कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन

मैथ्स से लगाव रखने वाले बहुत से छात्र एक सपना देखते हैं एमएससी मैथ्स की डिग्री हासिल करने का. लेकिन हर किसी के लिए रोज कॉलेज जाना, शहर बदलना या खर्च उठाना आसान नहीं होता. ऐसे में दूरस्थ शिक्षा यानी डिस्टेंस मोड एक बड़ी राहत बनकर सामने आया है. अब घर बैठे, अपने समय के अनुसार पढ़ाई करते हुए भी गणित में मास्टर्स किया जा सकता है. यही वजह है कि आज कई मान्यता प्राप्त ओपन यूनिवर्सिटियां छात्रों के इस सपने को सच करने का सहारा बन रही हैं. इन विश्वविद्यालयों ने पढ़ाई को इस तरह तैयार किया है कि छात्र घर पर रहकर भी विषय को गहराई से समझ सकें. स्टडी मटेरियल, ऑनलाइन सहायता, असाइनमेंट और समय-समय पर मार्गदर्शन सब कुछ उपलब्ध कराया जाता है. इग्नू दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रहा है. यहां से एमएससी मैथ्स करने वाले छात्रों को आसान भाषा में पढ़ाई की सामग्री मिलती है. देशभर में इसके रीजनल सेंटर हैं, जिससे परीक्षा देना और मदद लेना आसान हो जाता है. ऑनलाइन क्लास और असाइनमेंट की सुविधा भी छात्रों को नियमित पढ़ाई से जोड़े रखती है. बिहार और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी एक अच्छा विकल्प है. यह विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में कई कोर्स चलाता है, जिनमें गणित भी शामिल है. यहां छात्रों को समय-समय पर अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे बिना कॉलेज गए भी पढ़ाई जारी रख सकें. छात्र डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी से मैथ्स में घर बैठे पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं. यहां से करीब 15 से 17 हजार के बीच का खर्चा आ सकता है. ये भी हैं बेहतर विकल्प दक्षिण भारत में डिस्टेंस एजुकेशन की बात हो तो कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी का नाम सामने आता है. यहां एमएससी मैथ्स का कोर्स इस तरह बनाया गया है कि छात्र घर बैठे भी हर विषय को समझ सकें. ऑनलाइन सहायता और अच्छे स्टडी नोट्स इसकी खासियत हैं. छात्र पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी से भी डिस्टेंस से मैथ्स में मास्टर्स कर सकते हैं. जिसकी सालाना फीस करीब 8 हजार रुपये के आसपास है. एमपी भोज ओपन यूनिवर्सिटी से भी मैथ्स में मास्टर्स की पढ़ाई की जा सकती है. यहां से तकरीबन 18 हजार रुपये में ये कोर्स हो सकता है. वहीं, देश में कई अन्य सरकारी और प्राइवेट संस्थान डिस्टेंस से मैथ्स में मास्टर्स की पढ़ाई कराते हैं. डिस्टेंस मोड की सबसे बड़ी खासियत यही है कि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा

Apr 12, 2026 - 06:30
 0
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन

मैथ्स से लगाव रखने वाले बहुत से छात्र एक सपना देखते हैं एमएससी मैथ्स की डिग्री हासिल करने का. लेकिन हर किसी के लिए रोज कॉलेज जाना, शहर बदलना या खर्च उठाना आसान नहीं होता. ऐसे में दूरस्थ शिक्षा यानी डिस्टेंस मोड एक बड़ी राहत बनकर सामने आया है. अब घर बैठे, अपने समय के अनुसार पढ़ाई करते हुए भी गणित में मास्टर्स किया जा सकता है. यही वजह है कि आज कई मान्यता प्राप्त ओपन यूनिवर्सिटियां छात्रों के इस सपने को सच करने का सहारा बन रही हैं.

इन विश्वविद्यालयों ने पढ़ाई को इस तरह तैयार किया है कि छात्र घर पर रहकर भी विषय को गहराई से समझ सकें. स्टडी मटेरियल, ऑनलाइन सहायता, असाइनमेंट और समय-समय पर मार्गदर्शन सब कुछ उपलब्ध कराया जाता है. इग्नू दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रहा है. यहां से एमएससी मैथ्स करने वाले छात्रों को आसान भाषा में पढ़ाई की सामग्री मिलती है. देशभर में इसके रीजनल सेंटर हैं, जिससे परीक्षा देना और मदद लेना आसान हो जाता है. ऑनलाइन क्लास और असाइनमेंट की सुविधा भी छात्रों को नियमित पढ़ाई से जोड़े रखती है.

बिहार और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी एक अच्छा विकल्प है. यह विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में कई कोर्स चलाता है, जिनमें गणित भी शामिल है. यहां छात्रों को समय-समय पर अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे बिना कॉलेज गए भी पढ़ाई जारी रख सकें. छात्र डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी से मैथ्स में घर बैठे पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं. यहां से करीब 15 से 17 हजार के बीच का खर्चा आ सकता है.

ये भी हैं बेहतर विकल्प

दक्षिण भारत में डिस्टेंस एजुकेशन की बात हो तो कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी का नाम सामने आता है. यहां एमएससी मैथ्स का कोर्स इस तरह बनाया गया है कि छात्र घर बैठे भी हर विषय को समझ सकें. ऑनलाइन सहायता और अच्छे स्टडी नोट्स इसकी खासियत हैं. छात्र पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी से भी डिस्टेंस से मैथ्स में मास्टर्स कर सकते हैं. जिसकी सालाना फीस करीब 8 हजार रुपये के आसपास है.

एमपी भोज ओपन यूनिवर्सिटी से भी मैथ्स में मास्टर्स की पढ़ाई की जा सकती है. यहां से तकरीबन 18 हजार रुपये में ये कोर्स हो सकता है. वहीं, देश में कई अन्य सरकारी और प्राइवेट संस्थान डिस्टेंस से मैथ्स में मास्टर्स की पढ़ाई कराते हैं. डिस्टेंस मोड की सबसे बड़ी खासियत यही है कि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow