​कितने पढ़े लिखे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रवक्ता? जानिए कहां से ली है शिक्षा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) इन दिनों चर्चा में है. संगठन की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई हैं. इस बीच लोगों के बीच पार्टी के प्रमुख चेहरों और प्रवक्ताओं को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रवक्ता कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां से शिक्षा प्राप्त की है. सौरव दास कॉकरोच जनता पार्टी ने इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट सौरव दास को अपना मुख्य प्रवक्ता बनाया है. संगठन के अनुसार, सौरव दास ने कई वर्षों तक कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है. वे नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर आयोजित प्रदूषण विरोधी आंदोलन से भी जुड़े रहे थे. शिक्षा की बात करें तो सौरव दास ने अमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार (Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication) में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने वर्ष 2016 से 2019 के बीच यह कोर्स पूरा किया.  यह भी पढ़ें - CBSE के रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला, 38 लाख से ज्यादा को किया गया ब्लॉक विजेता दहिया कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे प्रवक्ता विजेता दहिया हैं. संगठन उन्हें राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक, फिल्ममेकर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में प्रस्तुत करता है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने ‘Power of Universe’ और ‘To Hell With That Job’ नामक पुस्तकें लिखी हैं. इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी फिल्मों ‘दरारें’ और ‘ओपरी पराई’ का लेखन और निर्देशन भी किया है. विजेता दहिया मूल रूप से हरियाणा से हैं, लेकिन वर्तमान में मुंबई में रहते हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से अपनी पढ़ाई पूरी की है. इंजीनियरिंग बैकग्रॉउंड के साथ-साथ वे लेखन, शोध और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं. आशुतोष रांका  कॉकरोच जनता पार्टी के तीसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका हैं. संगठन के अनुसार, उनके पास परामर्श (Consulting) और जनहित से जुड़े अभियानों में काम करने का अनुभव है. आशुतोष रांका ने देश के टॉप संस्थान IIT कानपुर से इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. उन्होंने लंदन में मैकिंजी एंड कंपनी के साथ भी काम किया है. यह भी पढ़ें - IIT Admission 2026: JEE एडवांस 2026 के टॉप 10 छात्रों की पूरी फीस माफ करेगा IIT ISM धनबाद

Jun 6, 2026 - 18:30
 0
​कितने पढ़े लिखे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रवक्ता? जानिए कहां से ली है शिक्षा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) इन दिनों चर्चा में है. संगठन की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई हैं. इस बीच लोगों के बीच पार्टी के प्रमुख चेहरों और प्रवक्ताओं को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रवक्ता कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां से शिक्षा प्राप्त की है.

सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी ने इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट सौरव दास को अपना मुख्य प्रवक्ता बनाया है. संगठन के अनुसार, सौरव दास ने कई वर्षों तक कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है. वे नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर आयोजित प्रदूषण विरोधी आंदोलन से भी जुड़े रहे थे.

शिक्षा की बात करें तो सौरव दास ने अमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार (Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication) में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने वर्ष 2016 से 2019 के बीच यह कोर्स पूरा किया. 

यह भी पढ़ें - CBSE के रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला, 38 लाख से ज्यादा को किया गया ब्लॉक

विजेता दहिया

कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे प्रवक्ता विजेता दहिया हैं. संगठन उन्हें राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक, फिल्ममेकर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में प्रस्तुत करता है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने ‘Power of Universe’ और ‘To Hell With That Job’ नामक पुस्तकें लिखी हैं. इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी फिल्मों ‘दरारें’ और ‘ओपरी पराई’ का लेखन और निर्देशन भी किया है. विजेता दहिया मूल रूप से हरियाणा से हैं, लेकिन वर्तमान में मुंबई में रहते हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से अपनी पढ़ाई पूरी की है. इंजीनियरिंग बैकग्रॉउंड के साथ-साथ वे लेखन, शोध और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं.

आशुतोष रांका 

कॉकरोच जनता पार्टी के तीसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका हैं. संगठन के अनुसार, उनके पास परामर्श (Consulting) और जनहित से जुड़े अभियानों में काम करने का अनुभव है. आशुतोष रांका ने देश के टॉप संस्थान IIT कानपुर से इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. उन्होंने लंदन में मैकिंजी एंड कंपनी के साथ भी काम किया है.

यह भी पढ़ें - IIT Admission 2026: JEE एडवांस 2026 के टॉप 10 छात्रों की पूरी फीस माफ करेगा IIT ISM धनबाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow