कॉकरोच जनता पार्टी पर RJD सांसद मनोज कुमार झा की एक चिट्ठी और मच गया बवाल, जानें पूरा मामला

भारत की राजनीतिक चर्चा बदलने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसे लेकर देश की राजनीति में काफी ज्यादा बवाल मच गया है. CJP के कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने संविधान क्लब के आंवटन के लिए अपने आधिकारिक लेटर हेड के जरिए सिफारिश की थी. हालांकि, आवंटन को लेकर मचे बवाल के बीच RJD सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार (4 जून, 2026) को यह स्पष्टीकरण दिया कि आखिर क्यों उन्होंने CJP के कार्यक्रम के लिए सिफारिश की. पत्र आवंटन पर RJD सांसद ने दिया स्पष्टीकरण RJD के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘आपने मेरा पत्र देखा ही होगा, एक पत्रकार हैं, जिनसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था और मेरे दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ साथी थे, जो मेरे सीनियर हैं. मुझे बताया गया कि उन्हें संविधान क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित करना है, खासतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना है और कुछ नहीं. तो ऐसा तो मैं अक्सर करता हूं, हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी सिविल सोसाइटी के लिए.’  #WATCH | Delhi: On the Cockraoch Janata Party (CJP), Rajya Sabja MP Manoj Jha says, "You have seen my letter. If you were to read the contents of my letter, it concerns a journalist with whom I was connected on social media, as well as some of my colleagues from Delhi University… pic.twitter.com/0koWHFchut — ANI (@ANI) June 4, 2026 उन्होंने कहा, ‘कई बार लोग, जिनमें पत्रकार भी शामिल हैं, जो शादी या किसी अन्य कार्यक्रम के लिए वेस्टर्न कोर्ट के लिए सिफारिश की मांग करते हैं, तो वो भी करता हूं. अभी स्वर्ण जयंती में शरद यादव जी के लिए कार्यक्रम है, उसके लिए सिफारिश की है. अमुमन प्रतिदिन, रेलवे रिजर्वेशन, एम्स के लिए चिट्ठियां, उनकी भी सिफारिश करता हूं. तो मुझे बताया गया कि उन्हें एक कार्यक्रम करना है, लेकिन जब शाम को उसकी तस्वीरें सामने आईं, तब मुझे एहसास हुआ कि यह क्या था और जब सच्चाई को जानें बिना जब मोटिव बनाए जाने लगे, तो इस पर मैं क्या ही कह सकता हूं.’ मैं सिविल सोसाइटी के संगठनों के अक्सर सिफारिशें करता हूं- मनोज झा राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ‘अगर संविधान क्लब के मेरे पुराने रिकॉर्ड्स को देख लीजिए, तो अपने सार्वजनिक जीवन में मैं कितने ही सिविल सोसाइटी के संगठन, चाहे वह रिक्शा खींचने वाले हो, ऑटो चलाने वाले, घरेलू कर्मचारियों का संगठन हो, सभी के लिए सिफारिश करता रहता हूं. मैं सुलभ हूं, इसलिए लोग अप्रोच करते हैं और उसके बाद, तो इस पर कम से कम मेरी ओर से पटाक्षेप माना जाए.’ CJP को लेकर क्या बोले राजद सांसद? वहीं, जब उनसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर प्रतिक्रिया पूछी गई, तब मनोज कुमार झा ने कहा, ‘मैं इस मामले में बहुत स्पष्ट हूं कि जिस भी फेनोमेना की वैचारिकी स्पष्ट न हो, उस पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करूंगा और यह (सीजेपी) एक डिजिटल फेनोमेना ही बनकर रहेगा.’  यह भी पढ़ेंः पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी करेगी प्रदर्शन, जानें कैसे और कहां मिलती है इसकी परमीशन?

Jun 5, 2026 - 06:30
 0
कॉकरोच जनता पार्टी पर RJD सांसद मनोज कुमार झा की एक चिट्ठी और मच गया बवाल, जानें पूरा मामला

भारत की राजनीतिक चर्चा बदलने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसे लेकर देश की राजनीति में काफी ज्यादा बवाल मच गया है. CJP के कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने संविधान क्लब के आंवटन के लिए अपने आधिकारिक लेटर हेड के जरिए सिफारिश की थी. हालांकि, आवंटन को लेकर मचे बवाल के बीच RJD सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार (4 जून, 2026) को यह स्पष्टीकरण दिया कि आखिर क्यों उन्होंने CJP के कार्यक्रम के लिए सिफारिश की.

पत्र आवंटन पर RJD सांसद ने दिया स्पष्टीकरण

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘आपने मेरा पत्र देखा ही होगा, एक पत्रकार हैं, जिनसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था और मेरे दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ साथी थे, जो मेरे सीनियर हैं. मुझे बताया गया कि उन्हें संविधान क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित करना है, खासतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना है और कुछ नहीं. तो ऐसा तो मैं अक्सर करता हूं, हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी सिविल सोसाइटी के लिए.’ 

उन्होंने कहा, ‘कई बार लोग, जिनमें पत्रकार भी शामिल हैं, जो शादी या किसी अन्य कार्यक्रम के लिए वेस्टर्न कोर्ट के लिए सिफारिश की मांग करते हैं, तो वो भी करता हूं. अभी स्वर्ण जयंती में शरद यादव जी के लिए कार्यक्रम है, उसके लिए सिफारिश की है. अमुमन प्रतिदिन, रेलवे रिजर्वेशन, एम्स के लिए चिट्ठियां, उनकी भी सिफारिश करता हूं. तो मुझे बताया गया कि उन्हें एक कार्यक्रम करना है, लेकिन जब शाम को उसकी तस्वीरें सामने आईं, तब मुझे एहसास हुआ कि यह क्या था और जब सच्चाई को जानें बिना जब मोटिव बनाए जाने लगे, तो इस पर मैं क्या ही कह सकता हूं.’

मैं सिविल सोसाइटी के संगठनों के अक्सर सिफारिशें करता हूं- मनोज झा

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ‘अगर संविधान क्लब के मेरे पुराने रिकॉर्ड्स को देख लीजिए, तो अपने सार्वजनिक जीवन में मैं कितने ही सिविल सोसाइटी के संगठन, चाहे वह रिक्शा खींचने वाले हो, ऑटो चलाने वाले, घरेलू कर्मचारियों का संगठन हो, सभी के लिए सिफारिश करता रहता हूं. मैं सुलभ हूं, इसलिए लोग अप्रोच करते हैं और उसके बाद, तो इस पर कम से कम मेरी ओर से पटाक्षेप माना जाए.’

CJP को लेकर क्या बोले राजद सांसद?

वहीं, जब उनसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर प्रतिक्रिया पूछी गई, तब मनोज कुमार झा ने कहा, ‘मैं इस मामले में बहुत स्पष्ट हूं कि जिस भी फेनोमेना की वैचारिकी स्पष्ट न हो, उस पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करूंगा और यह (सीजेपी) एक डिजिटल फेनोमेना ही बनकर रहेगा.’ 

यह भी पढ़ेंः पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी करेगी प्रदर्शन, जानें कैसे और कहां मिलती है इसकी परमीशन?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow