जानने के बाद अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर शिखर धवन की दुल्हन सोफी शाइन कौन हैं? तो यहां आपको उनकी उम्र और पढ़ाई से लेकर कमाई तक की सारी डिटेल मिलेगी.  कौन हैं सोफी शाइन? बता दें कि सोफी शाइन एक आयरिश महिला हैं, जिनका जन्म 1990 में आयरलैंड में हुआ था. मौजूदा वक्त में सोफी की उम्र 35 साल है. सोफी ने कॉर्पोरेट जगत में अपना एक अलग ही नाम बनाया है.            View this post on Instagram                       A post shared by Soph (@sophieshine93) सोफी शाइन की पढ़ाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सोफी ने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई की.  प्रोफेशनल करियर  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धवन की दुल्हन यानी सोफी शाइन ने आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम किया है. इसके अलावा कथित तौर पर वह UAE के अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम कर चुकी हैं. बात करें सोफी की कमाई या नेटवर्थ की, तो इस बारे में बहुत पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ करीब 1 से 2 करोड़ के बीच बताई गई है.  धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कब हुई? रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात दुबई के रेस्टोरेंट में हुई थी. 2024 में दोनों को लेकर खबरें तेज हुईं. फिर यह कारवां बढ़ता गया और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता दुनिया के सामने आ गया.  सोशल मीडिया पर एक्टिव  गौरतलब है कि सोफी शाइन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 लाख औऱ 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह अक्सर धवन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

Feb 21, 2026 - 21:30
 0
क्या करती हैं शिखर धवन की दुल्हन? कितनी है उम्र? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की फुल डिटेल्स

Who is Shikhar Dhawan Wife Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने दूसरी शादी कर ली है. धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) से की. बताते चलें कि 2023 में धवन का पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ था. 

तलाक के एक साल बाद ही धवन का नाम सोफी के साथ जुड़ने लगा था. धवन और सोफी की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं. फिर 2025 में दोनों का रिश्ता का दुनिया के सामने आया. इतना सब जानने के बाद अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर शिखर धवन की दुल्हन सोफी शाइन कौन हैं? तो यहां आपको उनकी उम्र और पढ़ाई से लेकर कमाई तक की सारी डिटेल मिलेगी. 

कौन हैं सोफी शाइन?

बता दें कि सोफी शाइन एक आयरिश महिला हैं, जिनका जन्म 1990 में आयरलैंड में हुआ था. मौजूदा वक्त में सोफी की उम्र 35 साल है. सोफी ने कॉर्पोरेट जगत में अपना एक अलग ही नाम बनाया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soph (@sophieshine93)

सोफी शाइन की पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सोफी ने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई की. 

प्रोफेशनल करियर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धवन की दुल्हन यानी सोफी शाइन ने आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम किया है. इसके अलावा कथित तौर पर वह UAE के अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम कर चुकी हैं. बात करें सोफी की कमाई या नेटवर्थ की, तो इस बारे में बहुत पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ करीब 1 से 2 करोड़ के बीच बताई गई है. 

धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कब हुई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात दुबई के रेस्टोरेंट में हुई थी. 2024 में दोनों को लेकर खबरें तेज हुईं. फिर यह कारवां बढ़ता गया और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता दुनिया के सामने आ गया. 

सोशल मीडिया पर एक्टिव 

गौरतलब है कि सोफी शाइन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 लाख औऱ 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह अक्सर धवन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow