क्या आपके घर या ऑफिस में लगा है ये WiFi CCTV Camera? एक गलती से लीक हो सकता है आपका पूरा पर्सनल डेटा
WiFi CCTV Camera: अगर आपने अपने घर, दुकान या ऑफिस में CP Plus का WiFi CCTV कैमरा लगाया हुआ है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत की सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी ने इन कैमरों में एक गंभीर सुरक्षा खामी को लेकर चेतावनी जारी की है. इस कमजोरी की वजह से यूजर्स का संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ सकता है. साइबर एजेंसी ने जारी की चेतावनी भारत की साइबर सुरक्षा संस्था CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) के अनुसार, कुछ CP Plus WiFi कैमरों में ऐसा सिक्योरिटी बग मिला है जिससे हैकर्स डिवाइस के अंदर मौजूद निजी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं. इसमें WiFi पासवर्ड, एन्क्रिप्शन डेटा और नेटवर्क से जुड़ी दूसरी जरूरी जानकारी शामिल हो सकती है. एजेंसी का कहना है कि इस कमजोरी का फायदा उठाकर कोई भी व्यक्ति कैमरे और उससे जुड़े वायरलेस नेटवर्क की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है. कैसे हो सकता है डेटा चोरी? रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरे की मेमोरी में सेव संवेदनशील डेटा को सही तरीके से सुरक्षित नहीं रखा गया है. अगर किसी को कैमरे तक फिजिकल एक्सेस मिल जाता है तो वह डिवाइस से WiFi क्रेडेंशियल्स, सिक्योरिटी कीज़ और कॉन्फिगरेशन डिटेल्स निकाल सकता है. इसका मतलब है कि हमलावर यह समझ सकता है कि कैमरा नेटवर्क से कैसे कनेक्ट होता है और फिर उस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है. यूजर्स के लिए क्यों खतरनाक है यह खामी? CERT-In ने चेतावनी दी है कि इस सिक्योरिटी समस्या की वजह से कई बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं जैसे WiFi यूजरनेम और पासवर्ड लीक होना कैमरा और नेटवर्क के बीच होने वाले एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन तक पहुंच नेटवर्क की निजी जानकारी चोरी होना हैकर्स द्वारा नेटवर्क का गलत इस्तेमाल किन CP Plus कैमरों पर है खतरा? यह चेतावनी उन CP Plus WiFi कैमरा मॉडल्स के लिए जारी की गई है जो v02.21.031 या उससे पुराने फर्मवेयर पर चल रहे हैं. प्रभावित मॉडल्स की लिस्ट- CP-E38Q CP-E48Q CP-E25Q CP-E35Q CP-E45Q CP-E28Q CP-E21Q CP-E31Q CP-E41Q CP-E24Q CP-Z43Q CP-E34Q CP-E44Q CP-T31Q CP-V48Q CP-V41Q CP-Z45Q तुरंत करें यह काम सभी CP Plus यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने कैमरे को तुरंत अपडेट करें. कंपनी ने इस समस्या को ठीक करने के लिए नया फर्मवेयर v02.21.041 जारी किया है. यूजर्स Ezykam+ मोबाइल ऐप के जरिए OTA (Over-The-Air) अपडेट ऑप्शन का इस्तेमाल करके कैमरे को आसानी से अपडेट कर सकते हैं. सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स कैमरे का फर्मवेयर हमेशा अपडेट रखें मजबूत और अलग WiFi पासवर्ड इस्तेमाल करें अनजान लोगों को कैमरे तक फिजिकल एक्सेस न दें समय-समय पर कैमरे की सिक्योरिटी सेटिंग्स चेक करें डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदल दें. यह भी पढ़ें: सिर्फ फोटो-वीडियो नहीं, Pen Drive का ऐसा इस्तेमाल देख आपके भी उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या-क्या कर सकते हैं
WiFi CCTV Camera: अगर आपने अपने घर, दुकान या ऑफिस में CP Plus का WiFi CCTV कैमरा लगाया हुआ है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत की सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी ने इन कैमरों में एक गंभीर सुरक्षा खामी को लेकर चेतावनी जारी की है. इस कमजोरी की वजह से यूजर्स का संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ सकता है.
साइबर एजेंसी ने जारी की चेतावनी
भारत की साइबर सुरक्षा संस्था CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) के अनुसार, कुछ CP Plus WiFi कैमरों में ऐसा सिक्योरिटी बग मिला है जिससे हैकर्स डिवाइस के अंदर मौजूद निजी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं. इसमें WiFi पासवर्ड, एन्क्रिप्शन डेटा और नेटवर्क से जुड़ी दूसरी जरूरी जानकारी शामिल हो सकती है.
एजेंसी का कहना है कि इस कमजोरी का फायदा उठाकर कोई भी व्यक्ति कैमरे और उससे जुड़े वायरलेस नेटवर्क की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है.
कैसे हो सकता है डेटा चोरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरे की मेमोरी में सेव संवेदनशील डेटा को सही तरीके से सुरक्षित नहीं रखा गया है. अगर किसी को कैमरे तक फिजिकल एक्सेस मिल जाता है तो वह डिवाइस से WiFi क्रेडेंशियल्स, सिक्योरिटी कीज़ और कॉन्फिगरेशन डिटेल्स निकाल सकता है. इसका मतलब है कि हमलावर यह समझ सकता है कि कैमरा नेटवर्क से कैसे कनेक्ट होता है और फिर उस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है.
यूजर्स के लिए क्यों खतरनाक है यह खामी?
CERT-In ने चेतावनी दी है कि इस सिक्योरिटी समस्या की वजह से कई बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं जैसे
- WiFi यूजरनेम और पासवर्ड लीक होना
- कैमरा और नेटवर्क के बीच होने वाले एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन तक पहुंच
- नेटवर्क की निजी जानकारी चोरी होना
- हैकर्स द्वारा नेटवर्क का गलत इस्तेमाल
किन CP Plus कैमरों पर है खतरा?
यह चेतावनी उन CP Plus WiFi कैमरा मॉडल्स के लिए जारी की गई है जो v02.21.031 या उससे पुराने फर्मवेयर पर चल रहे हैं.
प्रभावित मॉडल्स की लिस्ट-
CP-E38Q
CP-E48Q
CP-E25Q
CP-E35Q
CP-E45Q
CP-E28Q
CP-E21Q
CP-E31Q
CP-E41Q
CP-E24Q
CP-Z43Q
CP-E34Q
CP-E44Q
CP-T31Q
CP-V48Q
CP-V41Q
CP-Z45Q
तुरंत करें यह काम
सभी CP Plus यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने कैमरे को तुरंत अपडेट करें. कंपनी ने इस समस्या को ठीक करने के लिए नया फर्मवेयर v02.21.041 जारी किया है. यूजर्स Ezykam+ मोबाइल ऐप के जरिए OTA (Over-The-Air) अपडेट ऑप्शन का इस्तेमाल करके कैमरे को आसानी से अपडेट कर सकते हैं.
- सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- कैमरे का फर्मवेयर हमेशा अपडेट रखें
- मजबूत और अलग WiFi पासवर्ड इस्तेमाल करें
- अनजान लोगों को कैमरे तक फिजिकल एक्सेस न दें
- समय-समय पर कैमरे की सिक्योरिटी सेटिंग्स चेक करें
- डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदल दें.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?