कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखते हैं दिल का ख्याल

World Health Federation के मुताबिक भारत में हर साल 28 प्रतिशत लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती है. वहीं दुनिया में होने वाली हार्ट अटैक से मौतों में 20 प्रतिशत हिस्सा अकेले भारत में है. हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ बीमारी होने के बाद सावधानी रखना काफी नहीं होता. बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतें भी हार्ट हेल्थ पर असर डालती हैं. आज के गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट पर बूरा असर पड़ता है. ऐसे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजय भोजराज ने सोशल मीडिया पर अपनी रोज की कुछ ऐसी आदतें शेयर की हैं, जिन्हें वह दिल की सेहत के लिए जरूरी मानते हैं. करीब 25 साल से कार्डियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर ने बताया कि वह अपने रूटीन में किन चीजों को जगह देते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में. रोज किसी न किसी तरह करते हैं एक्सरसाइज डॉक्टर भोजराज के डेली रुटीन में वॉकिंग शामिल है. वह अपने डॉग को टहलाने के लिए रोज वॉक करते हैं और कोशिश करते हैं कि दिन का ज्यादातर समय बैठे हुए न गुजरे. उनका फोकस किसी बहुत कठिन एक्सरसाइज पर नहीं, बल्कि शरीर को नियमित रूप से एक्टिव रखने पर होता है. यह आदत उन लोगों के लिए भी जरूरी हो सकती है जो लंबे समय तक ऑफिस, घर या काम के दौरान बैठे रहते हैं. दिनभर लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर चलना-फिरना शरीर को एक्टिव रखने का आसान तरीका है.  खाने को लेकर रहते हैं सतर्क हार्ट की हेल्थ के लिए खान-पान का सीधा संबंध शरीर के मेटाबॉलिक हेल्थ से है. डॉक्टर भोजराज के मुताबिक, वह अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करें. इसका मतलब यह है कि रोज के खाने में क्या और कितना शामिल किया जा रहा है, इस पर ध्यान देना जरूरी है. केवल वजन कम करने के लिए डाइट बदलना काफी नहीं होता, बल्कि लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने वाले आहार को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है.           View this post on Instagram                       A post shared by Sanjay Bhojraj, MD | Integrative Cardiologist (@doctorsanjaymd) यह भी पढ़ें: CDSCO ने जारी की बड़ी चेतावनी, बगैर पर्चे की दवा से फेल हो सकती है किडनी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को देते हैं जगह कार्डियोलॉजिस्ट ने अपनी डेली रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी शामिल किया है. इसके लिए वह पर्सनल ट्रेनर की मदद लेते हैं और नियमित रूप से मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करते हैं. उम्र बढ़ने के साथ मसल्स को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होता है. डॉक्टर भोजराज के मुताबिक, लगभग 50 की उम्र में मसल्स को सुरक्षित रखना उनकी हार्ट-हेल्थ प्लान का अहम हिस्सा है. नियमित रेजिस्टेंस एक्सरसाइज लंबे समय में आराम की स्थिति में ब्लड प्रेशर को बेहतर रखने में मदद करती है.  तनाव कम करने के लिए देते हैं समय आज की तेज जिंदगी में तनाव भी रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है. डॉक्टर भोजराज अपने नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए म्यूजिक, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन जैसी एक्टिवीटी करते हैं. उनका कहना है कि ऐसी एक्टिवीटी शरीर को लगातार तनाव वाली स्थिति से बाहर आने में मदद करती हैं. इसलिए दिन में कुछ समय ऐसी एक्टिवीटी के लिए समय निकालना जरूरी होता है, जो मन और शरीर को रिलैक्स करें. छोटी आदतों से शुरू करें बदलाव डॉक्टर की बताई इन हेल्थ टिप्स यह बताती है कि हार्ट हेल्थ के लिए रोजमर्रा की लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है. इसके लिए हर दिन कठिन वर्कआउट करना नहीं करना होता है. बल्कि नियमित रूप से चलना, संतुलित भोजन करना, मसल्स को मजबूत रखना और तनाव कम करने के तरीके अपनाकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं. यह भी पढ़ें: बार-बार सिरदर्द होना नहीं है सामान्य, जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

Sep 26, 2026 - 01:30
 0
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखते हैं दिल का ख्याल

World Health Federation के मुताबिक भारत में हर साल 28 प्रतिशत लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती है. वहीं दुनिया में होने वाली हार्ट अटैक से मौतों में 20 प्रतिशत हिस्सा अकेले भारत में है. हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ बीमारी होने के बाद सावधानी रखना काफी नहीं होता. बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतें भी हार्ट हेल्थ पर असर डालती हैं. आज के गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट पर बूरा असर पड़ता है.

ऐसे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजय भोजराज ने सोशल मीडिया पर अपनी रोज की कुछ ऐसी आदतें शेयर की हैं, जिन्हें वह दिल की सेहत के लिए जरूरी मानते हैं. करीब 25 साल से कार्डियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर ने बताया कि वह अपने रूटीन में किन चीजों को जगह देते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

रोज किसी न किसी तरह करते हैं एक्सरसाइज

डॉक्टर भोजराज के डेली रुटीन में वॉकिंग शामिल है. वह अपने डॉग को टहलाने के लिए रोज वॉक करते हैं और कोशिश करते हैं कि दिन का ज्यादातर समय बैठे हुए न गुजरे. उनका फोकस किसी बहुत कठिन एक्सरसाइज पर नहीं, बल्कि शरीर को नियमित रूप से एक्टिव रखने पर होता है. यह आदत उन लोगों के लिए भी जरूरी हो सकती है जो लंबे समय तक ऑफिस, घर या काम के दौरान बैठे रहते हैं. दिनभर लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर चलना-फिरना शरीर को एक्टिव रखने का आसान तरीका है.

 खाने को लेकर रहते हैं सतर्क

हार्ट की हेल्थ के लिए खान-पान का सीधा संबंध शरीर के मेटाबॉलिक हेल्थ से है. डॉक्टर भोजराज के मुताबिक, वह अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करें. इसका मतलब यह है कि रोज के खाने में क्या और कितना शामिल किया जा रहा है, इस पर ध्यान देना जरूरी है. केवल वजन कम करने के लिए डाइट बदलना काफी नहीं होता, बल्कि लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने वाले आहार को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Bhojraj, MD | Integrative Cardiologist (@doctorsanjaymd)

यह भी पढ़ें: CDSCO ने जारी की बड़ी चेतावनी, बगैर पर्चे की दवा से फेल हो सकती है किडनी

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को देते हैं जगह

कार्डियोलॉजिस्ट ने अपनी डेली रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी शामिल किया है. इसके लिए वह पर्सनल ट्रेनर की मदद लेते हैं और नियमित रूप से मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करते हैं. उम्र बढ़ने के साथ मसल्स को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होता है. डॉक्टर भोजराज के मुताबिक, लगभग 50 की उम्र में मसल्स को सुरक्षित रखना उनकी हार्ट-हेल्थ प्लान का अहम हिस्सा है. नियमित रेजिस्टेंस एक्सरसाइज लंबे समय में आराम की स्थिति में ब्लड प्रेशर को बेहतर रखने में मदद करती है.

 तनाव कम करने के लिए देते हैं समय

आज की तेज जिंदगी में तनाव भी रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है. डॉक्टर भोजराज अपने नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए म्यूजिक, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन जैसी एक्टिवीटी करते हैं. उनका कहना है कि ऐसी एक्टिवीटी शरीर को लगातार तनाव वाली स्थिति से बाहर आने में मदद करती हैं. इसलिए दिन में कुछ समय ऐसी एक्टिवीटी के लिए समय निकालना जरूरी होता है, जो मन और शरीर को रिलैक्स करें.

छोटी आदतों से शुरू करें बदलाव

डॉक्टर की बताई इन हेल्थ टिप्स यह बताती है कि हार्ट हेल्थ के लिए रोजमर्रा की लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है. इसके लिए हर दिन कठिन वर्कआउट करना नहीं करना होता है. बल्कि नियमित रूप से चलना, संतुलित भोजन करना, मसल्स को मजबूत रखना और तनाव कम करने के तरीके अपनाकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार सिरदर्द होना नहीं है सामान्य, जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow