कितने बजे से शुरू होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? भारत के मैच की क्या है टाइमिंग? जानें फुल डिटेल्स

2026 टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव में है. सुपर-8 के मैच भी अब खत्म हो गए हैं. सेमीफाइनल की चार टीमें कंफर्म हो गई हैं. भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. फिर दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा.  सेमीफाइनल के वेन्यू भी कंफर्म हो गए हैं. दरअसल, पाकिस्तान की वजह से पहले सेमीफाइनल के वेन्यू का एलान नहीं किया गया था, लेकिन पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होते ही वेन्यू कंफर्म कर दिए गए थे. पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के नामखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.  बुधवार, 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल  दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं सात बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा चुकी है.  गुरुवार, 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल  भारत और इंग्लैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं सात बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. इंग्लैंड ने ही 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. ऐसे में भारत के पास बदला लेने का मौका है.  बारिश के लिए रखा गया है रिजर्व डे  2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है. अगर 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में बारिश होती है और मैच नहीं खेला जाता है तो फिर अगले दिन मैच खेला जाएगा. ऐसे ही 5 मार्च को भी मैच नहीं होता है तो फिर अगले दिन होगा. हालांकि, पहले तय समय पर मैच कराने की पूरी कोशिश की जाएगी, अगर 5 ओवर का मैच भी संभव नहीं होता है तभी रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा.   

Mar 2, 2026 - 18:30
 0
कितने बजे से शुरू होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? भारत के मैच की क्या है टाइमिंग? जानें फुल डिटेल्स

2026 टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव में है. सुपर-8 के मैच भी अब खत्म हो गए हैं. सेमीफाइनल की चार टीमें कंफर्म हो गई हैं. भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. फिर दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. 

सेमीफाइनल के वेन्यू भी कंफर्म हो गए हैं. दरअसल, पाकिस्तान की वजह से पहले सेमीफाइनल के वेन्यू का एलान नहीं किया गया था, लेकिन पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होते ही वेन्यू कंफर्म कर दिए गए थे. पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के नामखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बुधवार, 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल 

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं सात बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा चुकी है. 

गुरुवार, 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल 

भारत और इंग्लैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं सात बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. इंग्लैंड ने ही 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. ऐसे में भारत के पास बदला लेने का मौका है. 

बारिश के लिए रखा गया है रिजर्व डे 

2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है. अगर 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में बारिश होती है और मैच नहीं खेला जाता है तो फिर अगले दिन मैच खेला जाएगा. ऐसे ही 5 मार्च को भी मैच नहीं होता है तो फिर अगले दिन होगा. हालांकि, पहले तय समय पर मैच कराने की पूरी कोशिश की जाएगी, अगर 5 ओवर का मैच भी संभव नहीं होता है तभी रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा.   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow