कोल इंडिया में निकली भर्ती, केवल इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, यहां जानें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल डिसिप्लिन में की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के तहत कुल 660 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी और 11 जून 2026 तक चलेगी. कोल इंडिया द्वारा जारी इस भर्ती में अलग-अलग शाखाओं के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जियोलॉजी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, हिंदी (राजभाषा) और कंपनी सेक्रेटरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग में रखे गए हैं, जिससे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है. योग्यताइस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्टग्रेजुएशन होना जरूरी है. अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुछ छूट दी गई है. सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए और नियमित (फुल-टाइम) कोर्स के माध्यम से प्राप्त की गई हों. उम्र सीमा उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, OBC वर्ग को 3 साल और SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट दी गई है. PwBD उम्मीदवारों को इससे भी अधिक आयु में छूट मिल सकती है. सरकारी नियमों के अनुसार अन्य श्रेणियों को भी छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्कआवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये रखा गया है, जिसमें GST भी शामिल है.वहीं SC/ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. यह भी पढ़ें- कौन थे भारत के पहले डिप्टी प्राइम मिनिस्टर? जानें उस समय कितनी मिलती थी सैलरी चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में दो पेपर होंगे पहला सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, इंग्लिश और न्यूमेरिकल एबिलिटी पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय (डिसिप्लिन) से जुड़े प्रश्नों का होगा. दोनों पेपर एक ही दिन 3 घंटे में आयोजित किए जाएंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. सैलरीइस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को E-1 ग्रेड के तहत 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक पे 60,000रुपये  प्रति माह होगा. इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधा, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य कई भत्ते भी दिए जाएंगे. आवेदन प्रक्रियाउम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जायें. वहां “Career” सेक्शन में जाकर MT भर्ती लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके अपनी जानकारी भरें.जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें. अंत में भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें. यह भी पढ़ें- Bharat Innovates 2026: पेरिस में दिखा भारतीय स्टार्टअप्स का दम, दुनिया भर के निवेशकों को लुभाने की शानदार पहल

May 7, 2026 - 01:30
 0
कोल इंडिया में निकली भर्ती, केवल इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, यहां जानें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल डिसिप्लिन में की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के तहत कुल 660 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी और 11 जून 2026 तक चलेगी.

कोल इंडिया द्वारा जारी इस भर्ती में अलग-अलग शाखाओं के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जियोलॉजी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, हिंदी (राजभाषा) और कंपनी सेक्रेटरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग में रखे गए हैं, जिससे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है.

योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्टग्रेजुएशन होना जरूरी है. अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुछ छूट दी गई है. सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए और नियमित (फुल-टाइम) कोर्स के माध्यम से प्राप्त की गई हों.

उम्र सीमा 
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, OBC वर्ग को 3 साल और SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट दी गई है. PwBD उम्मीदवारों को इससे भी अधिक आयु में छूट मिल सकती है. सरकारी नियमों के अनुसार अन्य श्रेणियों को भी छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये रखा गया है, जिसमें GST भी शामिल है.वहीं SC/ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें- कौन थे भारत के पहले डिप्टी प्राइम मिनिस्टर? जानें उस समय कितनी मिलती थी सैलरी

चयन प्रक्रिया 
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में दो पेपर होंगे पहला सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, इंग्लिश और न्यूमेरिकल एबिलिटी पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय (डिसिप्लिन) से जुड़े प्रश्नों का होगा. दोनों पेपर एक ही दिन 3 घंटे में आयोजित किए जाएंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को E-1 ग्रेड के तहत 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक पे 60,000रुपये  प्रति माह होगा. इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधा, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य कई भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जायें. वहां “Career” सेक्शन में जाकर MT भर्ती लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके अपनी जानकारी भरें.जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें. अंत में भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें.

यह भी पढ़ें- Bharat Innovates 2026: पेरिस में दिखा भारतीय स्टार्टअप्स का दम, दुनिया भर के निवेशकों को लुभाने की शानदार पहल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow