‘केंद्र के फैसलों पर विदेशी नेता पहले...’, PM मोदी की इजरायल यात्रा से पहले कांग्रेस का तंज, जानें क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में इजरायल के दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर घोषणा की, जिसे लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारत को अपने ही देश की सरकार के फैसलों के बारे में दुनिया के अन्य देशों के नेताओं से पता चलता है. कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट में क्या कहा? कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भारत को ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री से मिली. भारत को भारत-अमेरिका के व्यापार समझौते की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति से मिली और अब प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल की यात्रा की तारीखों की जानकारी भी इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिली है, जिन्होंने गाजा को मलबे और धूल में बदल कर रख दिया है और अब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में और ज्यादा फिलिस्तीनियों को बेदखल और विस्थापित कर रहे हैं.’ भारत को ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री से मिली।भारत को भारत-अमेरिका ट्रेड डील की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति से मिली।और अब, प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा की तारीखों की जानकारी भी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिली… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 16, 2026 उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी भारत को प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा की तारीखों के बारे में सबसे पहले बेंजामिन नेतन्याहू से पता चला है. उन्होंने गाजा को मलबे और धूल में बदल दिया है.’ अमेरिकी यहूदी संगठनों के कॉन्फ्रेंस में बोले नेतन्याहू दरअसल, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते बुधवार और गुरुवार (25-26 फरवरी, 2026) को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जा रहे हैं. पीएम मोदी की इस होने वाली यात्रा के बारे में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (15 फरवरी, 2026) को प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिक्र किया था.

Feb 17, 2026 - 00:30
 0
‘केंद्र के फैसलों पर विदेशी नेता पहले...’, PM मोदी की इजरायल यात्रा से पहले कांग्रेस का तंज, जानें क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में इजरायल के दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर घोषणा की, जिसे लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारत को अपने ही देश की सरकार के फैसलों के बारे में दुनिया के अन्य देशों के नेताओं से पता चलता है.

कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भारत को ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री से मिली. भारत को भारत-अमेरिका के व्यापार समझौते की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति से मिली और अब प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल की यात्रा की तारीखों की जानकारी भी इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिली है, जिन्होंने गाजा को मलबे और धूल में बदल कर रख दिया है और अब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में और ज्यादा फिलिस्तीनियों को बेदखल और विस्थापित कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी भारत को प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा की तारीखों के बारे में सबसे पहले बेंजामिन नेतन्याहू से पता चला है. उन्होंने गाजा को मलबे और धूल में बदल दिया है.’

अमेरिकी यहूदी संगठनों के कॉन्फ्रेंस में बोले नेतन्याहू

दरअसल, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते बुधवार और गुरुवार (25-26 फरवरी, 2026) को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जा रहे हैं. पीएम मोदी की इस होने वाली यात्रा के बारे में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (15 फरवरी, 2026) को प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिक्र किया था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow