कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, WTC में टीम इंडिया को बड़ा झटका; जानें अब क्या है समीकरण

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट गुरुवार (27 अगस्त) को ड्रॉ पर समाप्त हुआ. चौथे दिन तक लग रहा था कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया आसानी से मुकाबला जीत लेगी, लेकिन 5वें दिन श्रीलंका ने बड़ा चमत्कार किया. मेजबान टीम ने आखिरी दिन शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैच को ड्रॉ पर समाप्त करवाया. इसके साथ टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की. इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के प्वाइंट्स टेबल में कहां और टीम के फाइनल में जानें के क्या चांस हैं? आइए जानते हैं.  जीत के साथ टीम इंडिया का PCT यानी विनिंग प्रतिशत बढ़कर 60 के पार पहुंच सकता था. इसके साथ टीम पांचवें से चौथे पायदान पर आ सकती थी, लेकिन ड्रॉ के साथ टीम पांचवें नंबर ही मौजूद है. ड्रॉ के साथ टीम इंडिया का PCT 53.33 से घटकर 51.51 हो गया है. यहां से टीम को इस चक्र में 7 मैच और खेलने हैं, जिसमें 2 न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे.  यह भी पढ़ें: सोनल दिनुषा के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास ड्रॉ के साथ टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह मुश्किल  मैच ड्रॉ होने से टीम इंडिया को WTC फाइनल के लिए झटका जरूर लगा है. हालांकि अभी टीम के पास फाइनल में पहुंचने का चांस है. फाइनल का सफर तय करने के लिए PCT कम से कम 60% तो चाहिए ही होगा. इससे कम में तो कोई बात नहीं बनेगी. हालांकि 60 फीसद भी कम पढ़ सकता है, क्योंकि पहले पायदान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का 80% और दूसरे नंबर की दक्षिण अफ्रीका का 75 फीसद है.  अब यहां से टीम इंडिया अगर बाकी के सभी 7 मैच जीतती है, तो उनके फाइनल में जाने के चांस बहुत मजबूत हो जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दफा टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने का नजीता क्या निकलता है. पिछले यानी 2023-25 के WTC चक्र में भी टीम इंडिया फाइनल का सफर तय नहीं कर सकी थी. उससे पहले दोनों चक्र में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी. पहले चक्र में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब गंवाना पड़ा था.    यह भी पढ़ें: हाथ से कैसे फिसली जीत? कोलंबो टेस्ट पर शुभमन गिल की सफाई, 'हमने कोशिश की, लेकिन...'

Aug 27, 2026 - 21:30
 0
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, WTC में टीम इंडिया को बड़ा झटका; जानें अब क्या है समीकरण

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट गुरुवार (27 अगस्त) को ड्रॉ पर समाप्त हुआ. चौथे दिन तक लग रहा था कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया आसानी से मुकाबला जीत लेगी, लेकिन 5वें दिन श्रीलंका ने बड़ा चमत्कार किया. मेजबान टीम ने आखिरी दिन शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैच को ड्रॉ पर समाप्त करवाया. इसके साथ टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की. इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के प्वाइंट्स टेबल में कहां और टीम के फाइनल में जानें के क्या चांस हैं? आइए जानते हैं. 

जीत के साथ टीम इंडिया का PCT यानी विनिंग प्रतिशत बढ़कर 60 के पार पहुंच सकता था. इसके साथ टीम पांचवें से चौथे पायदान पर आ सकती थी, लेकिन ड्रॉ के साथ टीम पांचवें नंबर ही मौजूद है. ड्रॉ के साथ टीम इंडिया का PCT 53.33 से घटकर 51.51 हो गया है. यहां से टीम को इस चक्र में 7 मैच और खेलने हैं, जिसमें 2 न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे. 

यह भी पढ़ें: सोनल दिनुषा के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास

ड्रॉ के साथ टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह मुश्किल 

मैच ड्रॉ होने से टीम इंडिया को WTC फाइनल के लिए झटका जरूर लगा है. हालांकि अभी टीम के पास फाइनल में पहुंचने का चांस है. फाइनल का सफर तय करने के लिए PCT कम से कम 60% तो चाहिए ही होगा. इससे कम में तो कोई बात नहीं बनेगी. हालांकि 60 फीसद भी कम पढ़ सकता है, क्योंकि पहले पायदान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का 80% और दूसरे नंबर की दक्षिण अफ्रीका का 75 फीसद है. 

अब यहां से टीम इंडिया अगर बाकी के सभी 7 मैच जीतती है, तो उनके फाइनल में जाने के चांस बहुत मजबूत हो जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दफा टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने का नजीता क्या निकलता है. पिछले यानी 2023-25 के WTC चक्र में भी टीम इंडिया फाइनल का सफर तय नहीं कर सकी थी. उससे पहले दोनों चक्र में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी. पहले चक्र में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब गंवाना पड़ा था. 

 

यह भी पढ़ें: हाथ से कैसे फिसली जीत? कोलंबो टेस्ट पर शुभमन गिल की सफाई, 'हमने कोशिश की, लेकिन...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow